सिनेमा से जुड़ी बड़ी और ज़रूरी खबरें एक साथ पढ़नी हो तो आप बिल्कुल सही जगह पधारेहैं. नेशनल, इंटरनेशनल और रीजनल सिनेमा से जुड़ी सभी खबरें यहां मिल जाएंगी. नीचेपढ़िए कि आलिया भट्ट की 'गंगूबाई काठियावाड़ी' कब रिलीज़ हो रही है और राजकुमार रावको आखिर क्यों इंस्टाग्राम से डिलीट करनी पड़ी पत्रलेखा की फोटो.1. सूरज नांबियार संग शादी के बंधन में बंधी मौनी रॉयएक्ट्रेस मौनी रॉय ने दुबई बेस्ड बिज़नेसमैन सूरज नांबियार से कल गोवा में शादी करली. ये शादी मलयाली और बंगाली दोनों रिचुअल्स के साथ हुई.View this post on InstagramA post shared by mon (@imouniroy)मौनी ने अपने इंस्टाग्राम पर शादी की फोटोज़ शेयर की हैं.2. सारा-विकी की अनटाइटल्ड फिल्म की शूटिंग खत्मसारा अली खान और विकी कौशल ने लक्ष्मण उतेकर की अगली फिल्म की शूटिंग खत्म कर लीहै.दोनों ने सोशल मीडिया पर फोटो शेयर करते हुए शूटिंग रैप-अप की अनाउंसमेंट की.3. 25 फरवरी को रिलीज़ होगी 'गंगूबाई काठियावाड़ी'आलिया भट्ट की फिल्म 'गंगूबाई काठियावाड़ी' की रिलीज़ डेट आ गई. ये फिल्म 25 फरवरीको सिनेमाघरों में रिलीज़ होगी. इसे 72वें बर्लिन फिल्म फेस्टिवल में भी दिखायाजाएगा.4. नेटफ्लिक्स की सीरीज़ 'द फेम गेम' में माधुरीमाधुरी दीक्षित नेटफ्लिक्स की नई सीरीज़ 'द फेम गेम' से डिजिटल डेब्यू करेंगी. इसकापोस्टर कल रिलीज़ हो गया है. इसे 25 फरवरी से देखा जा सकेगा.5. दानिश सैत की 'वन कट टू कट' का ट्रेलर रिलीज़स्टैडअप कॉमेडियन दानिश सैत की कन्नड़ फिल्म 'वन कट टू कट' का ट्रेलर आ गया. ये एकसरकास्टिक कॉमेडी फिल्म होगी. जिसे 3 फरवरी से अमेज़ॉन प्राइम वीडियो पर देखा जासकेगा.6. भाग्यश्री की बेटी ड्रामा सीरीज़ 'मिथ्या' से करेंगी डेब्यूएक्ट्रेस भाग्यश्री की बेटी अवंतिका देसाई, रोहन सिप्पी की ड्रामा सीरीज़ 'मिथ्या'से डेब्यू करेंगी. ये साल 2019 में आई ब्रिटिश सीरीज़ 'चीट' का हिंदी अडैप्टेशनहोगा.जिसमें हुमा कुरैशी भी होंगी.7. कोरोना की वजह से पोस्टपोन हुई 'विक्रांत रोणा'बढ़ते कोविड केसेज़ को देखते हुए सुदीप किच्चा और जैकलीन फर्नाडिस की फिल्म'विक्रांत रोणा' पोस्टपोन हो गई है. इसे 24 फरवरी को रिलीज़ किया जाना था. मगरमेकर्स जल्द ही इसकी नई रिलीज़ डेट अनाउंस करेंगे.8. शादी के बाद रणबीर संग शूटिंग शुरू करेंगे लवरणबीर कपूर और श्रद्धा कपूर जल्द ही लव रंजन की फिल्म में दिखाई देने वाले हैं.जिसकी शूटिंग फरवरी के बाद से शुरू की जाएगी. रिपोर्ट्स हैं कि लव रंजन अपनी शादीके लिए फरवरी में बिज़ी रहेंगे. आफ्टर वेडिंग वो इस प्रोजेक्ट पर काम शुरू कर सकतेहैं.9. 18 फरवरी को रिलीज़ होगी पुनीत की 'बिफोर यू डाई'पुनीत राज शर्मा और काव्या कश्यप की फिल्म 'बिफोर यू डाई', 18 फरवरी को रिलीज़ कीजाएगी. इस रोमांटिक फिल्म का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया है.10. रेड चिलीज़ के साथ कोलैबरेट करेंगे सिद्धार्थ?सिद्धार्थ मल्होत्रा, शाहरुख खान की प्रोडक्शन कंपनी रेड चिलीज़ की अगली फिल्म मेंदिख सकते हैं. रिपोर्ट्स हैं की इस मूवी को 'डियर ज़िंदगी' बनाने वाली गौरी शिंदेडायरेक्ट करेंगी.11. नागार्जुन ने तलाक पर चुप्पी तोड़ने वाली खबरों को बताया गलतएक्टर नागार्जुन ने बताया कि उन्होंने अपने बेटे नागा चैतन्य और समांथा प्रभु केतलाक को लेकर कोई बातें नहीं कही हैं. कई वेब साइट्स पर कहा जा रहा था कि नागार्जुनने इस सेपरेशन पर रिएक्शन दिया है.