टीम कंगना रनौत नाम के एक वेरीफाईड इन्स्टाग्राम पेज पर एक तस्वीर शेयर की गई है.इसमें आप कंगना की आने वाली मूवी ‘तेजस’ में उनका ‘लुक’ देख सकते हैं. और यूं येतस्वीर ‘तेजस’ मूवी का और ‘तेजस' में कंगना का फर्स्ट लुक पोस्टर कही जा सकती है.# 1) क्या है फर्स्ट लुक पोस्टर में-जो तस्वीर शेयर की गई है उसमें कंगना एयर फ़ोर्स की यूनिफ़ॉर्म पहने हुए हैं. उनकेबैकग्राउंड में तेजस भी देखा जा सकता है.View this post on InstagramFor all the brave hearted and strong headed women in Uniform who make sacrificesfor our nation day in and day out .... Kangana to play an airforce pilot in hernext , titled - #TEJAS . . #KanganaRanaut @team_kangana_ranaut #RonnieScrewvala@sarveshmewara @nonabains @rsvpmoviesA post shared by Kangana Ranaut(@team_kangana_ranaut) on Feb 16, 2020 at 7:35pm PSTतस्वीर के कैप्शन में लिखा है- यूनिफ़ॉर्म वालीं बहादुर दिल और मजबूत दिमाग महिलाओंके लिए. जो हमारे देश के लिए आए दिन बलिदान देती हैं. कंगना अपनी आने वाली मूवी मेंएक एयरफोर्स पायलट की भूमिका निभाएंगी. मूवी का नाम है- तेजस (#TEJAS). # 2) किसबारे में है ‘तेजस’-तेजस भारत में ही निर्मित पहला सुपरसॉनिक लड़ाकू विमान है, जिसे हिन्दुस्तानएरोनाटिक्स लिमिटेड (एचएएल) ने बनाया है. इसके निर्माण से लेकर आज तक भारत ने किसीदेश से कोई युद्ध नहीं लड़ा है और इस विमान की तैनाती किसी भी युद्ध क्षेत्र से काफीदूर साउथ इंडिया में है. इसलिए मूवी के नाम से ये तो साफ़ है कि या तो 'तेजस' एककाल्पनिक युद्ध की कहानी होगी, या फिर इसमें कोई युद्ध न दिखाकर किसी महिला के एयरफ़ोर्स में भर्ती होने के स्ट्रगल को दिखाया गया होगा.दूसरी बात ज़्यादा सही इसलिए लगती है क्यूंकि 2016 से पहले महिलाएं इंडियन एयर फ़ोर्समें शामिल तो हो सकतीं थीं लेकिन सीधे युद्ध (कॉम्बैट) में हिस्सा नहीं ले सकतीथीं. भावना काठ, अवनी चतुर्वेदी और मोहना सिंह पहली तीन महिलाएं थीं जो भारतीयवायुसेना के ‘लड़ाकू स्क्वाड्रन’ में शामिल हुईं.Avani Chaturvedi, Mohana Singh and Bhawna Kanth, female pilots who will beinducted in IAF fighter squadron shortly pic.twitter.com/wmAY106snR— ANI (@ANI) June 18, 2016अब सवाल ये है कि क्या मूवी इन तीनों या इन तीनों में से किसी एक के बारे में है?या ये ‘दी टेस्ट केस’ नाम की वेब सीरीज़ की तरह पूरी तरह काल्पनिक है? वैसे, कंगनाने मूवी को लेकर जो कहा है उससे काफी कयास भी लगाए जा सकते हैं और कई सवालों केउत्तर भी मिल सकते हैं- ऐसी बहुत बार हुआ है कि देश का इस ओर ध्यान ही नहीं जाता किहमारी बहादुर वर्दीधारी महिलाओं ने कितना बलिदान दिया है. ‘तेजस’ में मुझे वायुसेना की एक ऐसी पायलट की भूमिका निभाने का सम्मान मिला है, जो खुद से पहले देश कोरखती है. मुझे उम्मीद है कि हम इस फिल्म से आज के युवाओं में देशभक्ति और गर्व कीभावना पैदा कर पाएंगे. दी टेस्ट केस का पोस्टर. इसमें दिखाया गया था कि किसी महिलाका फ़ोर्स में एंटर करना ही एक युद्ध लड़ने सरीखा होता है.# 3) ‘तेजस’ प्रोजेक्ट को लेकर और क्या-क्या इन्फोर्मेशन है?