'सलार' के मेकर्स 'डंकी' का पीछा नहीं छोड़ रहे, 'सलार' भी विदेशों में 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी!
Shahrukh Khan और Prabhas की फिल्में इंडिया में तो क्लैश करेंगी ही, विदेशी मार्केट में भी टक्कर कंफर्म. Salaar के मेकर्स Dunki का हर स्टेप मैच कर रहे हैं.
.webp?width=210)
Salaar और Dunki की रिलीज़ डेट्स को लेकर अलग ही खेल चल रहा है. पहले ये दोनों ही फिल्में 22 दिसंबर को रिलीज़ होने वाली थीं. फिर पता चला कि Shahrukh Khan की 'डंकी' इंटरनेशनल मार्केट्स में 'सलार' पर अपर हैंड पाने के लिए एक दिन पहले रिलीज़ होगी. 21 दिसंबर की इंटरनेशनल रिलीज़ डेट के साथ 'डंकी' का पोस्टर भी आ गया. अब खबर आ रही है कि Prabhas की 'सलार' भी कुछ विदेशी मार्केट्स में 21 दिसंबर को ही रिलीज़ होगी.
इन दिनों सोशल मीडिया पर 'सलार' का एक पोस्टर चल रहा है. इसमें बताया गया है कि फिल्म की इंडिया रिलीज़ डेट में तो कोई चेंज नहीं है. मगर नॉर्थ अमेरिका में प्रभास की इस फिल्म के प्रीमियर शोज़ 21 दिसंबर से शुरू हो जाएंगे. वहीं इंडिया में फिल्म के शुरुआती शोज़ 21 दिसंबर की रात 12:30 बजे से शुरू होंगे. यानी तारीख 22 दिसंबर ही मानी जाएगी. आज तक किसी तेलुगु फिल्म के शोज़ इतनी जल्दी शुरू नहीं हुए.
'सलार' के साथ क्लैश से निपटने के लिए 'डंकी' की टीम ने ऐसी कुछ ही प्लानिंग की थी. उन्होंने फिल्म की इंडिया रिलीज़ डेट तो 22 दिसंबर रखी. मगर इंटरनेशनल मार्केट्स में फिल्म को 21 दिसंबर को उतारने का फैसला किया. इस जानकारी के साथ बाकायदा फिल्म के पोस्टर्स वगैरह भी आ चुके हैं. मगर यहां भी 'सलार' ने उनका पीछा नहीं छोड़ा.
अब ये समझ नहीं आ रहा कि 'सलार' के मेकर्स जानबूझकर 'डंकी' के साथ ये खेल कर रहे हैं, या सिर्फ मार्केटिंग पॉइंट ऑफ व्यू से ऐसे निर्णय लिए जा रहे हैं. मामला जो भी हो, इससे नुकसान दोनों ही फिल्मों का होगा. मगर ज़्यादा नुकसान 'डंकी' का होगा. क्योंकि प्रभास की 'आदिपुरुष' की आलोचना पहले टीज़र के साथ ही शुरू हो गई थी. बावजूद उस फिल्म ने पहले दिन दुनियाभर से 140 करोड़ रुपए कमाए. वहीं शाहरुख खान जब अपने करियर के पीक पर हैं, तब जाकर उनकी 'जवान' ने वर्ल्डवाइड 129.6 करोड़ रुपए की ओपनिंग ली. मगर 'डंकी' से बहुत उम्मीदें हैं. प्लस इस फिल्म के साथ राजकुमार हिरानी का भी नाम जुड़ा हुआ, तो कुछ भी हो सकता है.
ख़ैर, 'सलार' की लंबाई 2 घंटे 50 मिनट बताई जा रही है. इसमें 2 घंटे 40 मिनट फिल्म की लंबाई है. फिल्म में दो गाने हैं, जिनकी लेंग्थ 10 मिनट के आसपास है. 'सलार' में प्रभास के साथ श्रुति हासन, पृथ्वीराज सुकुमारन, जगपति बाबू और टीनू आनंद जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. फिल्म को लेकर सब लोग इतने श्योर हैं कि विलन का रोल करने वाले एक्टर पृथ्वीराज ने खुद 'सलार' को केरला में डिस्ट्रिब्यूट करने की घोषणा कर दी है. 'सलार' को KGF फेम प्रशांत नील ने डायरेक्ट किया है.
वीडियो: शाहरुख खान के बर्थडे पर 'जवान' नेटफ्लिक्स पर आई, देखकर नयनतारा के फैन्स का गुस्सा फूट पड़ा है

