कल से गोवा में शुरू होने वाला है इंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल. कैसा है अभय देओल की'वेल्ले' और अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर? और अमिताभ बच्चन कैसे रखतेहैं मुंबई की सड़कों को याद? आज की इन सभी बड़ी खबरों को आप नीचे पढ़ सकते हैं. 1.नेटफ्लिक्स की 'एमिली इन पेरिस 2' का ट्रेलर रिलीज़ पहली खबर नेटफ्लिक्स की फेमससीरीज़ 'एमिली इन पेरिस' की. जिसके दूसरे सीज़न का ट्रेलर कल रिलीज़ कर दिया गया.जिसमें एमिली अभी भी पेरिस की हाई सोसाइटी में फिट होने की कोशिश करती दिख रही है.दो मिनट के इस ट्रेलर में एमिली की लव लाइफ और प्रोफेशनल लाइफ के कॉम्प्लिकेशन्स कोदिखाया गया है. शो 22 दिसंबर को प्रीमियर किया जाएगा. 2. कल से गोवा में शुरू होगाइंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल गोवा में कल यानी 20 नवंबर से शुरू होने वाला है 52वांइंटरनेशनल फिल्म फेस्टिवल. जो 28 नवंबर तक चलेगा. इस बार फेस्टिवल में ओटीटीप्लेटफॉर्म भी हिस्सा लेंगे. इंफॉर्मेशन और ब्रॉडकास्टिंग मिनिस्टर अनुराग ठाकुर नेइसकी अनाउंसमेंट की. इस बार फेस्टिवल की ओपनिंग होस्ट करेंगे करण जौहर और मनीष पॉल.For over 50 years IFFI has been one of the most significant film festivals inAsia.The 52nd edition of @IFFIGoahas a mega line-up of star-studded movie extravaganza; delegates will be treatedto a mix of premieres & showcases of movies from India & across the world#IFFI52pic.twitter.com/N94fng8aBJ— PIB India (@PIB_India) November 19, 2021इस फेस्ट में सलमान खान और रणवीर सिंह के साथ रितेश देशमुख, श्रद्धा कपूर औरजेनिलिया देशमुख जैसे सितारे नज़र आएंगे. फेस्टिवल में दुनिया भर की करीब 55फिल्मों को दिखाया जाएगा. 3. अभय देओल की 'वेल्ले' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया एक्टरकरण देओल की फिल्म 'वेल्ले' का ट्रेलर रिलीज़ हो गया है. इस कॉमेडी ड्रामा फिल्ममें करण के चाचा अभय देओल और एक्ट्रेस मौनी रॉय भी नज़र आएंगी. फिल्म को अजय देवगनने प्रोड्यूस किया है.देवेन मुनजल के डायरेक्शन में बनी ये फिल्म 10 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़होगी. 4. अभिषेक बच्चन की 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर रिलीज़ अभिषेक बच्चन की अपकमिंगफिल्म 'बॉब बिस्वास' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है. फिल्म, सुजॉय घोष की 2012 कीथ्रिलर-ड्रामा ‘कहानी’ के बॉब बिस्वास कैरेक्टर का स्पिन ऑफ है. ये फिल्म 03 दिसंबरको ओटीटी प्लेटफॉर्म ज़ी 5 पर रिलीज़ की जाएगी. शाहरुख खान की रेड चिलीज़ के अंडर बनी इस मूवी में चित्रांगदा सिंह भी नज़र आएंगी.5. अमिताभ ने बताया कैसे याद रखते हैं मुंबई के रास्ते अमिताभ बच्चन के शो 'कौनबनेगा करोड़पति' में इन दिनों स्टुडेंट स्पेशल वीक चल रहा है. जिसमें हॉट सीट पर आठसे 15 साल तक के बच्चे बैठ रहे हैं. शो के नए प्रोमो में अमिताभ बच्चन एककंटेस्टेंट से ये बताते दिखे कि मुंबई की सड़कों को वो कैसे याद रखते हैं? अमिताभने कहा, ''मुझे एक भी रास्ता याद नहीं है. रास्तों के नाम मुझे याद नहीं. ये याद हैकि इस रास्ते के कोने पर कौन सी दुकान है और उधर से बांये मुड़ना है.'' View this post on Instagram A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)वाह भाई, बिग बी भी बिल्कुल हमारी तरह है कि हां भईया वो चौराहे पर पप्पू कॉफी वालाहै ना बस..