वरुण धवन कैप्टन अमेरिका बन गए हैं. अरे सच में. भरोसा न हो तो ये वीडियो देख लो.[facebook_embedded_posthref="https://www.facebook.com/MarvelIndia/videos/997368340312583/"] दरअसल बातये है कि छह मई को पिच्चर आ रही है, और मार्वल वाले, प्रमोशन कर रहे हैं तो हिंदीमें ट्रेलर निकाले हैं, और ट्रेलर में वरुण धवन कैप्टन अमेरिका को आवाज दिए हैं.-------------------------------------------------------------------------------- देखो हाल ये है कि ब्लैक पैंथर, विंटर सोल्जर की गाड़ी के पीछे खिसिआए कुकुर जैसाभाग रहा है. विंटर सोल्जर, टोनी स्टार्क के मुंह में गोली दाग रहा है. रोड्स ऐसागिरा कि जमीन खुद गई. मर जाएगा तो सौ गाली देंगे, कैप्टन अमेरिका को. ब्लैक विडो कीबात मत कीजिए, मार्वल वाले उनको कहीं भी ऐसे ठूस देते हैं, जैसे मेस के हलवाई सब्जीमें मिर्ची पेल देते हैं. ऐंट मैन हॉक आई के तीर पर सवारी कर रहा. साक्षात परमेश्वरके अवतार विजन को स्कारलेट विच चिंचोड़ रही है. हो का रहा है बे?https://youtu.be/dKrVegVI0Us न्यूयॉर्क और वाशिंगटन के ऐसी-तैसी हो रखी है.अल्ट्रान का घर भी निपुर गया है. तो इस फिल्म में आयरन मैन है, वॉर मशीन है, ऐंटमैन है, कैप्टन अमेरिका है, स्कारलेट विच है, फाल्कन है, विजन है, ब्लैक पैंथर है,विंटर सोल्जर है, हॉक आई है, ब्लैक विडो है. ये समझिए कि ये फिल्म नहीं. सुपरहीरोजकी जनता परिवार है. अब कह दो नया क्या है. तो भईया ये कि ट्रेलर आया है दूसरावाला. कैप्टन अमेरिका सिविल वॉर का. आपस में जूझे पड़े हैं सारे धुरंधर. पिच्चर आरही है. 6 जून को. ज्यादा कुछ न कहेंगे. मजा खराब हो जाएगा. पहला वाला ट्रेलर भीदेख लो. https://youtu.be/uVdV-lxRPFo कुछ रह गया क्या? हां. स्पाइडर मैन! वो भी हैइस फिल्म में.