The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Shah Rukh Khan finds this scene from Pathaan best reveals his favorite moment

'पठान' में शाहरुख के लिए सबसे खास मोमेंट क्या था, #AsKSRK में बताया

फैंस को शाहरुख-सलमान का सीन पसंद आया, लेकिन SRK का पसंदीदा सीन कुछ और है.

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2023, 07:59 PM IST)
Shah Rukh Khan finds this scene from Pathaan best
पठान का एक्शन सीन (फोटो- वीडियो स्क्रीनशॉट)
Quick AI Highlights
Click here to view more

‘पठान’ की सफलता का आनंद शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) के साथ-साथ शाहरुख के फैंस भी ले रहे हैं. शनिवार, 4 फरवरी के दिन शाहरुख ने एक बार फिर से #AsKSRK का सेशन होस्ट किया. यहां शाहरुख अपने फैंस से रूबरू हुए. शाहरुख ने फैंस के सवालों के जवाब भी अपने अंदाज में दिए. इनमें कई जवाब मज़ाकिया थे और कई सवालों पर शाहरुख ने फिल्म के बारे में भी बात की.

फिल्म को ज्यादा-से-ज्यादा लोग देखने आएं इसके लिए फिल्म से जुड़े कास्ट और मेकर्स फैंस से जुड़ने की कोशिश करते हैं. इसी का हिस्सा है #AsKSRK. #AsKSRK के इस सेशन में एक शख्स ने शाहरुख से ‘पठान’ की शूटिंग के दौरान सबसे अच्छे मोमेंट के बारे में पूछ लिया. अब शाहरुख तो शाहरुख हैं. इस सवाल का जवाब दिए बिना कैसे रह पाते. वो भी ‘पठान’ की ब्लॉकबस्टर ओपनिंग और बॉक्स ऑफिस पर भारी सफलता के बाद. शाहरुख ने जवाब देते हुए लिखा,

“फिल्म का सबसे अच्छा मोमेंट वो था जब मैं और दीपिका बड़े प्रोफेशनल तरीके से लॉकर खोल रहे थे. इस सीन के दौरान हमने सब कुछ गिरा दिया था. सब गड़बड़ कर दिया था. यहां तक हमने जंप मारने के दौरान ताला और चाबी भी खो दिया था.”

पिछली बार #AsKSRK 28 जनवरी को हुआ था. 4 फरवरी को #AsKSRK शुरू करने से पहले शाहरुख खान ने ट्वीट कर लिखा,

“वीकेन्ड आ गया है. मैं काम पर रहूंगा, लेकिन देर से जाना है. तो सोचा कुछ सवाल ले लूं. अगर आपका कोई सवाल है तो पूछिए. और हां, आज कोई भी शादी का प्रस्ताव नहीं रखेगा, मुझे जुकाम है… हा हा.”

‘पठान’ में दीपिका पादुकोण और शाहरुख खान ने चौथी बार साथ काम किया है. इससे पहले दोनों ने ‘ओम शांति ओम’, ‘चेन्नई एक्सप्रेस’ और ‘हैप्पी न्यू ईयर’ में भी स्क्रीन शेयर की थी.

# 725 करोड़ रुपये 10 दिनों में कमाए

25 जनवरी को रिलीज़ हुई पठान ने शुक्रवार, 3 फरवरी को लगभग 13 करोड़ रुपये छापे. इसके साथ ही फिल्म ने 10 दिनों में वर्ल्डवाइड 725 करोड़ रुपये का कलेक्शन कर लिया है. भारत में ‘पठान’ 400 करोड़ के आंकड़े को छूने वाली है. अब तक किसी भारतीय फिल्म का सबसे ज़्यादा वर्ल्ड वाइड कलेक्शन का रिकॉर्ड 'दंगल' के नाम है. आमिर की इस फिल्म ने 2000 करोड़ के ऊपर पैसे छापे थे. ये कलेक्शन 'बाहुबली 2' और ‘KGF 2’ से भी ज़्यादा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ‘पठान’ का डोमेस्टिक कलेक्शन अब तक 10 दिनों में लगभग 375 करोड़ रुपये है. यानी फिल्म 400 करोड़ के आंकड़े से लगभग 25 करोड़ रुपये पीछे है. यही नहीं ‘पठान’ आमिर खान की फिल्म ‘दंगल’ को पीछे छोड़ने वाली है. ‘पठान’ लगभग 12-13 करोड़ रुपये कमाते ही ‘दंगल’ को भी पीछे छोड़ देगी. ‘दंगल’ का लाइफटाइम कलेक्शन 387 करोड़ रुपये था.

वीडियो: शाहरुख खान की 'पठान' ने सलमान खान, आमिर खान, यश और ऋतिक को पीछे छोड़ा

इस पोस्ट से जुड़े हुए हैशटैग्स

Advertisement

Advertisement

()