1 जून से लॉकडाउन को लेकर क्या नियम हैं? जानिए इससे जुड़े सवालों के जवाब
सरकार ने कहा कि यह 'अनलॉक' करने का पहला कदम है.
Advertisement

दिल्ली में सीमा पर लोगों को रोकते पुलिसकर्मी. (Photo: PTI)
Quick AI Highlights
Click here to view more
कोरोना वायरस के चलते लॉकडाउन 30 जून तक बढ़ गया है. लेकिन अब लॉकडाउन केवल कंटेनमेंट वाले इलाकों यानी जहां संक्रमित ज़्यादा हैं, वहीं पर रहेगा. बाकी जगहों पर जो गतिविधियां, कामकाज बंद थे, वो खोले जाएंगे. सरकार ने इसे अनलॉक 1 कहा है. यानी लॉकडाउन खुलने की तरफ पहला कदम. अनलॉक 1 के बारे में सरकार ने निर्देश जारी कर दिए हैं. तीन फेज में एक-एक करके सारी गतिविधियों को पहले की तरह खोला जाएगा. केंद्र सरकार की ओर से जारी निर्देशों को यहां पढ़ सकते हैं.
सरकार ने सभी तरह की दुकानों को खोलने की परमिशन दे दी है. अब दुकान चाहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हो या आवासीय इलाके, सब खोली जा सकती हैं. केवल कंटेनमेंट जोन वाली दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा सरकार ने 8 जून से शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट को भी खोलने को मंजूरी दे दी है. इनके अलावा धार्मिक स्थल- जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे भी खुल सकेंगे.
क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में बिना पास के जा सकते हैं?
केंद्र सरकार के अनुसार, एक राज्य से दूसरे राज्य जाने में और राज्य के भीतर व्यक्तियों-सामानों के मूवमेंट में कोई पाबंदी नहीं होगी. स्पेशल परमिशन/अप्रूवल/ई-परमिट की ज़रूरत नहीं होगी. हालांकि इस बारे में राज्य अपने हालात के हिसाब से फैसला ले सकते हैं. जैसे नोएडा या गाजियाबाद से दिल्ली की बॉर्डर सील है. यहां केवल जरूरी काम वाले लोग ही जा सकते हैं. इसी तरह दिल्ली ने भी अपना बॉर्डर सील कर रखा है.

बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना जरूरी है. ऐसे में एक महिला अपने बच्चे को मास्क पहनाते हुए. (Photo: PTI)
कंटेनमेंट जोन में रहने वालों के लिए क्या नियम है?
यहां पर ज़रूरी सुविधाओं- जैसे राशन, दूध, दवा के लिए ही बाहर निकलने की परमिशन रहेगी. इसके अलावा किसी को बाहर आने या जाने की अनुमति नहीं होगी. सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे कंटेनमेंट में सख्ती का ध्यान रखें. सबसे ज्यादा सख्ती इन्हीं इलाकों में होगी.
क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर क्वारंटीन किया जाएगा?
जी. एक जगह से दूसरी जगह जाने पर क्वारंटीन किया जाता है. लेकिन अभी लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है. घर पर क्वारंटीन की व्यवस्था नहीं होने पर सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा. अगर आप एक-दो दिन के लिए ही वहां जा रहे हैं, तब आपको इस बारे में संबंधित प्रशासन को बताना होगा.
क्या सभी ऑफिस खोले जा सकते हैं?
हां, अब सभी ऑफिस खोले जा सकते हैं. लेकिन कर्मचारियों को सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा. सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में बुलाना बेहतर होगा.
क्या कैब चल रही हैं? इसमें एक बार में कितने लोग बैठ सकते हैं? साथ ही अपनी गाड़ी में कितने लोग बैठ सकते हैं?
हां, कैब चल रही हैं. इसमें अभी ड्राइवर के अलावा दो और लोगों के बैठने की ही अनुमति है. निजी कार में भी अधिकतम तीन लोग ही बैठ सकते हैं. वहीं टू व्हीलर पर अकेले ही जा सकते हैं. हां, महिला साथ होने पर दो लोग जा सकते हैं.
अगर किसी काम से घर से बाहर जाना है, तो किन बातों का ध्यान रखना होगा?
बाहर जाने पर मास्क पहनना अनिवार्य है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग यानी दो लोगों के बीच दो गज की दूरी होनी चाहिए. किसी भी ऐसी चीज को न छुएं, जो बहुत सारे लोगों के संपर्क में आती हो. मुंह और नाक पर हाथ ऩ लगाएं.

