The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sanjay Leela Bhansali’s Heeramandi teaser launched, Sonakshi Sinha, Manisha Koirala, Aditi Rao Hydari, Richa Chadha seen

संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ का टीज़र लॉन्च, पूरी स्टारकास्ट जान लीजिए

‘हीरामंडी’ लाहौर की दासियों की कहानी है.

Advertisement
Sanjay Leela Bhansali’s Heeramandi teaser launched
टीजर का स्क्रीनग्रैब
pic
प्रशांत सिंह
18 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 18 फ़रवरी 2023, 05:39 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

‘हीरामंडी’. संजय लीला भंसाली का अगला बड़ा प्रोजेक्ट. मेकर्स ने आज ‘हीरामंडी’ की खूबसूरत और शानदार दुनिया की झलक दिखाई है. ‘हीरामंडी’ का फर्स्ट लुक जारी कर दिया गया है. इससे पहले शो के कास्ट को लेकर काफी कयास लगाए जा रहे थे, लेकिन आज फर्स्ट लुक जारी होने के बाद सारा मामला साफ हो गया है.

‘हीरामंडी’ के फर्स्ट लुक में संजय लीला भंसाली दर्शकों को उस दुनिया के अंदर ले जाते हैं जहां दरबार और रानियां हुआ करती थीं. टीज़र की शुरुआत एक्ट्रेस मनीषा कोइराला से होती है. वो ट्रेडिशनल पोशाक में सजी-धजी हैं और ये काफी शाही सा दिखाई दे रहा है. मनीषा कोइराला के अलावा टीज़र में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, ऋचा चड्ढा, शर्मिन सहगल और संजीदा शेख भी नजर आ रही हैं. ये सब के सब काफी स्टनिंग दिखाई दे रहे हैं.

‘हीरामंडी’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी. शो का टीजर शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा,

Image embed
Image embed

पिंकविला की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली की ‘हीरामंडी’ के शूट के लिए मुंबई की फिल्म सिटी में एक बड़ा सेट तैयार किया गया है. ये ठीक उसी जगह है जहां पहले ‘गंगूबाई काठियावाड़ी’ का सेट बनाया गया था. इस सेट का काम लगभग पूरा हो चुका है. मेकर्स शो के म्यूजिक पर काफी फोकस कर रहे हैं. इस पर भी काम लगभग पूरा कर लिया है. संजय लीला भंसाली खुद हर गाने के कम्पोजीशन को देख रहे हैं.

‘हीरामंडी’ लाहौर की दासियों की कहानी है. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक संजय लीला भंसाली के पास ‘हीरामंडी’ की कहानी पिछले 14 साल से है. एक इंटरव्यू में संजय लीला भंसाली ने कहा था,

Image embed

इससे पहले ये भी रिपोर्ट्स आई थी कि मुमताज़ और शबाना आज़मी ‘हीरामंडी’ का हिस्सा होंगी. लेकिन हाल की रिपोर्ट के मुताबिक दोनों ही ‘हीरामंडी’ का हिस्सा नहीं होंगी.

वीडियो: दी सिनेमा शो: संजय लीला भंसाली अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट 'हीरामंडी' पर काम शुरू करने वाले हैं

Advertisement

Advertisement

()