मगर उन्होंने ट्वीट करके इन सभी खबरों को झूठा और बकवास बताया.12. ट्रोलिंग के बाद राजकुमार ने डिलीट की मिरर सेल्फीबीते दिनों राजकुमार राव ने पत्रलेखा संग इंस्टाग्राम पर एक मिरर सेल्फी पोस्ट कीथी. जो वायरल हो गई. लोगों ने फोटो के एंगल को देखकर कई भद्दे और अश्लील कमेंट करनाशुरू कर दिया. ट्रोलिंग इतनी बढ़ गई कि बाद में राजकुमार को ये पोस्ट इंस्टा सेडिलीट करनी पड़ी.13. सलोनी ने कहा चाहें तो बंद कर सकती हैं कंगना की मिमिक्रीयू-ट्यूबर सलोनी गौर अपनी कॉमेडी और कंगना की मिमिक्री वाले वीडियोज़ के लिए जानीजाती हैं. उन्होंने कहा कि वो चाहें तो कंगना के वीडियोज़ करना बंद कर सकती हैं.कंगना कई बार सोशल मीडिया पर सलोनी के वीडियोज़ पर भड़की भी हैं.सलोनी ने कहा कि वो इन वीडियोज़ में भले ही कंगना की नकल करती हों मगर इसमें उनकीखुद की मेहनत होती है और उनके फैन्स को ये मिमिक्री वीडियोज़ पसंद आते हैं.14. ICU में भर्ती लता मंगेशकर के लिए की गई प्रार्थनालता मंगेशकर कोविड होने के बाद से ICU में भर्ती हैं. उनकी स्थिती में सुधार बतायाजा रहा है. ट्विटर पर लगातार उनके हेल्थ अपडेट्स दिए जाते हैं. लता मंगेशकर की सेहतमें सुधार के लिए अयोध्या में संतों ने हवन करवाया है.15. शमिता का सपोर्ट करने के लिए शिल्पा ने किया गौहर का शुक्रिया'बिग बॉस 15' की कंटेस्टेंट शमिता शेट्टी को तेजस्वी ने आंटी कहा था. जिसके बादगौहर खान, शमिता के सपोर्ट में उतर आई हैं. गौहर के इसी सपोर्ट के लिए शिल्पाशेट्टी ने उनका शुक्रिया कहा. शिल्पा ने गौहर के ट्वीट को री-ट्वीट करते हुए उन्हेंएक स्ट्रॉन्ग वुमेन कहा है.16. 42 देशों में लॉन्च होने की तैयारी कर रहा डिज़्नी प्लसस्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म डिज़्नी प्लस इस साल के मिड तक 42 देशों में लॉन्च होने कीतैयारी कर रहा है. इसमें यूरोप, अफ्रीका और वेस्ट एशिया के देश शामिल होंगे. साल2019 में लॉन्च हुआ डिज़्नी प्लस देश के कुछ सबसे बड़े स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स मेंसे एक है.17. रवीना टंडन ने कहा शिल्पा और काजोल से नहीं है कोई लड़ाईरवीना टंडन, काजोल, करिश्मा कपूर और शिल्पा शेट्टी नाइंटीज़ की कुछ फेमस एक्ट्रेसेसहैं. अक्सर खबरें चलती हैं कि रवीना टंडन के रिश्ते काजोल और शिल्पा शेट्टी संग ठीकनहीं है. रवीना ने इन सभी खबरों को गलत बताया है. एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा किवो और शिल्पा हमेशा से दोस्त रही हैं. उनके बीच कोई डर्टी पॉलिटिक्स नहीं है.18. फिल्ममेकर महेश मांजरेकर के खिलाफ शिकायत दर्जडायरेक्टर महेश मांजरेकर की नई मराठी फिल्म के लिए उनके खिलाफ शिकायत दर्ज हो गईहै. क्षत्रिय मराठा सेवा संस्था ने आरोप लगाया है कि मेहश ने अपनी फिल्म मेंमहिलाओं और बच्चों को आपत्तिजनक तरीके से दिखाया है.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहें तो इन खबरों को आप वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इसे रोज़ शाम हमारे यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज़ किया जाता है. आप दूसरी बड़ीखबरें देखने के लिए हमारे नए चैनल लल्लनटॉप सिनेमा को भी सब्सक्राइब कर सकते हैं.