एक जूून से लगभग सभी राज्यों में बसें चलना शुरू हो गया. इसी के चलते यूपी में बस में टिकट काटती महिला कंडक्टर. (Photo: PTI)
शादी में कितने लोग शामिल हो सकते हैं? कोई कह रहा है कि लड़का और लड़की दोनों की ओर से 50-50 लोग आ सकते हैं? और शादी के लिए क्या दोनों पक्षों को परमिशन लेनी होगी?
शादी में केवल 50 लोग ही आ सकते हैं. ये 50 लोग दोनों पक्षों की ओर से मिलाकर होंगे. यानी लड़का और लड़की दोनों के मिलाकर भी 50 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए. जहां तक बात परमिशन की है, तो दोनों में से कोई भी परमिशन ले सकता है.
कहीं घूमने जा सकते हैं?
इस पर राज्यों के हिसाब से अलग-अलग नियम हैं. राजस्थान जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां पर म्यूजियम वगैरह खोल दिए हैं. वहीं कई राज्यों में पाबंदी है. साथ ही होटल वगैरह भी 8 जून के बाद ही खोले जाएंगे. वैसे सलाह है कि अभी बाहर घूमने जाने से बचें.
क्या स्कूल-कॉलेज खुलेंगे?
अभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. सरकार ने कहा है कि दूसरे फेज यानी जुलाई में इन्हें खोलने पर फैसला होगा. स्कूल-कॉलेज खोलने से पहले सरकार बच्चों के माता-पिता, स्कूल-कॉलेज संचालकों और अध्यापकों से बात भी करेगी.
क्या सभी रेलगाड़ियां चलने लगेंगी?
अभी रेलवे ने 200 ट्रेनों को चलाने का ही फैसला किया है. इनमें केवल रिजर्वेशन या आरएसी के जरिए ही सफर हो सकता है. इनके अलावा बाकी ट्रेनों को लेकर रेलवे हालात के हिसाब से फैसला करेगा.
बाहर निकलने का समय क्या होगा?
1 जून से घर से बाहर निकलने को लेकर ढील दी गई है. इसके तहत अब से केवल रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही बाहर निकलने पर पाबंदी होगी. पहले यह पाबंदी शाम 7 से सुबह 7 बजे तक थी.

