The Lallantop
Advertisement

काले धन वाले अब क्या करेंगे और असल में उन्हें क्या करना चाहिए

हम दस उपाय लाए हैं, जो आपके दुखी जीवन में उजियारा भर देगा.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
9 नवंबर 2016 (अपडेटेड: 8 नवंबर 2016, 05:05 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
जो कहते थे, हजार-पांच सौ मेरे लिए कुछ है ही नहीं, सच में कुछ नहीं रह गए. लोगों ने काला धन दबा रखा था, अब इसी दुःख में दबे हैं. लेकिन अब क्या? अब क्या करें वो जो काला धन दबाए बैठे थे. कब तक मेट्रो और रेलवे स्टेशन में टिकट और कार्ड बनवाएंगे? उसकी भी लिमिट होती है. कोई आड़ा-तिरछा रास्ता अपनाएंगे. पकडे जाएंगे. बदनामी होगी. तो हम उपाय सुझा रहे हैं.
1. कुछ ऐसे लोगों को पकड़िए, जिनका अकाउंट हो, लेकिन पैसा न हो. उनको कुछ हिस्सा दे सकते हैं. पैसा गया पुण्य ही कमाइए.
2. विंटर इज कमिंग. नोटों को जलाकर जाड़े में ताप लें. कहते भी हैं, पैसे में बड़ी गर्मी होती है. इससे बेहतर इस्तेमाल कुछ नहीं हो सकता.
3. जन धन योजना में घर के बालकों के भी खाते खुलवाए होंगे, उनको रोज़-रोज़ चार-चार हजार देकर भेजिए. वो अपने खाते में पैसा जमा कराएं. आप बाद में निकलवा लेना.
4. कुछ लोग फाल्स सीलिंग में पैसा छुपाकर रखते हैं. उसे वहीं रखा रहने दें. पैसा निकाल तो लेंगे, फाल्स सीलिंग बनवाने में खर्चा ज्यादा लगेगा.
5. कब तक घर पर काम करने वालों का दिल दुखाएंगे. उनकी तनख्वाह बढ़ा दीजिए. बड़े नोट दीजिए उनका बैंक बैलेंस बढ़े.
6. बहुत ही ज्यादा नोट रखें हों तो सत्यनारायण भगवान की कथा कराइए. नोट पर धरके पंजीरी बांट दीजिए.
7. अब तक लोग गद्दे पर नोट बिछाते थे, अब नोटों का ही बिस्तर बना लें. उसी पर सोएं. गड्डी रहेगी, गड्डी गड़ेगी. पीठ को आराम मिलेगा, रीढ़ की हड्डी के लिए यही अच्छा है.
8. आप चाहें तो अपने 500 के नोट के बदले 250 ले सकते हैं. ये मौक़ा सिर्फ शुरुआती सौ लोगों के लिए है. ज्यादा जानकारी के लिए इनबॉक्स में संपर्क करें ;)
9. सारा पैसा ले जाकर इनकम टैक्स वालों के पास जाइए. फिर हीरे की कनी चाट लीजिए, या संखिया आजमाइए.
10. सबसे अच्छा इस्तेमाल तो ये है.
Image embed

 

मोदी जी हमें मस्त लगे, रुपया खाने वालों को दस्त लगे

मोदी के अलावा केवल इस आदमी को पता था कि नोट बैन होने वाले हैं

काले धन को सफेद बनाने आधी रात को यहां पहुंचे लोग

मोदी जी ने जोक फैक्ट्री का प्रोडक्शन भी बढ़वा दिया है

Advertisement

Advertisement

()