The Lallantop
Advertisement

'पुष्पा 2' को धांसू बनाने का नया जुगाड़! 10 मिनट की नई फुटेज उतारी जाएगी

Pushpa 2 Reloaded में 20 मिनट की नई फुटेज रिलीज़ की गई थी. अब ओटीटी रिलीज़ के साथ मेकर्स 10 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज भी उतारेंगे.

Advertisement
Pushpa 2 extented cut, Allu Arjun
'पुष्पा 2 रीलोडेड' 17 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई थी.
pic
श्रुतिका सिंह
21 जनवरी 2025 (पब्लिश्ड: 06:23 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Pushpa 2 Reloaded के बाद 10 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज भी रिलीज़ की जाएगी? The Brutalist में AI के इस्तेमाल पर विवाद क्यों हो गया? Game Changer और 'पुष्पा 2' के प्रोड्यूसर्स पर IT रेड क्यों हुई. ऐसी ही सिनेमा की बड़ी और ज़रूरी खबरें जानने के लिए पढ़ते जाइए-

#‘द ब्रूटलिस्ट’ में AI के इस्तेमाल पर विवाद हुआ

ब्रेडी कॉर्बेट की फिल्म ‘द ब्रूटलिस्ट’ के एडिटर ने एक इंटरव्यू में AI के इस्तेमाल की बात कही. फिल्म के डायलॉग्स को स्मूद बनाने के लिए AI टूल्स की मदद ली गई है. उन्होंने बताया कि फिल्म के एक्टर्स एड्रियन ब्रोडी और फेलिसिटी     जोन्स की डायलॉग डिलीवरी में इसका इस्तेमाल हुआ है. अब डायरेक्टर कॉर्बेट ने इस विवाद को लेकर चुप्पी तोड़ी है. उन्होंने बताया कि केवल हंगेरियन भाषा के डायलॉग्स की एक्यूरेसी के लिए AI की मदद ली गई है.

#‘मास्क 2’ में काम करना चाहती हैं कैमरन डियाज़

साल 1994 में जिम कैरी और कैमरन डियाज़ की फिल्म ‘द मास्क’ आई थी. ये एक पॉपुलर कॉमेडी फिल्म है. अब हाल ही में कैमरन ने एक्सेस हॉलीवुड को दिए इंटरव्यू में कहा कि वो ‘द मास्क’ के सीक्वल में काम करना चाहेंगी. इससे भी जिम भी फिल्म के सीक्वल से जुड़ने की बात कह चुके हैं.

#'पुष्पा 2' की 10 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज रिलीज़ होगी

17 जनवरी को सिनेमाघरों में ‘पुष्पा 2’ का एक्स्टेंडेड वर्ज़न रिलीज़ हुआ. ‘पुष्पा 2 रीलोडेड’ के नाम से रिलीज़ हुए वर्ज़न में 20 मिनट की नई फुटेज जोड़ी गई थी. इस वर्ज़न को फैन्स की तरफ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला. सिनेमाघरों से वीडियो वायरल हुए जहां लोग नए सीन्स को सेलिब्रेट कर रहे हैं. अब खबर आई है कि मेकर्स 10 मिनट की एक्स्ट्रा फुटेज भी रिलीज़ करने वाले हैं. KoiMoi की रिपोर्ट के मुताबिक ‘पुष्पा 2’ के ओटीटी वर्ज़न के साथ 10 मिनट की नई फुटेज भी जोड़ी जाएगी. बताया जा रहा है कि ‘पुष्पा 2’ नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ होगी.

Embed

#ग्रीस में शुरू होगी ‘नो एंट्री 2’ की रेकी

अनीस बज़्मी की फिल्म ‘नो एंट्री 2’ की रेकी जनवरी के अंत में ग्रीस में शुरू होगी. पिंकविला में छपी रिपोर्ट के अनुसार मेकर्स फिल्म को साल की तीसरी तिमाही तक फ्लोर पर लाना चाहते हैं. ताकि फिल्म 2026 तक सिनेमाघरों में उतर सके. कास्ट में वरुण धवन, अर्जुन कपूर और दिलजीत दोसांझ के नाम पहले ही लॉक हो चुके हैं.

#2026 के शुरुआत में रिलीज होगी ‘धुरंधर’

रणवीर सिंह की 'धुरंधर' की 50% शूटिंग पूरी हो चुकी है. पिंकविला के अनुसार फिल्म दिसम्बर 2025 से फरवरी 2026 के बीच रिलीज़ हो सकती है. डायरेक्टर आदित्य धर चाहते हैं कि फिल्म के पोस्ट प्रोडक्शन का काम साल के अंत तक खत्म हो जाए.

#'पुष्पा 2', ‘गेम चेंजर’ के प्रोड्यूसर पर IT रेड हुई

'पुष्पा 2' के प्रोड्यूसर नवीन येरनेनी, 'गेम चेंजर' के प्रोड्यूसर दिल राजू और 'संक्रांतिकी वस्तुनाम' के प्रोड्यूसर के ऑफिस और घर पर इंकम टैक्स की रेड हुई. हिंदुस्तान टाइम्स में छपी रिपोर्ट के मुताबिक हैदराबाद की आठ अलग-अलग लोकेशन पर रेड की गई है. रिपोर्ट्स में टैक्स की चोरी का मामला बताया जा रहा है मगर इंकम टैक्स डिपार्टमेंट ने कोई स्टेटमेंट जारी नहीं किया है. 
 

 

 

वीडियो: 'पुष्पा 2' का एक्सटेंडेड वर्जन देख जनता खुश, थिएटर के अंदर गज़ब माहौल है

Advertisement

Advertisement

()