The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan's Pathaan recorded the highest-ever recovery for a Bollywood film

650 करोड़ रुपए मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी 'पठान'

आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़कर ये फिल्म बॉलीवुड की पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने अपने रेवेन्यू से बहुत ज़्यादा मुनाफा कमा लिया है.

Advertisement
Shahrukh Khan
शाहरुख खान की फिल्म 'पठान' 25 जनवरी को रिलीज़ हो रही है.
pic
मेघना
27 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 27 फ़रवरी 2023, 07:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

फिल्मी दुनिया की छोटी-बड़ी खबरों को एक साथ एक जगह पढ़ना चाहते हैं तो सही जगह पधारे हैं. नीचे जानिए शाहरुख की पठान ने कितना मुनाफा कमाया? कार्तिक की 'शहज़ादा' ने कितनी कमाई की और क्यों कैंसिल हुआ अक्षय के कॉन्सर्ट का टिकट.

# 650 करोड़ रुपए मुनाफा कमाने वाली फिल्म बनी 'पठान'

शाहरुख की 'पठान' बॉलीवुड की हाईएस्ट रिकवरी करने वाली फिल्म बन गई है. मतलब फिल्म अपनी लागत से कई गुना ज़्यादा मुनाफा कमा चुकी है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक 'पठान' ने 650 करोड़ रुपए प्लस की रिकवरी कर ली है. आमिर खान की 'दंगल' को पछाड़कर ये फिल्म बॉलीवुड की पहली हिंदी फिल्म बन गई है जिसने अपने रेवेन्यू से बहुत ज़्यादा मुनाफा कमा लिया है. कमाई की बात करें तो फिल्म ने इंडिया में 507.3 करोड़ रुपए कमाए हैं. वहीं ओवरऑल मूवी ने 1021 करोड़ रुपए कमा लिए हैं.

#ममूटी की फिल्म Kannur Squad का फर्स्ट लुक आउट

ममूटी की इंवेस्टिगेटिव थ्रिलर फिल्म 'कन्नूर स्क्वाड' का फर्स्ट लुक आ गया. रॉबी राज के डायरेक्शन में बनने वाली इस फिल्म को ममूटी ही प्रड्यूसर कर रहे हैं. ये उनके प्रोडक्शन हाउस की चौथी फिल्म है. फिल्म में ममूटी ASI का रोल प्ले करेंगे. फिलहाल इसकी रिलीज़ डेट तय नहीं है.

# कार्तिक की 'शहज़ादा' ने 10 दिनों में कमाए 30 करोड़ रुपए

कार्तिक आर्यन की फिल्म 'शहज़ादा' बॉक्स ऑफिस पर काफी स्ट्रगल कर रही है. फिल्म ने 10 दिनों में सिर्फ 29.4 करोड़ रुपए कमाए हैं. 17 फरवरी को रिलीज़ हुई इस फिल्म ने 10वें दिन सिर्फ एक करोड़ रुपए की कमाई की है.

# सलमान खान-रेमो डिसूज़ा की फिल्म में अभिषेक बच्चन होंगे

साल 2017 में बतौर प्रड्यूसर सलमान खान ने एक डांस बेस्ड फिल्म अनाउंस की थी. जिसका नाम रखा गया 'डांसिंग डैड'. इस फिल्म को रेमो डिसूज़ा डायरेक्ट करने वाले थे. मगर इसके बाद सलमान 'रेस 3' और बाकी फिल्मों पर काम करने लगे. मगर अब खबर आ रही है कि इस फिल्म पर फिर से काम शुरू हो गया है. पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक इस मूवी में अभिषेक बच्चन को कास्ट किया जाएगा. जिसकी शूटिंग अगले महीने से शुरू होगी.

# नहीं बिकी टिकट, कैंसिल हुआ अक्षय कुमार का एंटरटेनमेंट शो?

अक्षय कुमार मल्टी-नेशनल वर्ल्ड टूर पर जाने वाले थे. न्यू जर्सी में 04 मार्च को ये 'द एंटरटेनर्स' शो होना था. लेकिन अब खबर आ रही है कि बहुत कम टिकट बिकने के कारण इस टूर को कैंसिल कर दिया गया है. इस शो में दिशा पाटनी, नोरा फतेही, मौनी रॉय और अपारशक्ति खुराना भी जाने वाले थे. बॉलीवुड हंगामा के मुताबिक़ शो के प्रमोटर अमित जेटली ने इसके कैंसिल होने की जानकारी दी. साथ ही ये भी बताया कि शो के टिकट बहुत कम बिके. जिस वजह से शो कैंसिल करना पड़ा.

# 'आज़मगढ़' के मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे पंकज त्रिपाठी

पंकज त्रिपाठी फिल्ममेकर कमलेश मिश्रा के खिलाफ लीगल एक्शन लेने वाले हैं. दरअसल करीब पांच साल पहले बनी फिल्म 'आजमगढ़' में पंकज त्रिपाठी ने कैमियो किया था. इस फिल्म में पंकज मौलवी बने हैं जो यंगस्टर्स को आतंकवाद की राह पर चलने के लिए प्रेरित करता है. लेकिन उस वक्त इसे रिलीज़ नहीं किया गया था. अब इसके पोस्टर में पंकज की तस्वीर लगा कर इसे प्रमोट किया जा रहा है. इसी से एक्टर खफा हैं और अब मेकर्स के खिलाफ लीगल एक्शन लेंगे.

# केरल के फिल्ममेकर मनु जेम्स का 31 साल की उम्र में निधन

केरल के फिल्ममेकर जोसफ मनु जेम्स का 31 साल की उम्र में निधन हो गया. हेपेटाइट्स की वजह से उनकी मौत हो गई. उनकी फिल्म 'नैन्सी रानी' जल्द ही रिलीज़ होने वाली थी. फिलहाल फिल्म पोस्ट-प्रोडक्शन मोड में है.  

वीडियो: दी सिनेमा शो: शाहरुख खान की पठान, आमिर की दंगल, KGF 2, बाहुबली 2 को टक्कर देने वाली है?

Advertisement

Advertisement

()