'डॉन 3' में शाहरुख को रिप्लेस करने पर बोले रणवीर, ''एक चांस दे दो''
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में रणवीर-दीपिका आए थे. यहां उन्होंने अपनी शादी से लेकर रिलेशनशिप और काम पर बातें की. दीपिका ने अपने डिप्रेशन पर भी चर्चा की. वहीं रणवीर सिंह ने ट्रोलिंग पर बात की.

कुछ दिनों पहले फरहान अख्तर ने 'डॉन 3' की अनाउंसमेंट की थी. फिल्म में रणवीर सिंह 'डॉन' बनेंगे. रणवीर की कास्टिंग को लेकर बीते दिनों खूब बात चली. लोगों ने उनको कम्पेयर शाहरुख खान से किया. फरहान के इस फैसले लोगों ने भला-बुरा भी कहा. कहा कि 'डॉन' के रोल में रणवीर को लेना उनका गलत फैसला है. अब इस पूरे मामले पर रणवीर सिंह ने बात की है.
करण जौहर के चैट शो 'कॉफी विद करण 8' के पहले एपिसोड में रणवीर-दीपिका आए थे. यहां उन्होंने अपनी शादी से लेकर रिलेशनशिप और काम पर बातें की. दीपिका ने अपने डिप्रेशन पर भी चर्चा की. वहीं रणवीर सिंह ने ट्रोलिंग पर बात की. करण जौहर ने रणवीर से कहा कि वो उन लोगों से क्या कहना चाहते हैं, जिन्हें लगता है कि रणवीर 'डॉन 3' के लिए सही चॉइस नहीं है. इस पर रणवीर बोले,
''एक चांस दे दो, 12-13 सालों में ठीक-ठाक ही काम किया है मैंने. तो एक मौका तो बनता है.''
कुछ दिनों पहले शाहरुख खान के 'डॉन 3' से अलग होने पर बड़ा हंगामा हुआ था. रणवीर सिंह के साथ अनाउंसमेंट वीडियो रिलीज़ करने के बाद रणवीर भारी ट्रोल हो गए. लोगों ने कहा कि वो किसी एंगल से शाहरुख की जगह नहीं ले पाएंगे. वेराइटी के साथ इंटरव्यू में फरहान से इस पर सवाल भी पूछा गया. 'डॉन 3' से शाहरुख के अलगाव पर फरहान ने कहा था-
''मैं किसी को भी रिप्लेस करने की स्थिति में नहीं हूं. कई चीज़ें थीं, जो हम कुछ सालों से डिस्कस कर रहे थे. मैं उस कहानी को एक खास दिशा में ले जाना चाहता था. तमाम कोशिशों के बावजूद हम लोग बीच का रास्ता नहीं निकाल पाए. इसलिए हमने आपसी सहमति से अलग होने का फैसला किया. शायद वही हमारे लिए सबसे अच्छा था. तो बस यही है.''
खबरें हैं कि 'डॉन 3' की शूटिंग 2024 में शुरू होगी. उससे पहले रणवीर, संजय लीला भंसाली की फिल्म 'बैजू बावरा' का काम पूरा करेंगे. 'डॉन 3' 2025 में रिलीज़ के लिए शेड्यूल्ड है.
ये भी पढ़ें- फरहान अख्तर ने बताया, 'डॉन 3' में शाहरुख खान की जगह रणवीर सिंह को क्यों लिया?
ओरिजनल वाली 'डॉन' फिल्म की बात करें, तो वो साल 1978 में आई थी. फिल्म में अमिताभ बच्चन थे और ये मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसके बाद साल 2006 में इसी नाम से फिल्म बनी. जिसमें 'डॉन' का रोल निभाया शाहरुख खान ने. साल 2011 में शाहरुख खान की 'डॉन' का सीक्वल आया. 'डॉन 2' नाम से. अब इसी का तीसरा पार्ट आ रहा है. जिसमें रणवीर सिंह 'डॉन' बनेंगे. अब देखना होगा वो रणवीर के रोल के साथ न्याय कर पाते हैं या नहीं.