कुछ दिनों पहले कंगना ने बताया था कि वो अपनी एक आने वाली मूवी में इंडियन एयरफ़ोर्स की पायलट का रोल करने वाली हैं. अब ‘तेजस’ में कंगना का फर्स्ट लुक आ गया है.अगर सब कुछ शेड्यूल के हिसाब से पूरा होता गया तो अप्रैल 2021 तक ये मूवी रिलीज़ होजाएगी.लेकिन अभी तो ‘तेजस’ की शूटिंग शुरू होने में ही काफी समय है. बताया जा रहा है किइसकी शूटिंग जून से शुरू होगी और उससे पहले कंगना अपने कैरेक्टर के लिए आवश्यकट्रेनिंग वगैरह ले रही हैं. कंगना अपनी हर मूवी के लिए एक्टिंग से इतर भी मेहनतकरती हैं. अपनी पिछली मूवी ‘पंगा’ में भी उन्होंने 3 महीने तक कबड्डी की तगड़ीट्रेनिंग ली थी. कंगना आजकल तमिलनाडु की मुख्यमंत्री रह चुकीं पूर्व एक्ट्रेसजयललिता की बायोपिक 'थलाइवी' की शूटिंग में व्यस्त हैं.# 4) वीमेन एयर फ़ोर्स पायलट पर एक और मूवी बन रही है-अभी हाल ही में जाह्नवी कपूर ने राजीव मसंद को दिए एक इंटरव्यू में कहा था- मैंनहीं जानती कि मैं ये बात कह सकती हूं कि नहीं, लेकिन मुझे ‘गुंजन सक्सेना’ के लिएचॉपर चलाने का मौका मिला. ये उन्होंने कहा था 13 मार्च, 2020 को रिलीज़ होने वाली एकबायोपिक ‘गुंजन सक्सेना: दी कारगिल गर्ल’ को लेकर.गुंजन सक्सेना और श्रीविद्या राजन के बारे में.अब आप पूछेंगे कि भारतीय वायुसेना के ‘लड़ाकू स्क्वाड्रन’ में तो पहली बार 2016 मेंमहिलाएं शामिल हुईं. तो विद्या और गुंजन का कारगिल वॉर से क्या रिश्ता?गुंजन सक्सेना: द कारगिल गर्ल फिल्म का एक पोस्टरदरअसल कारगिल वॉर के दौरान गुंजन और उनकी साथी पायलट श्रीविद्या राजन दुश्मन कीपोज़िशन का पता लगाने का काम करती थीं. दोनों लड़कियां वॉर ज़ोन से घायल सैनिकों को लेकर आने का काम भी करती थीं. इस दौरानदोनों लड़कियों के काफी बहादुरी का परिचय दिया था. उसी पर बेस्ड है जाह्नवी कपूर की‘गुंजन सक्सेना: दी कारगिल गर्ल’.# 5) कौन-कौन शामिल हैं 'तेजस' प्रोजेक्ट में?'तेजस' RSVP नाम के बैनर तले बन रही है. ये रोनी स्क्रूवाला का बैनर है. यानीटेक्निकली वो ही इस मूवी के निर्माता हुए. RSVP ने इससे पहले इंडियन आर्मी के ऊपरजो मूवी बनाई थी, वो सुपरहिट रही थी. ‘उड़ी: दी सर्जिकल स्ट्राइक’. मुंबई मिरर सेबात करते हुए रोनी स्क्रूवाला ने बताया-हमने आर्मी के बैकड्रॉप पर ‘उड़ी: दी सर्जिकल स्ट्राइक’ बनाई थी. ‘तेजस’ भारतीय वायुसेना के उन बहादुर लड़ाकू पायलटों को समर्पित है, जिन्होंने देश को सर्वोपरि रखा.हम दर्शकों के साथ इस वीर गाथा को शेयर करते हुए उत्साहित और सम्मानित महसूस कर रहेहैं. और हमें आशा है कि ये मूवी कई और महिलाओं को इंडियन एयर फ़ोर्स जॉइन करने केलिए प्रेरित करेगी. ‘तेजस’ को सर्वेश मेवाड़ा डायरेक्ट करने वाले हैं. इंजीनियर रहचुके सर्वेश के खाते में डायरेक्टर के तौर पर सिर्फ एक शॉर्ट मूवी है, ’दी गर्ल एंडदी ऑटोरिक्शा’. आज से 8 साल पहले आई ये 7 मिनट के लगभग की मूवी तब समीक्षकों कोकाफी पसंद आई थी. सर्वेश मेवाड़ा इस बात से बहुत खुश हैं कि उनका डेब्यू ही उसप्रोजेक्ट से होगा जिसमें रोनी स्क्रूवाला जैसे प्रड्यूसर और कंगना रनौत जैसीएक्ट्रेस शामिल हैं.--------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें:रियलिटी शो बिग बॉस को फिक्स बताकर चैनल की एम्प्लाई ने इस्तीफा दे दिया-