सिनेमा से जुड़ी नयी खबरें और अपडेट चाहते हैं तो आप बिल्कुल सही जगह पर हैं. आज केशो में पढ़िए कैसा है अतरंगी रे का नया गाना चका-चका. आमिर खान औऱ रणबीर कपूर कौनसी नई फिल्म में नज़र आने वाले हैं? और कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी का किन-किन बॉलीवुडस्टार्स ने साथ दिया. 1. अली अब्बास ज़फर की 'ब्लडी डैडी' में शाहिद पहली खबर शाहिदकपूर की. जो अली अब्बास ज़फर की नेक्स्ट फिल्म में नज़र आने वाले हैं. जिसका नामहोगा 'ब्लडी डैडी'. ये फ्रेंच फिल्म 'स्लीपलेस नाइट' का हिंदी रीमेक होगी. सब कुछठीक रहा तो जल्द ही इसकी शूटिंग भी शुरू की जा सकती है. 2. 'अतरंगी रे' का नया गाना'चका-चक' रिलीज़ अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का गाना'चका-चक' आज सुबह रिलीज़ हो गया है. गाने में सारा अली खान और धनुष नज़र आ रहे हैं.View this post on InstagramA post shared by Sara Ali Khan (@saraalikhan95)अक्षय ने इसे अपने ट्विटर अकाउंट पर शेयर किया. फिल्म 24 दिसंबर से डिज़्नी प्लसहॉटस्टार पर देखी जा सकेगी. 3. 'पीके' के बाद फिर साथ काम करेंगे रणबीर-आमिर आमिरखान और रणबीर कपूर ने एक साथ सात साल पहले स्क्रीन शेयर की थी. दोनों 'पीके' मेंसाथ दिखाई दिए थे. अब खबर है कि जल्द ही दोनों एक नए प्रोजेक्ट पर साथ काम कर सकतेहैं. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस अनटाइटल्ड फिल्म की स्क्रिप्ट दोनों स्टार्सको भा गई है. आमिर खान इस पिक्चर को प्रड्यूस भी करेंगे. सब कुछ ठीक रहा तो 2022 केमिड से इसकी शूटिंग शुरू हो जाएगी. 4. भांजी अलीजेह को लॉन्च करने की तैयारी मेंसलमान सलमान खान की भांजी अलीजेह जल्द ही बॉलीवुड में डेब्यू करने जा रही हैं.खबरों के मुताबिक अगले महीने सलमान खान, अलीजेह की फिल्म की अनाउंसमेंट कर सकतेहैं. ये फिल्म एक रोमांटिक ड्रामा फिल्म होगी. जिसे सलमान ही प्रड्यूस करेंगे. इसकीशूटिंग 2022 में शुरू की जाएगी. साल 2023 में इसे रिलीज़ किया जा सकता है. 5. KBCके हज़ारवें एपिसोड को होस्ट करते भावुक हुए अमिताभ अमिताभ बच्चन के गेम शो 'कौनबनेगा करोड़ पति' का 13वां सीज़न चल रहा है. बिग बी के इस शो के एक हज़ार एपिसोडपूरे हो चुके हैं. इसी मौके पर शो में अमिताभ की बेटी श्वेता और नातिन नव्या नेशिरकत की थी. जिसकी तस्वीरें भी अमिताभ ने शेयर की थी. इसी एपिसोड में केबीसी परबात करते हुए अमिताभ इमोशनल हो गए. जब श्वेता ने अमिताभ से पूछा कि शो के हज़ारवेंएपिसोड को शूट करके उन्हें कैसा लग रहा है तो अमिताभ भावुक हो गए. बोले, ''ऐसा लगरहा है जैसे पूरी दुनिया बदल गई.''View this post on InstagramA post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)इस स्पेशल वीडियो को सोनी चैनल ने अपने इंस्टाग्राम पर भी पोस्ट किया है. जिसमेंकेबीसी के 21 सालों के सफर को दिखाया गया है. 