The Lallantop
Advertisement

थलपति विजय की 'लियो' का वीकेंड कलेक्शन कितने करोड़ रहा?

'लियो' की वीकेंड पर कमाई ठीक ठाक रही. अब 24 अक्टूबर यानी दशहरे की छुट्टी के बाद फिल्म कितनी कमाई करती है, ये देखने वाली बात होगी. क्योंकि फिल्म के रिव्यूज़ कुछ खास नहीं हैं.

Advertisement
pic
23 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:44 PM IST)
Leo
'लियो' फिल्म में एक सीन को लेकर बवाल हुआ था. बाद में इसके ट्रेलर से मेकर्स को वो आपत्तिजनक शब्द को म्यूट करना पड़ा.
Quick AI Highlights
Click here to view more

थलपति विजय की फिल्म 'लियो' ने पहले दिन भयंकर ओपनिंग ली थी. दुनियाभर से इसने 140 करोड़ रुपए कमाए थे. दूसरे दिन इसकी कमाई में करीब 45 फीसदी की गिरावट आई थी. मगर इसके बाद भी फिल्म ने वर्ल्डवाइड 200 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया था. तीसरे और चौथे दिन की कमाई के बाद फिल्म ने इंडिया में टोटल 181.35 करोड़ रुपए की कमाई कर ली है. 

तीसरे-चौथे दिन भी 'लियो' ने बॉक्स ऑफिस पर ठीक-ठाक कलेक्शन कर लिया है. इंडस्ट्री ट्रैकर वेबसाइट सैकनिल्क के मुताबिक पहले शनिवार यानी तीसरे दिन मूवी ने 39.8 करोड़ रुपए कमाए. वहीं चौथे दिन यानी पहले रविवार को फिल्म ने 41.5 करोड़ रुपए का बिज़नेस किया. इंडिया में फिल्म ने 181.35 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं ग्लोबली ये फिल्म 300 करोड़ रुपए का आंकड़ा छूने वाली है. 

'लियो' के इंडियन कलेक्शन की बात करें तो-

पहले दिन - 64.8 करोड़ रुपए 
दूसरे दिन - 35.25 करोड़ रुपए 
तीसरे दन - 39.8 करोड़ रुपए 
चौथे दिन - 41.50 करोड़ रुपए

फिल्म का इंडिया में टोटल कलेक्शन हुआ - 181.35 करोड़ रुपए

बिज़नेस टुडे की रिपोर्ट के मुताबिक 'लियो' ने वर्ल्ड वाइड बॉक्स ऑफिस पर 290 करोड़ रुपए का कलेक्शन कर लिया है. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि पहले सोमवार के बाद 'लियो' 300 करोड़  क्लब में शामिल हो जाएगी.

हाल फिलहाल में आई फिल्मों के चार दिनों के कलेक्शन को देखें तो -

जवान - 531.26 करोड़ रुपए 
पठान - 429.10 करोड़ रुपए 
आदिपुरुष - 327.46 करोड़ रुपए 
जेलर - 302.89 करोड़ रुपए 
लियो - 243.96 करोड़ रुपए

'लियो' की ये कमाई वीकेंड पर रही. अब 24 अक्टूबर यानी दशहरे की छुट्टी के बाद फिल्म कितनी कमाई करती है, ये देखने वाली बात होगी. क्योंकि फिल्म के रिव्यूज़ कुछ खास नहीं हैं. लोगों को मूवी पसंद नहीं आई है. ऐसे में वीकडेज़ में पिक्चर की कमाई कितनी होगी इस पर निगाहें होंगी. खैर, 'लियो' LCU की तीसरी फिल्म है. लोकेश सिनेमैटिक यूनिवर्स में अब तक 'कैथी' और 'विक्रम' जैसी फिल्में बन चुकी हैं. 'लियो' के बाद 'कैथी 2', 'विक्रम 2' और 'रोलेक्स स्पिन-ऑफ' फिल्म बनने वाली है.

ये भी पढ़ें - थलपति विजय की 'लियो' की कमाई दूसरे दिन 45 % गिरी, फिर भी 200 करोड़ पार 

'लियो' में थलपति विजय के साथ तृषा कृष्णन, संजय दत्त, अर्जुन सरजा, प्रिया आनंद, मिस्किन और गौतम वासुदेव मेनन जैसे एक्टर्स ने काम किया है. 

वीडियो: थलपति विजय की लियो का डे 2 कलेक्शन भयंकर गिरा, फिर भी वर्ल्डवाईड 200 करोड़ रुपए के पार

Advertisement

Advertisement

()