संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी की अगली फिल्म आ रही है. 'हिंद का नापाकको जवाब : एमएसजी लायन हार्ट 2' . ये फिल्म का नाम है, ट्विटर का ट्वीट नहीं. और लोइसका गाना भी आ गया. आने के साथ 13 लाख से ज्यादा बार देखा भी जा चुका है. संतगुरमीत राम रहीम सिंह इंसान का अलग प्रशंसक वर्ग है, जो लगे हाथ उनके भक्त भी हैं.वो उनकी फिल्म खूब देखते हैं, गाढ़े सीन पर रोते हैं, डॉक्टर इंसान के पराक्रमीस्टंट्स पर ताली भी मारते हैं. तो उनका नया गाना आया. गाना देशभक्ति से ओत-प्रोतहै, और गाने के बोल हैं, जंग है हमरी आतंकवाद से. हमरी टाइपो नहीं है. इसे लिखा है,संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी ने. इसे आवाज दी है, संत डॉक्टर गुरमीतराम रहीम सिंह इंसान जी ने. इसका म्यूजिक दिया है, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंहइंसान जी ने. इसमें नज़र आ रहे हैं, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी. अबदेखिए गाने में क्या है? गाना शुरू हुआ, पहले ही सीन में संत गुरमीत एक बाइक परबैठे हैं, ध्यान दिया जाए बाइक चालू नहीं है क्योंकि वो अगले फ्रेम में उसे चालूकरते हैं, लेकिन फिर भी उनके पैर जमीन पर नहीं टिके हैं. माने के बाइक अपने दोपहियों पर खड़ी है. मतलब होंडा अपनी जिस कांसेप्ट बाइक की बात कर रहा है, जो अपने सेसंभली रहेगी और कभी नहीं गिरेगी, संत गुरमीत राम रहीम के पास वो पहले से है. एक बातपर और गौर कीजिए बाइक का रंग पिंक के आस-पास है. ये बहुत अच्छी बात है. लायन हार्टमें वो स्टीरियोटाइप तोड़ रहे हैं, जिसके चलते लड़कों का रंग ब्लू और पिंक को लड़कियोंका रंग माना जाता था. अगले ही दृश्य में लायन हार्ट एक बटन दबाते हैं, और बाइक केडैने लग जाते हैं. संत खिल्ली उड़ा रहे हैं, वैज्ञानिकों के उस सम्प्रदाय का जोसालों से उड़ने वाली बाइक और कार बनाने में लगे हैं. हर साल 31 दिसंबर को अखबार 'नएसाल से उम्मीदें' में लिखते हैं, वैज्ञानिक इस साल उड़ने वाली कार बना लेंगे,वैज्ञानिक हर बार लुडुस हो जाते हैं. देखो संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसानजी ने बना भी ली. उन्हें चाहिए अब नाम में डॉक्टर के बाद इंजीनियर भी लिख लें,चाहें तो न भी लिखें, इंजीनियर खुद से खुद का माइनर प्रोजेक्ट तक तो बना नहीं पाते.अब साइंस समझिए. लायन हार्ट ने वो तकनीक इस्तेमाल की, जो बड़े जहाजों में लगती है.अगल-बगल दो इंजन. मतलब बाइक में कुल तीन इंजन, ये वैज्ञानिक सालों से एक ही इंजन परबाइक उड़ाने में लगे थे. एमएसजी जी उनसे दो कदम आगे निकले. उनकी बाइक हवा में उड़तीहै, वैसे ही जैसे युधिष्ठिर का रथ जमीन से चार अंगुल ऊपर चलता था. ये पौराणिकरिफरेन्स हैं, जब आज की फिल्मों में नज़र आते हैं तो अच्छा लगता है. बाइक मेंइस्तेमाल किया गया विज्ञान देखिए, बाइक में पीछे दो डैने लगे हैं. और आगे का हिस्साबढ़ा हुआ है. आपको लगेगा, अगल-बगल के पंखे कैसे इतनी लिफ्ट पैदा कर पाएंगे कि वोबाइक के कुल वजन से ज्यादा हो जाए. क्या पिछली तरफ के दो डैने पर्याप्त थ्रस्ट बनापाएंगे. और कैसे ये बाइक की हेडलाइट हवा काटकर आगे बढ़ पाएगी. लेकिन एमएसजी ये सोचेंतो काहे के एमएसजी? लोग अक्सर कहा करते हैं, संत डॉक्टर गुरमीत राम रहीम सिंह इंसानजी फिल्में क्यों बनाते हैं, वो दूसरे संतों जैसे क्यों नहीं सिर्फ धर्म-कर्म सेमतलब रखते हैं. तो ये गाना जवाब है. उनका बस यही मानना है कि बॉलीवुड पिछड़ा क्योंरहे? हमें पता है, रावन में जीवन का हार्ट तक आयरन मैन से चुराया हुआ था. कृष-3 मेंसारे मानवर एक्समेन के म्टेंयूट की सस्ती फोटोकॉपी थे, काल का रोल मैग्नेटो सेदुष्प्रेरित था. ऐसे में सिर्फ गुरमीत राम रहीम सिंह इंसान एकमात्र सुपरहीरो हैं,वो ओरिजिनल हैं. किसी की मजाल नहीं कि वो ये कह दे कि एमएसजी ने उन्हें कॉपी कियाहै. इस दृश्य में देखिए. संत गुरमीत हवा में उड़ रहे हैं, लेकिन उनके साथी गाड़ियोंमें आ रहे हैं, सरसों के खेत में घुस गए, पीछे देखिए, खेत की ऐसी-तैसी हो रखी है.