6. बॉलीवुड स्टार्स ने किया कॉमेडियनमुन्नवर फारूकी का सपोर्ट कॉमेडियन मुन्नवर फारूकी एक बार फिर खबरों में हैं. दरअसलउन्होंने इस बार कॉमेडी छोड़ने की तरफ इशारा कर दिया है. बीते दिनों मुन्नवर काबैंगलोर में होने वाला शो कैंसिल हो गया. जिसके बाद मुन्नवर ने लंबा-चौड़ा पोस्टकरके गुडबाय कहा. लिखा, ''नफरत जीत गई, कलाकार हार गया. मैं अब कुछ नहीं कर रहा,अलविदा, इन जस्टिस.'' मुनव्वर फारूकी का शो पुलिस की सलाह के आधार पर रद्द कियागया. पुलिस ने ऑर्गनाइज़र्स को लिखे हुए लेटर में कहा कि मुनव्वर फारूकी का शो रद्दकर देना चाहिए क्योंकि कई समूह इसका विरोध कर रहे हैं. उनका शो रद्द हो जाने के बादबॉलीवुड और इंडस्ट्री से जुड़े कई सितारे मुन्नवर के सपोर्ट में आगे आए. एक्ट्रेसस्वरा भास्कर ने ट्वीट किया, लिखा, ''नफरत और कट्टरता हमेशा ही उस अलग इंसान सेघृणा करेगी जो स्पष्ट, तर्कसंगत, शिक्षित, आकर्षक, प्रतिभाशाली और मज़ाकिया हो और जोजनता से अपनी पहचान से परे जुड़ने की क्षमता रखता हो. ध्यान रहे कि मुनव्वर, उमरखालिद और ऐसे स्पष्टतावादी मुसलमान, हिंदुत्व के लिए बड़ा खतरा होते हैं.''मोहम्मद ज़ीशान अय्यूब ने भी ट्वीट किया. लिखा, ''समाज के तौर पर हम एक बार और फेलहो चुके हैं...मगर अपनी आशा मत छोड़ो मुन्नवर, हम तुम्हें वापिस स्टेज पर देखनाचाहते हैं.'' म्यूज़िशियन टी. एम कृष्णा ने भी ट्वीट किया. लिखा, ''मैं इस भारत परशर्मिंदा हूं, जहां कलाकार को बुली किया जाता है उसे परेशान किया जाता है.'' बॉक्सरऔर एक्टर विजेन्द्र सिंह ने भी मुन्नवर फारूकी के सपोर्ट में ट्वीट किया.वैसे पहले भी मुन्नवर के कई शोज़ कैंसिल हो चुके हैं. उन्हें रद्द करने के पीछे भीकुछ ऐसी ही वजह दी गई थी. 7. सिनेमा हॉल में पटाखे छुड़ाने वाले फैन्स से सलमान कीरिक्वेस्ट सलमान खान की 'अंतिम' कुछ ही दिनों पहले रिलीज़ हुई है. जिसमें आयुषशर्मा भी दिखाई दिए हैं. इसी फिल्म को थिएटर में देखने गए कुछ लोगों ने सिनेमा हॉलके अंदर ही पटाखे फोड़ने शुरू कर दिए. बाद में सलमान खान को अपने इंस्टा अकाउंट परइसका वीडियो डालकर ऐसा ना करने की रिक्वेस्ट करनी पड़ी. सलमान ने इंस्टा पर पोस्टकिया. लिखा, ''मेरे सभी फैंस से रिक्वेस्ट है कि पटाखों को ऑडिटोरियम के अंदर लेकरन जाएं क्योंकि इससे आग लगने का खतरा हो सकता है. जिससे आपकी और दूसरों की जान कोभी खतरा हो सकता है. थिएटर मालिकों से मेरी रिक्वेस्ट है कि पटाखों को सिनेमाघर केअंदर न ले जाने दें और सुरक्षाकर्मी एंट्री प्वॉइंट पर चेकिंग करें. मेरी फैंस सेरिक्वेस्ट है कि हर तरह से फिल्म को इंजॉय करें लेकिन कृपया ऐसा करने से बचें.''वहीं एक दूसरे वीडियो में सलमान की 'अंतिम' के पोस्टर पर कुछ फैन्स दूध चढ़ाते हुएभी दिखाई दिए. इसके लिए भी उन्होंने पोस्ट किया और दूध को यूं बर्बाद ना करने कीअपील कर डाली.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं.इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.