दुनिया की सबसे धांसू फुटबॉल लीग तक पहुंचा पठान और टाइगर का जलवा!
“ला लीगा के पठान और टाइगर!”

शाहरुख खान ने चार साल बाद 'पठान' (Pathaan) से बड़े परदे पर वापसी की. बॉक्स ऑफिस पर तगड़ी ओपनिंग के बाद फिल्म लगातार रिकॉर्ड बनाने में जुटी है. फिल्म की धमक सिर्फ देश में नहीं है, बल्कि विदेशों में भी काफी बज़ है. सिर्फ कमाई ही नहीं फिल्म के किरदारों खासकर शाहरुख और सलमान की खूब चर्चा है. स्पेन की फुटबॉल लीग 'ला लीगा' (LaLiga) भी पठान की तारीफ करने से बच नहीं पाई.
‘ला लीगा’ ने इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट किया है. इसमें दो दिग्गज फुटबॉलर को ला लीगा का 'पठान' और 'टाइगर' बताया है. ला लीगा ने इंस्टाग्राम पर जो पोस्टर शेयर किया है उसमें पठान फिल्म का स्क्रीनशॉट है. इसमें एडिट करते हुए शाहरुख खान की जगह रियाल मैड्रिड के मिडफील्डर लुका मॉड्रिच और सलमान खान की जगह बार्सिलोना के मिडफील्डर सर्जियो बुस्केट्स का चेहरा लगाया गया है. पोस्टर पर लिखा है 'किंग मॉड्रिच' और 'बुस्केट्स भाईजान' हमेशा हमारा मनोरंजन करते रहते हैं. कैप्शन में लिखा है, “ला लीगा के पठान और टाइगर!”
लुका मॉड्रिच क्रोएशियाई फुटबॉल टीम के कप्तान हैं. रियाल मैड्रिड के लिए पेशेवर फुटबॉल खेलते हैं. मॉड्रिच को इस समय के बेस्ट मिडफील्डर्स में एक माना जाता है. फीफा वर्ल्ड कप 2018 के बेस्ट प्लेयर थे. वहीं, सर्जियो बुस्केट्स 2022 फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन के कप्तान थे. हालांकि प्री-क्वार्टर फाइनल में टीम की हार के बाद उन्होंने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से संन्यास की घोषणा कर दी थी. बुस्केट्स 2010 फीफा वर्ल्ड कप में स्पेन की विनिंग टीम के सदस्य थे.
ला लीगा ने जिस सीन को एडिट किया है, उसमें सलमान खान फिल्म में ‘एक था टाइगर’ लुक वाले स्कार्फ में थे. पठान में सलमान और शाहरुख की इस सीन को दर्शकों का खूब प्यार मिला है. पठान की सफलता के बाद सलमान और शाहरुख ने बयान जारी किया था. सलमान ने कहा था कि उन्हें और शाहरुख खान को बड़े परदे पर फिर साथ आने के लिए एक स्पेशल फिल्म की ज़रूरत थी. उन्हें खुशी है कि ‘पठान’ वो फिल्म बनी.
वहीं शाहरुख ने भी सलमान को लेकर कुछ ऐसा ही बयान दिया था. शाहरुख ने कहा था कि जब आदित्य चोपड़ा ने उन्हें YRF स्पाई यूनिवर्स का आइडिया बताया, टाइगर और पठान को साथ लाने की बात बताई. तो वे तुरंत मान गए. शाहरुख ने कहा,
चार साल बाद आई ये फिल्म विदेशों में भी बंपर कमाई कर रही है. पठान का डोमेस्टिक कलेक्शन 450 करोड़ के पार हो चुका है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई को देखें तो फिल्म अब तक 924 करोड़ रुपये की कमाई कर चुकी है. उम्मीद है कि फिल्म का कलेक्शन जल्द ही 1000 करोड़ के पार पहुंच सकता है.
वीडियो: सलमान खान ने जिस स्कार्फ से 'पठान' को बचाया, उसे शाहरुख खान ने अपने पास रख लिया

.webp?width=60)

