मिलाप मिलन झावेरी की 'मस्तीजादे' 29 जनवरी को आ रही है. ट्रेलर आ गया है. एकडायलॉग सुनिए, सन्नी लियोन कह रही हैं. 'तुम भी मेरा दूध पी सकते हो ठंडा है, ताजाहै, मलाई से भरा हुआ है.' सन्नी लियोन का डबल रोल है, नाम लिली लेले और लैला लेले.तुषार और वीर दास, सन्नी केले और आदित्य चोटिया बने हैं. बस यहां तक में पता चलचुका होगा पिच्चर कैसी होने जा रही है. दूध-मलाई, झाग-फेन, पकड़ने-हिलाने, केले औरघंटे से भरा हुआ ट्रेलर है. माने तमाम डबल मीनिंग इशारे और बातें जो आप देखते-समझतेहैं छिछिया दिए गए हैं ट्रेलर में. यू-ट्यूब पर ऊपर भूरी पट्टी चलती है. Only for18 and above.. लेकिन एक बात जानिए फिल्म 18+ वालों के लिए भी अकारथ है. उकठी कड़ाहीसे भी ज्यादा घिसे हुए जोक हैं. जिसे खप्पर से धर के मांज दिया जाता है. हंसी आनेसे रही. ऐसा लगता है मानो हाई स्कूल का कोई बालक है. जिसे ताजा-ताजा गुप्त ज्ञानमिला है. ज्यादा से ज्यादा ले,डाल,हिला,गिरा जैसे शब्द यूज कर अडल्ट साउंड करनाचाहता है. ट्रेलर देखिए यहां. इयरफोन लगा लीजिए, स्क्रीन छोटी कर लीजिए.https://www.youtube.com/watch?v=2H44_uMHJLs सन्नी लियोन आलू-टमाटर हो गईं हैं.कहीं भी 'यूज' कर ली जाती हैं. तुषार कपूर हैं,रितेश देशमुख लव गुरु बने हैं. इनदोनों के बारे में बस इतना ही लिखा जा रहा है, शेष जनता समझदार है. कम लिखे कोज्यादा समझे. वीर दास कुछ ढ़ंग की फ़िल्में कर रहे थे, उन्हें जाने क्यों अपना करियरडुबाने की इतनी जल्दी है. ट्रेलर से कुल जमा जो निकला वो ये कि लड़कियां झुक रहीहैं, बोतलों से फेन छूट रहा है,पुतलियां फ़ैल रही हैं, आहें भरी जा रही हैं. लेकिनहंसी फिर भी है कि आ नहीं रही.