एक जून से रेलवे ने 200 ट्रेनें भी शुरू कर दी हैं. (Photo: PTI)
जो परीक्षाएं रह गई थीं, वे फिर से शुरू हो रही हैं?
हां, बोर्ड और कॉलेज की जो परीक्षाएं बची थीं, वे अब कराई जाएंगी. सीबीएसई इस बारे में टाइम टेबल जारी कर चुका है. उसकी परीक्षाएं जुलाई में शुरू हो रही हैं. वहीं कॉलेजों की परीक्षाएं संबंधित यूनिवर्सिटी कराएंगी. ऐसे में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का ध्यान रखें.
एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए क्या पास चाहिए होगा?
नहीं, राज्य के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पास नहीं चाहिए. आप चाहें तो निजी वाहन या फिर सरकारी साधन के जरिए यात्रा कर सकते हैं.
क्या प्राइवेट लाइब्रेरी खुलेंगी?
नहीं. अभी सरकार ने एक जगह बहुत से लोगों के इकट्ठे होने वाले कार्यक्रमों या स्थानों पर पाबंदी लगा रखी है.
Video: लॉकडाउन 5.0 को लेकर केंद्र के बाद अब इन राज्यों ने जारी की गाइडलाइन्स, जानिए क्या खुला रहेगा
आइए जानते हैं अनलॉक 1 से जुड़े सवालों के जवाब-
अभी क्या-क्या खुलेगा?सरकार ने सभी तरह की दुकानों को खोलने की परमिशन दे दी है. अब दुकान चाहे शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में हो या आवासीय इलाके, सब खोली जा सकती हैं. केवल कंटेनमेंट जोन वाली दुकानें बंद रहेंगी. इसके अलावा सरकार ने 8 जून से शॉपिंग मॉल, होटल और रेस्टोरेंट को भी खोलने को मंजूरी दे दी है. इनके अलावा धार्मिक स्थल- जैसे मंदिर, मस्जिद, चर्च, गुरुद्वारे भी खुल सकेंगे.
क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में बिना पास के जा सकते हैं?
केंद्र सरकार के अनुसार, एक राज्य से दूसरे राज्य जाने में और राज्य के भीतर व्यक्तियों-सामानों के मूवमेंट में कोई पाबंदी नहीं होगी. स्पेशल परमिशन/अप्रूवल/ई-परमिट की ज़रूरत नहीं होगी. हालांकि इस बारे में राज्य अपने हालात के हिसाब से फैसला ले सकते हैं. जैसे नोएडा या गाजियाबाद से दिल्ली की बॉर्डर सील है. यहां केवल जरूरी काम वाले लोग ही जा सकते हैं. इसी तरह दिल्ली ने भी अपना बॉर्डर सील कर रखा है.

बाहर निकलते वक्त मास्क पहनना जरूरी है. ऐसे में एक महिला अपने बच्चे को मास्क पहनाते हुए. (Photo: PTI)
कंटेनमेंट जोन में रहने वालों के लिए क्या नियम है?
यहां पर ज़रूरी सुविधाओं- जैसे राशन, दूध, दवा के लिए ही बाहर निकलने की परमिशन रहेगी. इसके अलावा किसी को बाहर आने या जाने की अनुमति नहीं होगी. सरकार ने राज्यों से कहा है कि वे कंटेनमेंट में सख्ती का ध्यान रखें. सबसे ज्यादा सख्ती इन्हीं इलाकों में होगी.
क्या एक राज्य से दूसरे राज्य में जाने पर क्वारंटीन किया जाएगा?
जी. एक जगह से दूसरी जगह जाने पर क्वारंटीन किया जाता है. लेकिन अभी लोगों को घरों में ही क्वारंटीन किया जा रहा है. घर पर क्वारंटीन की व्यवस्था नहीं होने पर सरकारी क्वारंटीन सेंटर में रखा जाएगा. अगर आप एक-दो दिन के लिए ही वहां जा रहे हैं, तब आपको इस बारे में संबंधित प्रशासन को बताना होगा.
क्या सभी ऑफिस खोले जा सकते हैं?
हां, अब सभी ऑफिस खोले जा सकते हैं. लेकिन कर्मचारियों को सफाई, सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखना होगा. सरकार ने कहा है कि कर्मचारियों को अलग-अलग शिफ्ट में बुलाना बेहतर होगा.
क्या कैब चल रही हैं? इसमें एक बार में कितने लोग बैठ सकते हैं? साथ ही अपनी गाड़ी में कितने लोग बैठ सकते हैं?
हां, कैब चल रही हैं. इसमें अभी ड्राइवर के अलावा दो और लोगों के बैठने की ही अनुमति है. निजी कार में भी अधिकतम तीन लोग ही बैठ सकते हैं. वहीं टू व्हीलर पर अकेले ही जा सकते हैं. हां, महिला साथ होने पर दो लोग जा सकते हैं.
अगर किसी काम से घर से बाहर जाना है, तो किन बातों का ध्यान रखना होगा?
बाहर जाने पर मास्क पहनना अनिवार्य है. साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग यानी दो लोगों के बीच दो गज की दूरी होनी चाहिए. किसी भी ऐसी चीज को न छुएं, जो बहुत सारे लोगों के संपर्क में आती हो. मुंह और नाक पर हाथ ऩ लगाएं.

