फिल्मी दुनिया से जुड़ी बड़ी खबरें जाननी हो तो आप बिल्कुल सरी जगह पर हैं. यहांआपको सिनेमा से जुड़ी सभी ज़रूरी खबरें मिल जाएंगी. आज पढ़िए स्मृति ईरानी, कपिलशर्मा शो के सेट से बिना शूट किए ही क्यों लौंट गईं, सुष्मिता सेन की सीरीज़ आर्या2 का ट्रेलर कब आएगा और प्रभास ने अपनी एक फिल्म के लिए कितने पैसे लिए? 1. ग्रैमीअवॉर्ड्स के नॉमिनेशन की लिस्ट जारी पहली खबर ग्रैमी अवॉर्ड्स की. जिसके नॉमिनेशनअनाउंस कर दिए गए हैं. 26 कैटेगरी में ये अवॉर्ड दिए जाएंगे. इस बार अमेरिकनम्यूज़िशियन जॉन बैटिज़ को सबसे ज़्यादा, 11 नॉमिनेशन्स मिले हैं. वहीं जस्टिनबीबर, डोज़ा केट, टोनी बेनेट और लेडी गागा को भी अलग-अलग कैटेगरी में नॉमिनेशन्समिले हैं.The 64th #GRAMMYsnominations are in. ✨ Congratulations to everyone!More than 11,000 #RecordingAcademyvoting members vote during the GRAMMY Awards process. A total of 21,730 eligibleentries were submitted for consideration.Full nominee list. https://t.co/6zdbneCx8N— Recording Academy / GRAMMYs (@RecordingAcad) November 23, 2021ग्रैमी अवॉर्ड्स, द रिकॉर्डिंग एकेडमी म्यूज़िक मेकर्स के सदस्यों की वोटिंग केहिसाब से दिया जाता है. 2. शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर रिलीज़ शाहिदकपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर कल रिलीज़ कर दिया गया. ये फिल्म तमिल कीस्पोर्ट्स ड्रामा 'जर्सी' का हिंदी रीमेक है. दो मिनट 53 सेकेंड के इस ट्रेलर मेंशाहिद कपूर क्रिकेटर के रोल में दिख रहे हैं. ये क्रिकेट के लिए उनके प्यार औरसंघर्ष की कहानी है.फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी नज़र आएंगे. इसे 31 दिसंबर कोथिएटर्स में रिलीज़ किया जाएगा. 3. शहनाज़ गिल की 'हौसला रख' ओटीटी पर आएगी दिलजीतदोसांझ, सोनम बाजवा और शहनाज़ गिल की फिल्म 'हौसला रख' की रिलीज़ डेट अनाउंस हो गईहै. मूवी थिएटर में नहीं बल्कि डायरेक्ट ओटीटी प्लेटफॉर्म अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पररिलीज़ की जाएगी. इसे आज यानी 24 नवंबर से देखा जा सकेगा. 4. नागा चैतन्या की'थैंक्यू' का फर्स्ट लुक रिवील नागा चैतन्या की अगली फिल्म 'थैंक्यू' का फर्स्ट लुकरिलीज़ हो गया है. अपने बर्थडे पर नागा ने इस फर्स्ट लुक को शेयर किया. जिसमें वोकिसी पार्क में झूले पर बैठे दिख रहे हैं. इस रोमांटिक ड्रामा फिल्म में सन् 2000के टाइम की कहानी दिखाई जाएगी.View this post on InstagramA post shared by Avika Gor (@avikagor)इसमें नागा के अपोज़िट दिखेंगी राशी खन्ना. साथ ही मालविका नायर और अविका गौर भीहोंगी. 5. 'शेरदिल' में लीड रोल प्ले करेंगे पंकज त्रिपाठी पंकज त्रिपाठी इन दिनोंअक्षय कुमार के साथ 'ओह माई गॉड 2' की शूटिंग में बिज़ी हैं. इसे खत्म करने के बादवो श्रीजीत मुखर्जी की अगली फिल्म 'शेरदिल' पर काम शुरू कर देंगे. इसकी शूटिंग 2020में ही होनी थी मगर कोरोना की वजह से इसे टाल दिया गया. फिल्म का प्लॉट क्या होगा,पंकज के अलावा इसमें और कौन-कौन से एक्टर्स होंगे अभी इसकी कोई जानकारी नहीं मिलीहै. 