The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • SS Rajamouli’s Bahubali 2 to be re-released in Japan after RRR’s success

इस देश में राजामौली की ‘बाहुबली 2’ फिर से रिलीज़ होगी, पहले भी बढ़िया कमा चुकी है

'बाहुबली 2' का इंडिया में नेट कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा रहा.

Advertisement
SS Rajamouli’s Bahubali 2 to be re-released in Japan
राजामौली की 'RRR' और 'बाहुबली 2' दोनों हिट फिल्में थी (फाइल फोटो)
pic
प्रशांत सिंह
5 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 5 फ़रवरी 2023, 06:49 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

डायरेक्टर एस.एस. राजामौली की ‘RRR’ को जापान में रिलीज़ हुए 100 दिन से ज्यादा हो गए हैं. फिल्म जापान में 21 अक्टूबर, 2022 को रिलीज़ की गई थी. ‘RRR’ ने अब तक जापान में 50 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई कर ली है. ट्रेड रिपोर्ट्स की मानें तो, इसी को देखते हुए राजामौली की बनाई हुई ‘बाहुबली 2’ जापान में फिर से रिलीज़ होने जा रही है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘बाहुबली 2’ को जब जापान में रिलीज़ किया गया था तो फिल्म ने उस वक्त 18.5 करोड़ रुपये का बिजनेस किया था. ‘RRR’ की सफलता के बाद अब मेकर्स ‘बाहुबली 2’ को फिर से रिलीज़ करने का प्लान बना रहे हैं. तो ये देखना दिलचस्प होगा कि ‘बाहुबली 2’ दूसरी पारी में जापान में कितना कमा पाती है.

'बाहुबली 2' का इंडिया में नेट कलेक्शन 1000 करोड़ रुपये से ज़्यादा है. फिल्म के हिंदी वर्जन ने 510 करोड़ के लगभग कमाए थे. वहीं, ‘RRR’ ने भारत में 902 करोड़ की कमाई की थी. वर्ल्डवाइड कमाई की बात करें तो ‘RRR’ ने 1100 करोड़ रुपये से ज्यादा छापे थे.

# ‘पठान’ तोड़ सकती है ‘KGF 2’ और ‘बाहुबली 2’ का रिकॉर्ड!

25 जनवरी को रिलीज़ हुई ‘पठान’ कमाई के रिकॉर्ड्स तोड़ने में लगी है. 4 फरवरी को ‘पठान’ ने करीब 22 करोड़ रुपये की कमाई की. इसके साथ ही ‘पठान’ ने आमिर खान (Amir Khan) की ‘दंगल’ (Dangal) को भी पीछे छोड़ दिया है. एनालिस्ट अब ऐसा अनुमान लगा रहे हैं कि ‘पठान’ डोमेस्टिक कलेक्शन में ‘KGF 2’ और ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड जल्द ही तोड़ सकती है.

रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पठान’ अगले पांच दिनों में दोनों फिल्मों से आगे निकल सकती है. ‘KGF 2’ के हिंदी वर्जन का कलेक्शन 435 करोड़ है. वहीं 'बाहुबली 2' के हिंदी वर्जन ने 511 करोड़ के लगभग कमाए थे. शाहरुख खान स्टारर ‘पठान’ ने 11 दिनों में वर्ल्डवाइड लगभग 750 करोड़ रुपये कमा लिए हैं.

# ‘RRR’ ने बंपर ओपनिंग की थी

एस.एस. राजामौली की ‘RRR’ रिलीज़ के पहले दिन ही भारत में नंबर 1 ओपनर फिल्म बन गई थी. रिकॉर्ड तोड़ा था राजमौली की ही ‘बाहुबली 2’ का. ‘RRR’ ने पहले दिन वर्ल्डवाइड लगभग 250 करोड़ रुपये कमाए थे.  

RRR दो रियल लाइफ फ्रीडम फाइटर्स अल्लूरी सीताराम राजू और कोमाराम भीम की फिक्शनल कहानी है. सीताराम राजू और कोमाराम भीम एक समय के होते हुए भी एक-दूसरे से कभी नहीं मिले थे. अगर वो एक-दूसरे से मिल पाते, तो क्या होता? RRR इसी आइडिया को सिनेमैटिक ढंग से एक्सप्लोर करती है. ये कहानी सन 1920 के दिल्ली में घटती है.

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' ने सलमान खान, आमिर खान, यश और ऋतिक को पीछे छोड़ा

Advertisement

Advertisement

()