The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Saif Ali Khan news doctors reveal medical report auto driver appeared

"खून से लथपथ, चाकू हड्डी से...", सैफ अली खान की कंडीशन का सच डॉक्टरों ने बता दिया

लीलावती अस्पताल के COO डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने सैफ की हेल्थ अपडेट दी. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब सैफ पर उनके घर में हमला हुआ तो उन्होंने ‘एक हीरो की तरह’ हमलावर का सामना किया. वहीं एक्टर को अस्पताल ले जाने वाले ड्राइवर ने बताया कि उसने उनसे कोई पैसे नहीं लिए.

Advertisement
Saif Ali Khan news Details on man brought in for questioning in knife attack case revealed doctor hailed actor
डॉक्टर ने आगे कहा कि सैफ "भाग्यशाली" थे कि वो बाल-बाल बच गए. (फोटो- PTI)
pic
प्रशांत सिंह
17 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 08:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

चाकू से हुए हमले के बाद एक्टर सैफ अली खान मुंबई के लीलावती हॉस्पिटल में रिकवर कर रहे हैं (Saif Ali Khan Attacked). पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है. अटैक की रात क्या-क्या हुआ, इसको लेकर कई थ्योरीज सामने आई हैं. इन सब के बीच सैफ अली खान को देख रही मेडिकल टीम ने उनके जज्बे की तारीफ करते हुए उन्हें ‘Hero’ बताया है. डॉक्टरों का कहना है कि सैफ अली खान ‘भाग्यशाली’ हैं कि वो बाल-बाल बच गए.

लीलावती अस्पताल के COO डॉक्टर नीरज उत्तमानी ने सैफ की हेल्थ अपडेट दी. मीडिया को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि जब सैफ पर उनके घर में हमला हुआ तो उन्होंने ‘एक हीरो की तरह’ हमलावर का सामना किया. इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक नीरज ने बताया,

Image embed

डॉक्टर ने आगे कहा कि चाकू का घाव सैफ की रीढ़ से सिर्फ़ 2 मिलीमीटर दूर था. अगर चाकू और ज्यादा अंदर जाता तो रीढ़ की हड्डी क्षतिग्रस्त हो सकती थी. उन्होंने कहा,

Image embed

डॉक्टर ने बताया कि सैफ अली खान ‘खून से लथपथ’ हालत में अस्पताल आए थे.

सैफ का ऑपरेशन करने वाले न्यूरोसर्जन डॉक्टर नितिन डांगे ने कहा कि अब सैफ की हालत ‘बहुत अच्छी’ है. उन्होंने कहा कि डॉक्टरों ने उन्हें थोड़ा चलने को कहा है. नितिन ने बताया,

Image embed

डॉक्टर डांगे ने आगे बताया कि सैफ की मूवमेंट्स लगभग एक सप्ताह के लिए प्रतिबंधित हैं. उनकी रीढ़ की हड्डी में चोट थी, जिसे ठीक कर दिया गया है. रीढ़ से जो तरल पदार्थ निकल रहा था उसे भी ठीक कर दिया गया है, जिससे संक्रमण की संभावना हो सकती थी.

ऑटो ड्राइवर ने क्या बताया?

सैफ अली खान को रात में ऑटो रिक्शा ड्राइवर भजन सिंह राणा अस्पताल तक ले गए थे. भजन का कहना है उन्हें नहीं पता था कि खून से लथपथ 'कुर्ता' पहने जिस यात्री को उन्होंने लीलावती अस्पताल पहुंचाया था, वो बॉलीवुड एक्टर सैफ अली खान थे. हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑटो ड्राइवर ने मीडिया को बताया,

Image embed

ड्राइवर ने बताया कि जब वो सैफ के घर सतगुरु दर्शन भवन के पास से गुजर रहे थे तो एक महिला और कुछ अन्य लोगों ने उनसे रिक्शा रोकने के लिए कहा. उन्होंने बताया,

Image embed
Image embed

जब ड्राइवर से पूछा गया कि क्या अभिनेता के बेटे तैमूर उनके साथ अस्पताल गए थे, तो उन्होंने कहा,

Image embed

ड्राइवर ने बताया कि पहले बांद्रा के होली फैमिली अस्पताल जाने की योजना थी, लेकिन फिर सैफ ने बांद्रा के ही लीलावती अस्पताल में जाने को कहा. ड्राइवर ने कहा,

Image embed

ड्राइवर के मुताबिक ऑटो सुबह करीब 3 बजे अस्पताल पहुंचा था. ड्राइवर ने कहा कि उसने एक्टर को सात से आठ मिनट में अस्पताल छोड़ने के बाद उनसे किराया नहीं लिया. राणा ने कहा कि अभिनेता ऑटो में बैठे लड़के से बात कर रहे थे.

वीडियो: सैफ अली खान मामले में पकड़ा गया संदिग्ध शाहरुख खान के घर के पास क्यों पहुंचा था?

Advertisement

Advertisement

()