The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Mani Ratnam supports Deepika Padukone in controversy over exit from Sandeep Reddy Vanga Spirit

दीपिका के 'स्पिरिट' छोड़ने पर मणिरत्नम ने जो कहा, वांगा सुनकर आग बबूला हो जाएंगे

पिछले दिनों संदीप रेड्डी वांगा ने बिना नाम लिए दीपिका पाुदकोण को अन-प्रोफेशनल और डर्टी पीआर गेम्स खेलने वाला कहा था.

Advertisement
mani ratnam, deepika padukone, sandeep reddy vanga
अब 'स्पिरिट' में तृप्ति डिमरी नज़र आएंगी.
pic
मेघना
4 जून 2025 (अपडेटेड: 4 जून 2025, 12:58 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

Sandeep Reddy Vanga और Prabhas की अपकमिंग फिल्म Spirit पिछले कुछ दिनों से काफी चर्चा में है. पहले खबर आई कि मूवी से Deepika Padukone को बाहर निकाल दिया गया है. वजह बताई गई कि दीपिका ने सिर्फ 8 घंटे के वर्किंग आवर्स की मांग की थी. मगर मेकर्स इस पर राज़ी नहीं हुए थे. इसलिए दीपिका ने खुद को इस प्रोजेक्ट से अलग कर लिया. अब जाने-माने फिल्ममेकर Mani Ratnam ने दीपिका की इस मांग को सही ठहराया है.

दरअसल, बीते दिनों संदीप रेड्डी वांगा ने अनाउंस किया कि 'स्पिरिट' में उन्होंने तृप्ति डिमरी का कास्ट किया है. साथ ही उन्होंने बिना नाम लिए दीपिका को अनप्रोफेशनल और डर्टी पीआर गेम खेलने वाला भी कहा. साथ ही ये आरोप भी लगाए कि दीपिका ने उनकी फिल्म की कहानी को लीक कर दिया. हालांकि दीपिका ने अपने पक्ष में सिर्फ ये कहा कि वो जो फैसला लेती हैं उसके साथ खड़ी रहती हैं. अब मणिरत्नम ने दीपिका के इस फैसले पर बात की. न्यूज़ 18 से बात करते हुए उन्होंने कहा,

Embed

Embed

बीते दिनों अजय देवगन और काजोल ने भी इस मुद्दे पर अपनी राय रखी थी. बिना किसी का नाम लिए दोनों ने 8 घंटे की शिफ्ट को सही ठहराया था. काजोल ने कहा था कि मुझे तो ये बात बहुत अच्छी लगेगी कि आपको कम काम करना पड़े. हालांकि इससे कि पहले वो अपनी बात पूरी कर पातीं, अजय ने बीच में टोकने के लिए माफी मांगते हुए कहा,

Embed

रिपोर्ट्स थीं कि दीपिका ने 'स्पिरिट' मेकर्स से 20 करोड़ की फीस मांगी थी. इसके अलावा वो प्रॉफिट शेयरिंग भी मांग रही थीं. आठ घंटे काम करने के साथ-साथ उन्होंने तेलुगु ना बोलने की डिमांड रखी थी. इन सारे डिमांड्स को मेकर्स ने मानने से मना कर दिया. जिसके बाद दीपिका, 'स्पिरिट' से अलग हो गईं. 

वीडियो: शाहरुख खान ने पठान के सेट पर ऐसा क्या किया कि जवान के लिए दीपिका पादुकोण राज़ी हो गईं?

Advertisement

Advertisement

()