ये संदेश है, सरसों के खेत खेती के लिए होते हैं, गानों के लिए नहीं. आपको वोकिस्सा याद आना चाहिए, अगर राजा एक फल तोड़ेगा तो सैनिक पूरा बगीचा उजाड़ देंगे. अगरसंत हवा में भी चलेंगे, तो उनके साथी खेत की धनिया बो देंगे. फिर साइंस का एक अजूबाऔर होता है, बाबा हवा में उड़ती हवा में ही पार्क करने लगते हैं, सेकंड के अंतरालमें जगमगाती स्क्रीन के बीच ये विलक्षण पल आता है. जिसे आप नंगी आंखों से लपक सकेंउसके पहले ही सीन आकर चला जाता है. अब गुरमीत राम रहीम दोनों हाथ में तमंचे लेकरगोलियां चला रहे होते हैं. गाना अब भी चल रहा है, जंग है हमरी आतंकवाद से. इसीलिएगोलियों की दिशा भले इंसान जी के साथियों की ओर है, गोलियां उन्हें नहीं लगती.क्योंकि जंग तो आतंकवाद से है न? गाने में आगे जाकर आपको पता लगता है कि बात यहींनहीं रुकी थी. वो एक हाथ में दो तमंचे लेकर फायर कर रहे होते हैं. इसे देख एंजेलिनाजोली की वॉन्टेड याद आती है, आखिरी बार हमने गोलियों का ऐसा जादू उसी फिल्म मेंदेखा था. अब गाने का सबसे मार्मिक पल आता है, कुछ सैनिक नाच रहे होते हैं. पूरेउत्साह में. मानो ऋतिक रोशन 'बदलेगा ये मौसम अरी दीवानी हम लिक्खेंगे प्रेम कहानी'पर नाच रहे हों. मानो सारी दुनिया की खुशियां इन्हें ही मिल गईं हों, मानो ऑफिस मेंतीन घंटे चटने के बाद किसी ने पंचतारा बजा दिया हो. सैनिकों को ऐसा होना चाहिए,खुश. देखकर लगे कैंटीन में आज खाना अच्छा बना है, ऐसा लगे कि ये वो सैनिक हैं,जिन्हें वीडियो पर अपना दुःख नहीं बताना पड़ता. ये सीख है, हमें अपने जवानों से कैसाव्यवहार करना चाहिए. वो समाज कभी आगे नहीं बढ़ सकता, जो अपना इतिहास भुला दे याइतिहास से सीख न ले. हमें अपनी जड़ों की ओर लौटना होगा. हमें अपना पुराना नहीं छोड़नाहै. इंसान जी ने वही किया. फिल्म 'कर्मा' का वो अविस्मरणीय सीन, जिसमें दिलीप कुमारबंदूक की गोलियों से भारत का नक्शा बना देते हैं, कहते हैं इस सीन को करने के बादकई रातों तक उन्हें नींद नहीं आई थी और ट्रेजडी किंग का दर्ज़ा भी उन्हें ऑफिशियलीइसी सीन के बाद मिला था. ठीक उसी सीन को इंसान जी ने दोहराया है. इसके बाद के कुछदृश्य हैं, जिनकी व्याख्या नहीं की जा सकती. उसमें बहुत सी आर्मी ट्रेनिंग हैं.एमएसजी का कैंप है. इंसान जी वर्दी बदलते रहते हैं. गोलियां चलती रहती हैं, इतनीगोलियां चलती हैं, इतनी गोलियां चलती हैं कि सवाल करने का दिल चाहता है. सारीगोलियां यहीं फूंक दी तो आतंकवाद से जंग करते वक़्त कम तो न पड़ जाएंगी? गाना अब भीचल रहा होता है. उसे देख जो सीख मिली, उसे थोड़े में समझिए. सेना के जवान दो फुट केहोते हैं. सेना के जवान नंगे पैर स्टंट करते हैं. फौज में लोग बड़े-बड़े बाल रखतेहैं. पर सबकुछ देशभक्ति की भावना से ओत-प्रोत है. उससे भी बड़ी बात गाना संत डॉक्टरगुरमीत राम रहीम सिंह इंसान जी का है. वो अपने प्रयास में बिलकुल सफल हुए हैं.आतंकवाद का खात्मा होगा. जरूर होगा, बस उसके लिए एक ही चीज करनी होगी. बॉर्डर सेसारी कंटीली तारें हटा ली जाएं, बड़े परदे लगाएं जाएं और दिन-रात यही गाना बजायाजाए. https://www.youtube.com/watch?v=pPiGxAIf1sc अगर आपको लगता है कि एमएसजी केगाने को दिखाकर हमने आप पर अत्याचार किया तो ये वीडियो देखिए. इस आदमी को देखनाअपने आप में, अपने आप पर बहुत बड़ा अत्याचार है.https://www.youtube.com/watch?v=MLOsS_iUqlE