The Lallantop
Advertisement

'तुम्बाड' ने तो कमाल कर दिया, री-रिलीज़ में तगड़े पैसे छाप रही है फिल्म

Tumbbad ने री-रिलीज़ में उतने पैसे कमा लिए जितनी वो ओरिजनल रिलीज़ के वक्त भी नहीं कमा पाए.

Advertisement
Tumbbad
तुम्बाड की री-रिलीज़ के वक्त ही तुम्बाड 2 ही अनाउंस कर दी गई है.
pic
मेघना
20 सितंबर 2024 (अपडेटेड: 21 सितंबर 2024, 01:14 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

साल 2018 में आई Tumbbad पिछले हफ्ते बॉक्स ऑफिस पर री-रिलीज़ की गई है. वैसे पिछले कुछ दिनों से फिल्मों की री-रिलीज़ का चलन चल पड़ा है. कई सारी फिल्में री-रिलीज़ हुई हैं. मगर जो रिस्पॉन्स 'तुम्बाड' को मिल रहा है, वो कमाल का है. पिक्चर ने री-रिलीज़ से उतने पैसे छाप लिए हैं जितनी इसने ओरिजनल रिलीज़ से भी नहीं कमाए थे.

बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक 'तुम्बाड' ने ओरिजनल रिलीज़ के वक्त यानी 2018 में नौ हफ्तों के बाद घरेलू बॉक्स ऑफिस पर सिर्फ 13.57 करोड़ रुपए कमाए थे. उस वक्त ये इसका लाइफ-टाइम कलेक्शन था. अब तरण आदर्श ने बताया कि फिल्म ने री-रिलीज़ के एक हफ्ते में ही 13.44 करोड़ रुपए कमा लिए हैं. इसे आंकड़ों से समझें तो -

पहले दिन - 1.65 करोड़ रुपये 
दूसरे दिन - 2.65 करोड़ रुपये 
तीसरे दिन - 3.04 करोड़ रुपये 
चौथे दिन - 1.69 करोड़ रुपये 
पांचवें दिन - 1.66 करोड़ रुपये 
छठवें दिन - 1.42 करोड़ रुपये 
सातवें दिन - 1.33 करोड़ रुपये

कमाए. इससे मूवी ने 13.44 करोड़ रुपये का कुल कलेक्शन कर लिया है. Sohum Shah की इस फिल्म को रिलीज़ के इतने साल बाद लोग वर्ड ऑफ माउथ की वजह से देखने आ रहे हैं. कुछ ऐसे हैं जो पिक्चर को ओटीटी या टीवी पर देख चुके हैं. मगर अब फिल्म का थिएट्रिकल एक्सपीरिएंस लेने आ रहे हैं. 'तुम्बाड' को जनता ने अब कल्ट की उपाधि दे दी है.

Image embed

'तुम्बाड' की री-रिलीज़ के बीच में मेकर्स ने एक छोटा-सा टीज़र भी लगाया गया. मेकर्स ने ऑफिशियली 'तुम्बाड 2' की अनाउंसेंट कर दी है. हाल ही में सोहम शाह 'द लल्लनटॉप' के प्रोग्राम 'शाहकार' में बतौर गेस्ट आये थे. यहां भी उन्होंने 'तुम्बाड 2' पर बात की थी. बताया कि तुम्बाड 2 पांडुरंग की कहानी होगी. सोहम ने कहा था, इस कहानी को क्रैक करने में उन्हें छह साल लग गए. उन्होंने ये भी बताया था इस बार की कहानी भी लालच से जुड़ी हुई है.

ख़ैर, 'तुम्बाड' के अलावा शाहरुख-प्रीति की 'वीर ज़ारा', इम्तियाज़ अली की 'लैला मजनूं', महमूद वाली 'पड़ोसन' और रणबीर कपूर की फिल्म 'रॉकस्टार' भी री-रिलीज़ हुई है. अब जल्द ही करीना कपूर की फिल्मों को भी री-रिलीज़ किया जाना है. 

वीडियो: दी सिनेमा शो: बॉक्स ऑफिस कलेक्शन में रणबीर कपूर की 'रॉकस्टार' को पीछे छोड़ने को तैयार सोहम शाह की 'तुम्बाड'

Advertisement

Advertisement

()