एक जूून से लगभग सभी राज्यों में बसें चलना शुरू हो गया. इसी के चलते यूपी में बस में टिकट काटती महिला कंडक्टर. (Photo: PTI)
शादी में कितने लोग शामिल हो सकते हैं? कोई कह रहा है कि लड़का और लड़की दोनों की ओर से 50-50 लोग आ सकते हैं? और शादी के लिए क्या दोनों पक्षों को परमिशन लेनी होगी?
शादी में केवल 50 लोग ही आ सकते हैं. ये 50 लोग दोनों पक्षों की ओर से मिलाकर होंगे. यानी लड़का और लड़की दोनों के मिलाकर भी 50 से ज्यादा लोग नहीं होने चाहिए. जहां तक बात परमिशन की है, तो दोनों में से कोई भी परमिशन ले सकता है.
कहीं घूमने जा सकते हैं?
इस पर राज्यों के हिसाब से अलग-अलग नियम हैं. राजस्थान जैसे कुछ राज्यों ने अपने यहां पर म्यूजियम वगैरह खोल दिए हैं. वहीं कई राज्यों में पाबंदी है. साथ ही होटल वगैरह भी 8 जून के बाद ही खोले जाएंगे. वैसे सलाह है कि अभी बाहर घूमने जाने से बचें.
क्या स्कूल-कॉलेज खुलेंगे?
अभी स्कूल कॉलेज बंद रहेंगे. सरकार ने कहा है कि दूसरे फेज यानी जुलाई में इन्हें खोलने पर फैसला होगा. स्कूल-कॉलेज खोलने से पहले सरकार बच्चों के माता-पिता, स्कूल-कॉलेज संचालकों और अध्यापकों से बात भी करेगी.
क्या सभी रेलगाड़ियां चलने लगेंगी?
अभी रेलवे ने 200 ट्रेनों को चलाने का ही फैसला किया है. इनमें केवल रिजर्वेशन या आरएसी के जरिए ही सफर हो सकता है. इनके अलावा बाकी ट्रेनों को लेकर रेलवे हालात के हिसाब से फैसला करेगा.
बाहर निकलने का समय क्या होगा?
1 जून से घर से बाहर निकलने को लेकर ढील दी गई है. इसके तहत अब से केवल रात 9 बजे से सुबह 5 बजे के बीच ही बाहर निकलने पर पाबंदी होगी. पहले यह पाबंदी शाम 7 से सुबह 7 बजे तक थी.

एक जून से रेलवे ने 200 ट्रेनें भी शुरू कर दी हैं. (Photo: PTI)
जो परीक्षाएं रह गई थीं, वे फिर से शुरू हो रही हैं?
हां, बोर्ड और कॉलेज की जो परीक्षाएं बची थीं, वे अब कराई जाएंगी. सीबीएसई इस बारे में टाइम टेबल जारी कर चुका है. उसकी परीक्षाएं जुलाई में शुरू हो रही हैं. वहीं कॉलेजों की परीक्षाएं संबंधित यूनिवर्सिटी कराएंगी. ऐसे में यूनिवर्सिटी की वेबसाइट का ध्यान रखें.
एक जिले से दूसरे जिले में जाने के लिए क्या पास चाहिए होगा?
नहीं, राज्य के अंदर एक जगह से दूसरी जगह जाने के लिए पास नहीं चाहिए. आप चाहें तो निजी वाहन या फिर सरकारी साधन के जरिए यात्रा कर सकते हैं.
क्या प्राइवेट लाइब्रेरी खुलेंगी?
नहीं. अभी सरकार ने एक जगह बहुत से लोगों के इकट्ठे होने वाले कार्यक्रमों या स्थानों पर पाबंदी लगा रखी है.
लॉकडाउन में राज्यवार क्या खुलेगा क्या बंद रहेगा, यहां जान लीजिए