22 Dec 2021 in #English, #Hindi, #Tamiland #Telugu. #TheMatrix#Christmaspic.twitter.com/R1GX94CJ5y— taran adarsh (@taran_adarsh) November 23, 2021'मैट्रिक्स' सीरीज़ की पहली फिल्म साल 1999 में रिलीज़ हुई थी. इसके चौथे पार्ट को22 दिसंबर को थिएटर्स में हिंदी, इंग्लिश, तमिल और तेलुगु भाषा में रिलीज़ कियाजाएगा. 2. इंटरनेशनल एमी अवॉर्ड्स में पहुंची 'आर्या' की टीम दूसरी खबर इंटरनेशनलएमी अवॉर्ड्स की. जिसमें इंडिया की तरफ से नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी, कॉमेडियन वीर दासऔर सुष्मिता की वेब सीरीज़ 'आर्या' को नॉमिनेट किया गया था. नवाज़ को उनकी फिल्म'सीरीयस मेन' के लिए, वीर दास को उनके कॉमेडी शो के लिए नॉमिनेशन मिला था. बेस्टड्रामा कैटेगरी में 'आर्या' नॉमिनेट हुई थी. I was nominated for best comedy atthe International Emmy Awards, for jokes. Call My Agent, a beautiful show I lovewon. But I got this medal, and ate this fantastic salad. It was an honour torepresent my country. Thanks so much to the @iemmyspic.twitter.com/BUmOpjzUjr— Vir Das (@thevirdas) November 23, 2021मगर तीनों को जीत हासिल नहीं हुई. बेस्ट कॉमेडी कैटेगरी में 'कॉल माई एजेंट' केचौथे सीज़न को, 'डेस' के लिए डेविड टेनेट को बेस्ट एक्टर का और इज़राइल की सीरीज़'तेहरान' को बेस्ट ड्रामा कैटेगरी में अवॉर्ड मिला. 3. कल आएगा अक्षय कुमार-साराअली खान की 'अतरंगी रे' का ट्रेलर अक्षय कुमार, सारा अली खान और धनुष स्टारर फिल्म'अतरंगी रे' का ट्रेलर कल रिलीज़ होने वाला है. आज सवेरे अक्षय ने फिल्म का नयामोशन पोस्टर रिलीज़ करके इस बात की अनाउंसमेंट की.View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)इस मोशन पोस्टर में सारा अली खान नज़र आ रही हैं. फिल्म का ट्रेलर 23 नवंबर कोरिलीज़ किया जाएगा. 4. 'मिस्टर एंड मिसेज़ माही' में दिखेंगे राजकुमार राव-जाह्नवीकपूर धर्मा प्रोडक्शन ने अपनी नेक्स्ट फिल्म की अनाउंसमेंट कर दी है. जिसमेंराजकुमार राव और जाह्नवी कपूर नज़र आएंगे. मूवी का नाम होगा 'मिस्टर एंड मिसेज़माही'.View this post on InstagramA post shared by Akshay Kumar (@akshaykumar)कहानी क्रिकेट के बैकड्रॉप पर बनेगी. शरन शर्मा के डायरेक्शन में बनने वाली येफिल्म 07 अक्टूबर 2022 को रिलीज़ की जाएगी. 5. विवेक ओबेरॉय की 'इनसाइड एज 3' काट्रेलर रिलीज़ हुआ अमेज़ॉन प्राइम वीडियो की ओरिजनल वेब सीरीज़ 'इनसाइड एज' केतीसरे सीज़न का ट्रेलर कल रिलीज़ हो गया है. करीब तीन मिनट के इस ट्रेलर मेंसट्टेबाज़ी और क्रिकेट में होने वाली पॉलिटिक्स को दिखाया गया है.इस बार शो में विवेक ओबेरॉय, ऋचा चड्ढा, सयानी गुप्ता के साथ अक्षय ओबेरॉय, सनीहिंदूजा और आकाश राठी भी नज़र आएंगे. शो 03 दिसंबर को स्ट्रीम किया जाएगा. 