The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Salaar Dunki clash is fixed, Shahrukh Khan and prabhas film will release on charismas

नहीं पोस्टपोन होगी 'सलार', 'डंकी' के साथ बॉक्स ऑफिस क्लैश तय

ऐसी खबर आई थी कि Salaar की रिलीज डेट आगे बढ़ा दी जाएगी. लेकिन हालिया रिपोर्ट्स के मुताबिक ऐसा नहीं होगा. इसलिए फिल्म का Dunki से क्लैश होना फाइनल है. 'सलार' का ट्रेलर भी नवंबर के आखिरी सप्ताह तक आ सकता है.

Advertisement
pic
6 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 6 नवंबर 2023, 01:46 PM IST)
salaar dunki clash
डंकी और सलार एक ही दिन रिलीज होनी है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Salaar और Dunki क्लैश बॉलीवुड से दिसंबर की सबसे बड़ी खबर होगी. बीच में ये बात भी हुई कि दोनों में से कोई न कोई अपनी फिल्म आगे खिसकेगी. 'डंकी' का टीज़र भी आ गया है. इसमें फिल्म के क्रिसमस पर आने की बात कही गई है. अब बची ‘सलार’. 4 नवंबर को खबर आई कि फिल्म पोस्टपोन होगी. अब इस खबर का खंडन भी आ गया है. यानी सलार-डंकी क्लैश अभी टला नहीं है. 'सलार' के ट्रेलर की भी संभावित रिलीज डेट आ गई है.

पहले 'सलार' 28 सितंबर को रिलीज़ होने वाली थी. लेकिन डेट आगे खिसका ली गई. चूंकि नवंबर-दिसंबर पूरा फुल था. ऐसे में 'सलार' को 22 दिसंबर को रिलीज़ करने की बात हुई. ये डेट शाहरुख खान ने 'डंकी' के लिए महीनों पहले बुक कर ली थी. ऐसे में 'सलार' को इसी दिन लाना जोखिम भरा हो सकता है. लेकिन ऐसा कहा गया कि 'सलार' के प्रोड्यूसर विजय किरगंदुर ने किसी ज्योतिषी की सलाह पर अपनी पिक्चर 22 दिसंबर को लगा दी.

खैर, 4 नवंबर को ये खबर आई कि कि 'सलार' को 22 मार्च, 2024 को रिलीज़ किया जा सकता है. लेकिन सैकनिल्क के मुताबिक रिलीज डेट आगे नहीं बढ़ाई जा रही है. फिल्म 22 दिसंबर को ही रिलीज होगी. इसका ट्रेलर नवंबर एंड में या फिर दिसंबर के पहले सप्ताह में आने की बात कही जा रही है. चूंकि अब 'सलार' और 'डंकी' भिड़ेंगी, इसलिए बॉक्स-ऑफिस पर माहौल गरम होने वाला है. क्रिसमस वीक बॉक्स ऑफिस पर मचने वाले घमासान का गवाह बनेगा. क्योंकि 'सलार' और 'डंकी' दोनों बहुत बड़ी फिल्में हैं.

कुछ समय पहले 'डंकी' की टीम 'एनिमल' के मेकर्स से भी मिली थी, ताकि ‘सलार’ से होने वाले नुकसान को कम करवाया जा सके. दरअसल 'सलार' का डिस्ट्रीब्यूशन अनिल थडानी की एए फिल्म्स कर रही रही है, वो भी सिर्फ हिंदी पट्टी में. यही रणबीर कपूर की फिल्म 'एनिमल' की भी डिस्ट्रीब्यूटर है. ‘एनिमल’ 1 दिसंबर को रिलीज होगी. डंकी के मेकर्स को ये चिंता थी कि कहीं थिएटर्स से एए फिल्म्स सांठगांठ न कर ले. और उनसे ऐसा कह दे कि सिनेमाघरों को 'एनिमल' तभी अपने यहां चलाने को मिलेगी, जब वो 'डंकी' पर 'सलार' को प्राथमिकता दें. यानी 'डंकी' की जगह 'सलार' को चलाओ, तभी रणबीर कपूर की 'एनिमल' भी दिखाने को मिलेगी.

ये भी पढ़ें: बड़ी मुसीबत! 'डंकी' और 'सलार' के साथ 'एक्वामैन 2' भी 22 दिसंबर को रिलीज़ होगी 

'सलार' और 'डंकी' के क्लैश को बॉक्स ऑफिस के लिए खराब माना जा रहा है. ऐसा करने से दोनों ही फिल्मों का बिज़नेस बंट जाएगा. 'डंकी' ने पहले ही दिन तय कर दिया था. 'सलार' ने अपनी रिलीज़ डेट बदली है. और अब दोनों की तारीख 22 दिसंबर हो गई है. दोनों में से किसी को रिलीज डेट आगे-पीछे करनी चाहिए. ऐसा ही कुछ 'गदर 2' और 'एनिमल' को लेकर भी था. दोनों को पहले 11 अगस्त को रिलीज किया जाना था. बाद में 'एनिमल' के मेकर्स ने रिलीज डेट आगे बढ़ा ली थी

वीडियो: प्रभास की सलार का डंकी के साथ क्लैश होना था, मगर अब फिल्म के पोस्टपोन होने की खबरें आ रही हैं

Advertisement

Advertisement

()