'दिलवाले' यू-ट्यूब पर! जी हां, सही सुने हैं. पूरी फिल्म अब आप यू-ट्यूब पर देखपाएंगे. दो-दो हीरो हैं. हीरो-हीरोइन के मिलकर बिछड़ने की कहानी है. चकाचक गाने हैं.खूब फेमस हुए पड़े हैं. देख डालिए. https://www.youtube.com/watch?v=1eDmT3EZXyQ हांतो कैसी लगी? अच्छी है न? काजोल के हसबैंड जबर एक्टिंग किए हैं. ;-) इस फिल्म का एकगाना है 'जीता था जिसके लिए, जिसके लिए मरता था' लड़के गंध मचा दिए थे, आकाशवाणीरीवा पर ये गाना सुन-सुन के. आज भी हर हफ्ते किसी न किसी फोन-इन प्रोग्राम में कौनोफरमाइश कर के सुन लेता है. https://www.youtube.com/watch?v=nka4KX7Eh4M अब उनकेलिए जो काजोल-शाहरुख वाली 'दिलवाले' मानकर आए थे. भईया पैसा खर्च कल्लो, सिनेमा हॉलनिकल जाओ, वहां जाकर देख लेओ :-P पायरेसी अपराध है, लल्लनटॉप पायरेसी को बढ़ावा नहींदेता.