बस उसी से बायें मुड़ जाना. 6. 'पुष्पा' के स्पेशल सॉन्ग के लिए समांथाने लिए डेढ़ करोड़ रुपए? अल्लू अर्जुन जल्द ही फिल्म 'पुष्पा' में नज़र आने वालेहैं. रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म में समांथा प्रभु एक स्पेशल डांस नंबर करतीदिखाई देंगी. जिसके लिए उन्होंने करीब डेढ करोड़ फीस ली है. इंडिया टुडे की रिपोर्टके मुताबिक इस गाने को हैदराबाद के रामोजी फिल्म सिटी में शूट किया गया है. वैसेअभी तक इसपर कोई ऑफिशियल कंफर्मेशन नहीं आई है. 7. सैफ ने बताया प्रॉपर्टी डील केवक्त हुई थी धोखाधड़ी सैफ अली खान ने रिसेंटली अपने साथ हुई ठगी को लेकर बात की है.दरअसल सैफ ने बताया कि कुछ समय पहले प्रॉपर्टी डीलिंग को लेकर उनके साथ ठगी हुई थी.इस प्रॉपर्टी स्कैम में उन्होंने अपनी 70 प्रतिशत कमाई गंवा दी थी. सैफ ने बताया किऑफिस स्पेस के लिए उन्होंने एक बड़ी रकम इंवेस्ट की थी. उनसे कहा गया था कि तीन सालके अंदर वो उन्हें मिल जाएगी. मगर आज तक वो प्रॉपर्टी उन्हें नहीं मिली. सैफ ने कहालॉकडाउन ने उनका सारा काम बिगाड़ दिया और उन्हें अभी तक वो ऑफिस स्पेस नहीं मिलाहै. 8. सरकार के कृषि कानून वापिस लेने पर स्टार्स का बयान आज सुबह केंद्र सरकार नेतीनों कृषि कानून वापस ले लिए हैं. प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शुक्रवार, 19नवंबर को सुबह माफी मांगते हुए तीनों कृषि कानूनों को वापस ले लिया. इसके बाद से हीसोशल मीडिया पर रिएक्शन्स आने शुरू हो गए हैं. फिल्मी सितारों ने भी अपने रिएक्शन्सदिए हैं. पीएम के इस स्टेप का स्वागत करते हुए एक्ट्रेस गुल पनाग ने लंबा-चौड़ापोस्ट किया लिखा, ''नरेन्द्र मोदी के इस स्टेप पर मैं बहुत ग्रेटफुल हूं. काश येगतिरोध इतना लंबा ना खिंचता, इसकी वजह से कई जानें गईं. प्रदर्शनकारियों को बदनामकिया गया. ये कानून बनाने वालों के लिए सबक भी है.''वहीं तापसी पन्नू ने गुरु पूर्णिमा की बधाई देते हुए इस फैसले का स्वागत किया. सोनूसूद ने भी ट्वीट करके लिखा, ''ये अद्भुत खबर है. मोदी जी को धन्यवाद. किसानों काशुक्रिया जिन्होंने शांति से विरोध प्रदर्शन कर अपनी मांगों को उठाया. उम्मीद है अबआप खुशी-खुशी अपने परिवार के पास गुरु पर्व के मौके पर वापिस लौटेंगे.''वहीं एक्ट्रेस ऋचा चड्ढा ने भी इस फैसले का वेलकम किया और ट्वीट किया. लिखा, ''जीतगए आप, आप की जीत में सब की जीत है.'' एक्ट्रेस श्रुति सेठ के साथ दीया मिर्ज़ा,एक्टर अभिलाष तपलियाल ने भी इस फैसले का स्वागत किया. वहीं कंगना रनौत ने किसान बिलके वापिस लिए जाने का विरोध किया. ANI की रिपोर्ट के मुताबिक उन्होंने सरकार के इसफैसले को अनफेयर बताया है.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इस स्पेशल शो को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इसे रोज़ाना शाम 06 बजे हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है.