वो सच जिसे जानने के बाद आपके होश उड़ जाएंगे. बड़ी सफाई से इम्तियाज अली और रणबीरकपूर ने आपकी आंखों में धूल झोंकनी चाही लेकिन हम सच खोज ही लाए. जानिए क्या था वोसच जिसे छिपाने के लिए रचे गए इतने छल-छंद! ऐसे ही बोलते हैं न न्यूज चैनल वाले :twisted: ;) वैसे हम पहले ही बता दें हम न'तमाशा' की बात कर रहे हैं. न रणबीर कपूर के किसी प्रेम प्रसंग की. न किसीफर्जीवाड़े की. यहां बात उनके एक पुराने गाने की हो रही है. जिसमें की गई होशियारी.हम एक बार में तो पकड़ ही नहीं पाते. लेकिन जब सच पता चल जाए तो मौज आ जाती है.सबसे पहले देखिए रॉकस्टार का ये गानाhttps://www.youtube.com/watch?v=p9DQINKZxWE1चलिए गाना देख लिया तो आगे बढ़िए. गाना शुरू होते ही आपको अखबारों की कई सुर्खियांनजर आई होंगी जिसमें जॉर्डन की गिरफ्तारी की ख़बरें छपी हैं. अब रुकिए हमारी नजर सेदेखिए.Source- Youtube Screengrab'He's Lost Control' शीर्षक से जो खबर है. इसे गौर से देखिए तो आपको पता लगेगाये जॉर्डन की गिरफ्तारी की खबर नहीं है.पढ़ने के लिए फोटो पर क्लिक कीजिए, जूम होजाएगी. 2011 का क्रिकेट वर्ल्डकप चल रहा था, सेमीफाइनल में भारत और पाकिस्तान कामैच होना था. 28 मार्च 2011 को 'मुंबई मिरर' ने एक खबर छापी थी. जिसमें मैच के चलतेमरीजों की मांग पर सर्जरी की तारीख आगे बढ़ाई जा रही थी. ये वही खबर थी.ये फोटो मत देखिएगा, दिन भर कपार पिराएगा2Source: Youtube Screengrabइस दूसरी हेडलाइन के अंदर खबर बीएमसी से जुड़े एक प्रपोजल के बारे में है. जिसमेंमुंबई शहर के बाहर से आने वाली गाड़ियों से ज्यादा पार्किंग के पैसे लेने की बात कहीगई थी. जिससे बीएमसी को ज्यादा कमाई हो सकती थी.3Source- Youtube Screengrabये वाला तो ब्लंडर है. इसमें रॉकस्टार वालों ने सैंडहर्स्ट रोड पर सूटकेस में मिलीप्रेग्नेंट लेडी की लाश की खबर पर अपनी हेडिंग लगा दी थी.4Source - Youtube Screengrabहिंदी वाला तो और साफ़ नजर आता है. हेडिंग जॉर्डन की गिरफ्तारी की. खबर यश चोपड़ा कीशाहरुख-कटरीना अगली फिल्म की. तब खबर छापने वालों को भी न पता रहा होगा कि वो फिल्म'जब तक है जान' होगी और वही कैटरीना रणबीर की गर्लफ्रेंड. :cool:5Source- Youtube Screengrabएक बात तो पक्की है. गाने के इस हिस्से की रिकार्डिंग पक्का 28 मार्च को हुई थी.नवभारत टाइम्स की ये खबर जिसमें टोंक के सोड़ा की एमबीए पास सरपंच छवि राजावत काजिक्र है. ये खबर भी उसी दिन की है. बगल में देखिए. एनबीटी वालों ने उस दिन ईनामीकूपन भी नहीं छापे थे. ;)6Source- Youtube Screengrabअब आख़िरी वाली. इस फोटो को अगर आप ज़ूम करके पढ़ें तो पता लगेगा. ये खबर तो एयरइंडिया बोर्ड के डायरेक्टर पद से आनंद महिंद्रा के इस्तीफा देने के बाद की है. जबसरकार ने उनका इस्तीफ़ा मंजूर कर लिया था.कहो कैसी लगी? शौक-ए-दीदार अगर है तो नजर पैदा कर. है ना? बस बात यही है किबड़ी-बड़ी फिल्मों में भी छोटी-छोटी बातें रह ही जाती हैं. पिक्चर अच्छी बनाई थीवैसे इम्तियाज ने.--------------------------------------------------------------------------------12 साल के बच्चे ने किया वैज्ञानिकों के सबसे बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा!कार वाले ने इंसानियत दिखाई तो गौमाता की जान बच गईगंदे-गंदे टाइटल वाले यूट्यूब वीडियो सलमान खान से ज्यादा हिट हैं