The Lallantop
Advertisement

ओवैसी का हिंदुस्तान जिंदाबाद भी कॉपी-पेस्ट है!

एक दिन में 19 अपडेट, 6 बार हिंदुस्तान जिंदाबाद, टाइमलाइन फोटो, ओवैसी भी न कतई अटेंशन सीकर हैं.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
आशीष मिश्रा
16 मार्च 2016 (अपडेटेड: 15 मार्च 2016, 04:03 AM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share
सोचो एक बंदा फेसबुक पर दिन 24 घंटे के अंदर 19 अपडेट कर रहा है. कौन होगा? असदुद्दीन ओवैसी हैं. 8 घंटे में 6 बार हिंदुस्तान जिंदाबाद कह चुके हैं. हैशटैग लगा के.
1 asad

2 asad

3 asad

4asad

5asad

6 asad

यहां लोगों को लग रहा है. ओवैसी भारत माता की जय नहीं कह रहे हैं, पाकिस्तान निकलेंगे. वहां वो आदमी फेसबुक पर टाइमलाइन फोटो लगा रहा है. वो भी लो क्वालिटी वाली. फोटो डिसटॉर्ट हो रही है. भाई DSLR वाली लगा लो. काहे पासपोर्ट साइज़ वाली स्कैन करके लगा रहे हो . किनारे पे सफेद बॉर्डर दिख रहा है.
12751782_1163910303680674_156147048_o
ओवैसी उस लड़के जैसे हैं जो कॉलेज में झगड़ा करके आता है, और फेसबुक पर अपने अपडेट डालकर सोचता है, दुश्मन डर जाएंगे. फिर भले कॉपी-पेस्ट ही क्यों न करना पड़े. एक ये अपडेट देखिए.
12443323_1163915330346838_75691896_o
कॉपी-पेस्ट है भाई. अहसान जाफ़री को क्रेडिट दिया वो ठीक. पर बंदा नीचे का 'Forward और Report abuse' भी कॉपी कर गया. पढ़ें : असदुद्दीन ओवैसी को खुला ख़त: भारत माता की जय मत कहो लेकिन..

Advertisement

Advertisement

()