क्या आपके अंदर भी कलाकार है? प्रतिभा विस्फोट को आतुर है. विस्फोट हुआ भी लेकिन आपदबाए बैठे हैं. तो दबाइए मत हमें भेज दीजिए. हम दुनिया को दिखाएंगे. जैसे इस भाई नेअपनी कलाकारी का नमूना भेजा. पता है LALLANTOPMAIL@GMAIL.COM--------------------------------------------------------------------------------जब ये गाना मुझ तक पहुंचा तो मैं चिंहुक उठा. ये क्या है? कोई भी हौज खास विलेज मेंआड़ा-तिरछा कैमरा लगाकर रिकॉर्ड कर, ओंगा-पोंगा कुछ गा देगा और मैं उसका रिव्यूकरूंगा. पर 11वें सेकेंड के बीतते ही सबकुछ बदल गया. एक बार देखा, दोबारा देखा.महसूस हुआ. ये गानय नहीं है. ये रूढ़ियों के खिलाफ विद्रोह है. हर तरह केस्टीरियोटाइप तोड़ने का प्रयास है. संगीत के क्षेत्र में क्रांति है. ये जनगीत है.इस गाने में जादुई यथार्थवाद है. कलाकारों पर थोपी हुई निरीहता को उधेड़ने के लिएबढ़ा पंजा है. ये वो हथौड़ा है जो वक्त की दीवार पर कील ठोंक जाएगा और सालों-साल हमउस पर अपना छाता टिकाएंगे. ये लड़ाई है, ऑटोट्यून वाले गायकों से. लेंस का जादूदिखाकर हिट्स कमाने वाले रिकॉर्डिंग स्टूडियो से.https://www.youtube.com/watch?v=eyF92A0kE_8 गाना शुरू होता है. और पहला अक्षरस्क्रीन पर कौंधता है. 'धोका' डीएचओकेए. दिल जीतने के लिए बस यही साफगोई काफी थी.बंदे ने अगर 'धोका' लिख दिया तो सारे गाने में धोका ही गाया है. आचरण की पवित्रताहै ये. एक कन्या उपवन में विचरण करती नजर आती है. होंठों पर लिपस्टिक का वही शेडलगा है जो 'दिल तू ही बता..' में ऋतिक रोशन ने लगाया था. लड़का आता है और अकस्मातफोन तोड़ देता है. रहस्योद्घाटन होता है. 'धोका' फोन कंपनी ने दिया है. इतना महंगाफोन, पापा से मिन्नतें कर खरीदा. कन्या को दिया और उसकी बैटरी नहीं टिकी. पटक करतोड़ देना पड़ा. अगली पंक्तियां इसी किस्से के गिर्द लपेट कर सुनिए.बेचैनियां मायूसियां तुमसे मिली ये वीरानियां बस एक पल में तूने दी मुझको न जीने कीये वजह सजदा किया था मैंने तेरा मांगा खुदा से था मैंने तुझे मिल तू गया पर मिल नसका तूने दिया क्यों ऐसा धोका मुझेधोका येह्ह.. बेचैनियां या बैचेनी का करार 'शुबह-शाम' दिन रात 'करथाथा' इंतजार अपनीजिंदगी से 'जादा' किया तुझे प्यार पर तू निकली दगादार हर पल तूने किया किया मुझपेवार मैडम फेसबुक पर कहती रिप्लाई तो कर दो यार एक बार भूल गई वो सारी बातें या फिरभूल जाऊं मैं अपना प्यार चल मान ली अपनी हार बना ले दूसरा यार पर तू खुश रह खुश रहयार मैं हूं कलाकार मेरे आगे पीछे घूमती हैं कई हजार पर याद रखियो तू थी मेरा सच्चाप्यारहर पल तुझको देखता हूं, तू मेरी कहानी है. बिन तेरे न जी सकूंगा तू ही जिंदगानी हैख्वाब में तुझको देखता हूं पास तू मेरे आ जा वरना तेरे बिन मेरी ये खत्म जिंदगानीहै तू जाने जां तू दिल मेरा तू 'सासे' है तू मेरा जहां.देखिए बात एक ही है, जहां कला होती है न वो फिर किसी चीज की परवाह नहीं करती. इसबात की भी नहीं कि कला का परिणाम क्या निकल कर आ रहा है. तो बच्चों को बधाई. अच्छाकाम किया है. खासतौर पर वो मोबाइल वाले पार्ट में जहां लड़की की फोटो बेंच पर चढ़ी जारही थी. ये गाना सुनिए, बार-बार सुनिए. देखिए और सराहिए. क्योंकि..https://youtu.be/AHuOo1DLcRc?t=142