The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Prabhas' The Raja Saab gets the world's largest indoor set crafted by the makers.

38000 स्क्वायर फुट,1200 वर्कर, प्रभास की 'द राजा साब' के लिए बना दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर-सेट

प्रभास की 'द राजा साब' के लिए मेकर्स ने इतना बड़ा सेट तैयार किया है कि उनका नाम लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज हो जाएगा.

Advertisement
prabhas the raja saab
प्रभास की ये फिल्म 05 दिसंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है.
pic
मेघना
19 जून 2025 (पब्लिश्ड: 05:15 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

अजीजनगर. मैप पसारकर देखेंगे तो हैदराबाद से कुछ 20 किलोमीटर की दूरी पर ये एक छोटा सा गांव नज़र आएगा. मुख्य शहर की भाग-दौड़ से बिल्कुल दूर. शांत और सुंदर. मगर बीते कुछ दिनों से ये गांव देश के दो बड़े स्टार्स को होस्ट कर रहा है. सिर्फ यही नहीं इस गांव ने अपने नाम एक नया कीर्तिमान स्थापित कर लिया है. कैसा कीर्तिमान? दरअसल इसी गांव में बनाया गया है दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर फिल्म सेट. जो किसी असली महल के साइज़ से भी ज़्यादा बड़ा और भव्य दिखाई देता है. किस फिल्म के लिए बना है ये सेट, कैसे बनाया गया है इसे, आइए सब जानने की कोशिश करते हैं.

दरअसल, Prabhas की फिल्म The Raja Saab की शूटिंग अजीजनगर में हो रही है. इसे ग्रैंड बनाने में मेकर्स रत्ती भर भी कसर नहीं छोड़ रहे. तभी तो दुनिया का सबसे बड़ा इंडोर सेट अजीजनगर में बनवाया गया है. जहां प्रभास के साथ-साथ संजय दत्त ने भी इस फिल्म के लिए शूट किया है. शूटिंग पूरी होने के बाद मेकर्स कई मीडिया हाउससेस को सेट पर बुला रहे हैं. ताकि उसकी भव्यता और प्रोडक्शन की तरफ से सेट पर की गई मेहनत को लोगों तक पहुंचाया जा सके.

प्रभास पहली बार किसी हॉरर-कॉमेडी जॉनर में काम कर रहे हैं. फिल्म का प्लॉट पीरियड ड्रामा जैसा है. इसलिए ज़रूरी था कि महल जैसे स्टूडियो को बनाया जाए. इसलिए प्रोड्यूसर्स पीपल मीडिया फैक्ट्री ने अजीजनगर गांव में भी ये बहुत बड़ा सेट तैयार कर दिया. इसे इंडियन सिनेमा इतिहास का सबसे बड़ा इन्डोर सेट माना जा रहा है. इस महल की झलक 'द राजा साब' के टीज़र में भी दिखाई दी है. लगभग आधी फिल्म इसी हवेली में शूट की गई है.

Embed

इसी शूटिंग को आसान बनाने के लिए प्रोड्यूसर टीजी विश्वप्रसाद और डायरेक्टर मारुति ने एक ही जगह इस हवेलीनुमा सेट तैयार करने का निर्णय लिया. जिसके लिए 160x220 फुट की ज़मीन का इस्तेमाल किया गया. लगभग 38000 वर्ग फीट के इस विशाल परिसर में दो मंज़िलें बनाई गई हैं. जो वीडियोज़ सेट से आ रहे हैं, उसमें बड़े दरवाज़े, स्टैच्यू, तरह-तरह के क्रीचर्स, रसोईघर, लाइब्रेरी, डाइनिंग हॉल, सीढ़ियां और तो और एक टॉर्चर रूम भी बनाया गया है. ये सारी ही चीज़ें लकड़ी, पत्थर और फाइबर के इस्तेमाल से बनी हैं, जो बिल्कुल असली लगती है.

इस सेट को बनाने वाले आर्ट डायरेक्टर राजीवन नांबियार ने एटची से बात करते हुए बताया कि ये दुनिया का सबसे बड़ा इनडोर सेट है. इसे बनाने में करीब 1000 से 1200 लोगों ने दिन रात मेहनत किया. इसे पूरा बनने में करीब 4-6 महीने का समय लग गया. ये भारत का सबसे बड़ा फिल्म सेट है. एक बार शूटिंग खत्म हुई तो मेकर्स इस सेट के लिए लिमका बुक ऑफ रिकॉर्ड्स के लिए भी नाम दे सकते हैं.

Embed

फिल्म के सेट को पत्थर से बनाया गया है. जबकि इसकी फ्लोरिंग मार्बल से हुई है. ऊपर फाइबर के खंबे और लकड़ी के ढांचे हैं. सेट के एंट्रेंस और डाइनिंग एरिया में कमाल के झू्मर लगे हुए हैं, जो विटेंज के साथ-साथ हॉरर लुक भी देता है. किचन में कुछ असली चीज़ें और लाइब्रेरी में, ऑथेंटिक लगने के लिए, कुछ असली किताबें रखी गई हैं. महल में संजय दत्त के किरदार की तस्वीर लगी हुई है, जो राजा का रोल निभा रहे हैं.

प्रोड्यूसर टीजी विश्वप्रसाद का मानना है कि इस सेट की ज़रूरत इसलिए थी ताकि प्रोजेक्ट में वैल्यू जोड़ा जा सके. ये छोटे बजट की फिल्म होती तो इस सेट की ज़रूरत नहीं थी. मगर इस फिल्म के स्केल को दिखाने के लिए इतना बड़ा सेट बनाया जाना ज़रूरी था. उन्होंने ये भी कहा कि फिल्म में इस सेट से जुड़ी और भी चीज़ें दिखेंगी, जिसके बारे में अभी मेकर्स ने नहीं बताया है. डायरेक्टर मारुति ने बताया कि फिल्म लगभग 90 प्रतिशत तक शूट हो चुकी है. कुछ सीक्वेंस अभी भी बाकी हैं. पिक्चर 05 दिसंबर को रिलीज़ के लिए शेड्यूल है. मगर इसके पहले भी फिल्म के भारी भरकम VFX पर लगातार काम हो रहा है.

अब देखना होगा, ये फिल्म जनता को कितनी पसंद आती है. 

वीडियो: कन्नप्पा के लिए प्रभास और मोहनलाल कैसे माने? विष्णु मंचू सब बताया

Advertisement

Advertisement

()