The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sushmita Sen Was Jobless, Made Calls to Netflix and Amazon Heads for Work

सुष्मिता सेन बेरोज़गार थीं, ओटीटी वालों को फोन लगाकर कहा- "मेरा नाम सुष्मिता सेन है..."

इस फोन कॉल की वजह से सुष्मिता सेन को हॉटस्टार की सीरीज़ 'आर्या' में काम मिला, जिससे उनका तगड़ा कमबैक हुआ.

Advertisement
sushmita sen,
'ताली' में भी सुष्मिता के काम की लोगों ने काफी तारीफ की थी.
pic
शुभांजल
13 अगस्त 2025 (पब्लिश्ड: 06:30 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sushmita Sen ने 2015 तक फुल फ्लेज्ड फिल्मों में काम किया. उसके बाद उन्होंने एक्टिंग से लंबा ब्रेक ले लिया. जब उन्होंने वापसी करने की ठानी, तब उन्हें कोई काम नहीं मिल रहा था. ऐसे में उन्होंने खुद ही लोगों को अप्रोच करना शुरू किया. काम के सिलसिले में उन्होंने Netflix समेत तमाम ओटीटी प्लेटफॉर्म्स के हेड्स को कॉल लगाया. जिसके बाद उन्हें Aarya और Taali जैसे वेब शोज़ में काम मिला. 

मिड डे से हुई बातचीत में सुष्मिता ने अपने कमबैक पर बात करते हुए कहा,

Image embed

Image embed

सुष्मिता आगे कहती हैं,

Image embed

सुष्मिता को इसका फायदा भी मिला. उन्हें हॉटस्टार की सीरीज़ 'आर्या' में लीड रोल मिला. ये एक क्राइम थ्रिलर शो है, जिसे राम माधवानी और संदीप मोदी ने डायरेक्ट किया था. सीरीज में सुष्मिता के काम को काफी पसंद किया गया था. इसके लिए उन्हें फिल्मफेयर ओटीटी अवॉर्ड्स में बेस्ट एक्ट्रेस चुना गया. सीरीज में उनके अलावा चंद्रचूड़ सिंह, भूपेन्द्र जदावत, सिकंदर खेर, अंकुर भाटिया और मनीष चौधरी जैसे एक्टर्स ने भी काम किया है. इसके बाद वो ‘ताली’ नाम की वेब सीरीज़ में नज़र आईं. इसमें उन्होंने गौरी सावंत नाम की रियल लाइफ ट्रांसजेंडर का रोल किया. 

वीडियो: वो वेब सीरीज़ जिसका इंतजार सुष्मिता सेन को 10 साल से था, उसकी 5 जरूरी बातें जान लीजिए

Advertisement

Advertisement

()