6. सुष्मिता की 'आर्या 2' का ट्रेलर कल होगा रिलीज़ सुष्मिता सेन की वेब सीरीज़'आर्या' के पहले सीज़न को लोगों का खूब प्यार मिला. अब इसके दूसरे सीज़न को लेकर भीकाफी बज़ है. जिसका ट्रेलर कल यानी 25 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा. डिज़्नी प्लसहॉटस्टार ने आज 'आर्या 2' के ट्रेलर डेट की अनाउंसमेंट की.The sherni is back! Sabko batao! Be a share-ni. Official trailer of#HotstarSpecials#AaryaSeason2drops tomorrow. @TheSushmitaSen@officialRMFilms@EndemolShineIND@RamKMadhvani@Amita_Madhvani#VinodRawat#KapilSharma#SiaBhuyan@RheaPrabhupic.twitter.com/IO6PLy37HR— Disney+ Hotstar (@DisneyPlusHS) November 24, 2021सुष्मिता सेन की इस सीरीज़ के फर्स्ट पार्ट को एमी अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट कियागया था. 7. 'कपिल शर्मा शो' के सेट से वापिस लौटीं स्मृति ईरानी अब बात 'द कपिलशर्मा शो' की. खबरें थीं कि केंद्रीय मंत्री स्मृति ईरानी इस शो पर अपनी पहली किताबके प्रमोशन के लिए आने वाली थीं. शो की शूटिंग के लिए वो इसके सेट पर भी पहुंची थींमगर बगैर शूटिंग किए ही वापिस आ गईं. टेलीचक्कर की रिपोर्ट के मुताबिक हुआ यूं किस्मृति ईरानी के ड्राइवर और 'द कपिल शर्मा शो' सेट के गेटकीपर के बीच कुछ गलतफहमीहो गई. नतीजा ये निकला कि स्मृति ईरानी को शूटिंग किए बिना ही वापिस आना पड़ा.बताया ये भी जा रहा है इस घटना की कोई जानकारी कपिल और स्मृति को नहीं थी. हालांकिइस खबर का एक और वर्जन भी सुनने को मिल रहा है. शो से जुड़े कुछ सूत्रों के अनुसारजब स्मृति ईरानी सेट पर पहुंची तो उन्हें रिसीव करने के लिए वहां कोई नहीं था. इसीबात पर खफा होकर स्मृति ईरानी लौट गईं.खैर, हम यही दुआ करेंगे कि जो भी हुआ हो, जैसी भी मिसअंडरस्टैंडिंग हुई हो वो ठीकहो जाए. ताकि स्मृति, कपिल के शो पर बतौर गेस्ट पहुंचें. 8. शाहरुख-सलमान से भीज़्यादा फीस लेने लगे प्रभास? 'बाहुबली' फेम एक्टर प्रभास जल्द ही फिल्म 'राधेश्याम' में नज़र आने वाले हैं. इसके अलावा भी उनकी अपकमिंग फिल्मों की लिस्ट काफीलंबी है. जिसमें 'आदिपुरुष', 'सलार', 'प्रोजेक्ट के' और 'स्पिरिट' जैसी फिल्मों केनाम हैं. खबर है कि प्रभास, इंडिया में सबसे ज़्यादा फीस लेने वाले एक्टर बन गएहैं. अपनी एक फिल्म के लिए वो शाहरुख, सलमान और अक्षय से भी ज़्यादा फीस लेते हैं.बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक संदीप रेड्डी के डायरेक्शन में बनने जा रहीफिल्म 'स्पिरिट' के लिए उन्होंने 150 करोड़ रुपये की फीस ली है. वहीं ओम राउत की'आदिपुरुष' के लिए भी प्रभास ने इतने ही पैसे चार्ज किए हैं. सलमान और अक्षय के बादवो तीसरे ऐसे सितारे हैं जिन्हें 100 करोड़ से ऊपर की फीस दी गई है. 'स्पिरिट'फिल्म की बात करें तो ये अगले साल से फ्लोर पर आ जाएगी.तो ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसेरोज़ाना शाम 06 बजे टेलीकास्ट किया जाता है.