बजट आ गया. महीने के अंत में आया तब तक लल्लन का बजट बिगड़ चुका था. फरवरी में लल्लनखुश रहता है. इसलिए नहीं कि बजट आता है बल्कि इसलिए कि एक दिन पहले सैलरी आ जातीहै. और लल्लन अगले महीने का बजट बिगाड़ने में लग जाता है. बजट में चीजें महंगी होनेपर परेशान नहीं होना चाहिए. लल्लन के पास महंगी चीजों के विकल्प हैं. गाड़ियांगाड़ियां महंगी हो गई हैं, SUV महंगी हो गईं, 10 लाख के ऊपर की सारी कारें महंगी होगईं. पर लोड काहे ले रे हो. आप लोड न लो. आप लड़के वाले हो. आपको तो वैसे भी दहेज़में मिलने वाली है. अगर न मिले तब भी चैन की सांस लेओ. जाने कब ऑड-इवन आपके शहर मेंशुरू हो जाए. इस बात का दुःख न रहेगा कि इतनी महंगी कार रोज नहीं चला पा रहे. साथमें पार्किंग का झमेला भी न रहेगा. गुटखा गुटखा महंगा हो गया है. सिगरेट भी. ये मोदी सरकार न कानपुर की सगी हुई न कोलकाता की. गुटखा महंगा होने से भले तुमको बुरालगा हो पर उससे पूछिए जो तुम्हाई गाड़ी के पीछे गाड़ी चलाता है. उससे पूछ लेओ जोतुम्हाए बाद वाशबेसिन यूज करता है. और अगर गुटखा खाना ही है तो पान की दुकान पर चलेजाओ. मसाला वाला गुटखा बनवाओ. वो खाओ, उसमें तो एसिड वाली सुपारी भी नहीं होती.गुटखा सस्ता हो या महंगा अजय देवगन विमल के पच्चीस साल पूरे होने की बधाई तो अब भीदेंगे ही. सोने और हीरे के गहने सोने और हीरे के गहनों को संदूकची में भरकर धल्लो.जेटली के डर से नहीं, चेन स्नैचिंग के डर से. खून पसीने की कमाई से खरीदे गहनेअक्सर बाइक पर आने वाले ले जाते हैं. (मुरारी की आवाज में पढ़ना) और इस बात के लिएपरेशान मत होइए कि आप आगे जो गहने खरीदेंगे वो महंगे हो गए हैं. खुश होइए ये सोचकरकि जो पहले से रखे हैं उनकी कीमत बढ़ गई है. मोबाइल बिल मिस कॉल का इस्तेमाल बढ़ादीजिए. ये वक़्त है ये जांचने का कि लोग आपको महत्वपूर्ण मानते हैं या नहीं. मिस कॉलपैमाने का काम करेगा. कबूतर पाल लीजिए दिल भी लगा रहेगा. पड़ोसी से बदला भी ले सकतेहैं. उसकी गाड़ी पर कबूतर छोड़कर. यही तो कड़ा संदेश होगा, एंग्री बर्ड भी खेलरजाएगा.बिन मोबाइल के. होटल में खाना होटल में खाना महंगा हो गया है. भगवान के लिएअब होटल में जाकर पनीर या चिकन खाना बंद कर दीजिए वो आप घर में भी खा सकते हैं.ढ़ाबा कल्चर को बढ़ावा दीजिए. मुफ्त वाली प्याज मिलेगी अलग. रेडीमेड कपड़े सरोजनी निकलजाओ, सोमवारी बाजार घूम लो. राजवाड़े निकल लो. जरूरी है ब्रांडेड पहनना. जनपथ पर एकदुकान वाला एक बार कह रहा था. गुच्ची जब लांच भी नहीं हुआ था तब से जनपथ पर मिल रहाहै. हर शहर में ऐसे ठिकाने होते हैं जहां ब्रांड्स 120 रुपिया में मिलते हैं. वहींसे उठा लीजिए आप पहनेंगे तो कौन जानेगा ब्रांड है या क्या है? कैब में सफ़र लोगों सेजुड़िए. ऑटो में जाइए. कहानियां मिलेंगी. नए लोगों से मिलना होगा. पड़ोसियों सेदोस्ती बढ़ा लीजिए. मोटर साइकल वालों से लिफ्ट मांगना शुरू कर दीजिए. सबसे बेहतर येहोगा कि एक साइकल ले लीजिए. जहां जाना हो वहां दो दिन पहले निकल लीजिए वक़्त परपहुंच जाएंगे. कौन सा बराक ओबामा लेट हो रहा है तुमसे मिलने को बेई? सिटी बस का पासबनवा लो, उसी से आया जाया करो. जिम और ब्यूटीपार्लर जित्ता जिम जाते हो पता है.न्यू इयर रिजॉल्यूशन खिचड़ी तक तो चलते नहीं. काहे फंसाते हो पैसा? जिम की बजाय घरमें बीम मार लो, सुबह आधा घंटा दौड़ दो. पुशअप मार लो. चोंचले हैं सब. अर्नोल्ड कीफोटो देख आदमी हीनभावना में घिर जाता है. शीशा ही तो देखता है आदमी जिम जाकर. सलमानको क्या मिल गया बॉडी बना के? खा तो पंद्रह साल से रिवाइटल ही रहे हैं. जिम न जाओ,रिवाइटल खा लो. ऐसे ही ब्यूटीपार्लर का है, सर्दियां खत्म हो गईं हैं, नहा लियाकरो. रेलवे का ई-टिकट, हवाई सफर मुबारक हो, IRCTC के कैप्चा से मुक्ति मिली. ई-टिकटमहंगा हुआ. ये भगवान का इशारा है. क्यों खर्चते हो पैसे? ट्रांजैक्शन के अलग से?क्यों टिकट कैंसल होने का जोखिम उठाते हो. विंडो टिकट कराओ. कंफर्म न हुई तो भीबैठने को मिल ही जाएगी. और हवाई सफर का ये है कि हवाई सफ़र तो कंपनियां सौ-सौ रुपएमें कराती हैं. lol. सिगरेट सिगरेट महंगी हुई है, बीड़ी नहीं. धुआं भी अंग्रेजीछोड़ोगे? मेक इन इंडिया जैसा कुछ नहीं होता? बीड़ी सस्ती क्यों नहीं की गई है? ताकिसिगरेट महंगी हो तो बीड़ी पी जा सके. एक काम और करो. बहुत चुल्ल उठ रही है. जैसेशेयर किए थे न. अखबार की पुंगी में तमाखू पुडिया के पीते थे. वही शुरू कर दो.