6. रवीनाटंडन की सीरीज़ 'अरण्यक' का ट्रेलर रिलीज़ रवीना टंडन की डेब्यू सीरीज़ 'अरण्यक' काट्रेलर रिलीज़ हो गया है. सीरीज़ में रवीना एक पुलिस इंस्पेक्टर के रोल में नज़र आरही हैं. लगभग दो मिनट के इस ट्रेलर में आशुतोष राणा और परमब्रत चटर्जी भी दिखाई देरहे हैं.नेटफ्लिक्स की ये ओरिजिनल सीरीज़ 10 दिसंबर को रिलीज़ की जाएगी. 7. प्रियंका चोपड़ाके नाम चेंज करने पर मां मधु का बयान अब बात प्रियंका चोपड़ा की जो आज सुबह से हीट्विटर पर ट्रेंड कर रही हैं. क्यों? क्योंकि उन्होंने अपने इंस्टाग्राम की बायो सेपति निक का सरनेम हटा दिया है. इसके बाद ही लोगों ने अंदाज़ा लगाना शुरू कर दिया किकुछ गड़बड़ है और अब ये जोनस कपल तलाक लेने वाला है. ट्विटर पर दो तरह के रिएक्शन्सआ रहे हैं. एक वो जो कह रहे हैं कि प्रियंका को ऐसा नहीं करना चाहिए था और दूसरे वोजो कह रहे हैं कि उन्हें तो पता ही था कि निक और पीसी का तलाक होगा ही. बट, होल्डऑन, प्रियंका की मां मधु चोपड़ा ने इन तलाक की खबरों को पूरी तरह गलत और बकवासबताया है.न्यूज़ 18 को दिए एक स्टेटमेंट में मधु चोपड़ा ने लोगों से अपील की वो ऐसीबेबुनियाद और झूठी खबरें ना फैलाएं. वहीं इन-डायरेक्ट वे में प्रियंका चोपड़ा ने भीइन अफवाहों को गलत साबित कर दिया. दरअसल निक जोनस की एक फोटो में प्रियंका ने कमेंटकरते हुए लिखा, ''डैम, मैं तुम्हारी इन बांहों पर मर चुकी हूं.''View this post on InstagramA post shared by Nick Jonas (@nickjonas)प्रियंका और उनकी मां के स्टेटमेंट से साफ ज़ाहिर है कि जोनस कपल के तलाक की खबरोंमें कोई सच नहीं है. 8. सलमान ने कहा, ''सुपरस्टार्स का दौर कभी खत्म नहीं होगा''सलमान इन दिनों अपनी फिल्म 'अंतिम' का प्रमोशन कर रहे हैं. ऐसे ही एक मीडियाइंटरैक्शन में जब उनसे इंडस्ट्री में स्टारडम की बात की गई, तो सलमान ने अपनी रायरखी. उन्होंने कहा, ''हम जाएंगे तो कोई आएगा. मुझे नहीं लगता कि स्टार्स का दौर कभीभी खत्म होगा. ये कभी खत्म नहीं होगा. ये हमेशा रहेगा. अब ये कई चीज़ों पर निर्भरकरेगा जैसे फिल्मों का सिलेक्शन कैसा है, रियल लाइफ में आप कैसे हैं वगैरह-वगैरह.मैं कई सालों से सुन रहा हूं कि ये अंतिम जनरेशन है, हम यंग जनरेशन के लिए सबकुछइतना आसान नहीं छोड़ने वाले. हम उन्हें सबकुछ सौंपकर नहीं जाएंगे. मेहनत करो भाई,पचास प्लस में हम मेहनत कर रहे हैं, आप भी करो.'' अपनी इस बात से सलमान ने ये तोसाफ कर दिया कि वो मानते हैं कि ओटीटी प्लेटफॉर्म के सामने आने के बाद भी इंडस्ट्रीमें स्टारडम एरा खत्म नहीं होने वाला.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इसे वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं.इसे रोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.