The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Laal Singh Chaddha becomes the highest grossing Hindi movie of 2022 in international markets

विदेशों में साल 2022 की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई आमिर की 'लाल सिंह चड्ढा'

इंटरनेशनल मार्केट में आमिर की फिल्म ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'भूल भुलैया 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2022 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2022, 03:35 PM IST)
laal singh chaddha, laal singh chaddha collection, aamir khan, lsc collection
फिल्म 'लाल सिंह चड्ढा' के एक सीन में आमिर खान.
Quick AI Highlights
Click here to view more

इंडिया में आमिर खान की 'लाल सिंह चड्ढा' भले संघर्ष कर रही हो, मगर विदेशों में फिल्म की कमाई ने हंगामा मचाया हुआ है. 'लाल सिंह चड्ढा' विदेशों में 2022 की सबसे ज़्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्म बन गई है. इंटरनेशनल मार्केट में आमिर की फिल्म ने 'गंगूबाई काठियावाड़ी', 'भूल भुलैया 2' और 'द कश्मीर फाइल्स' जैसी फिल्मों को पछाड़ दिया है.

इंडिया में 'लाल सिंह चड्ढा' ने अब तक 55.33 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया है. जबकि विदेश में फिल्म की कमाई 60 करोड़ रुपए (7.5 मिलियन डॉलर्स) पहुंच चुकी है. बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट के मुताबिक इस फिल्म का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन 125.99 करोड़ रुपए पहुंच गया है. आमिर खान के स्टैंडर्ड से ये रकम छोटी हो सकती है. बावजूद इसके लाल सिंह चड्ढा ने इस साल की सबसे सफल फिल्मों को पीछे छोड़ दिया है.  

# 'गंगूबाई काठियावाड़ी' ने विदेशी बाज़ारों से 7.47 मिलियन डॉलर यानी 59.64 करोड़ रुपए का कारोबार किया था. 
# 'भूल भुलैया 2' की इंटरनेशनल कमाई थी 5.8 मिलियन डॉलर यानी 46. 30 करोड़ रुपए.
# 'द कश्मीर फाइल्स' ने विदेशों में 5.7 मिलियन डॉलर यानी 45.51 करोड़ रुपए का कलेक्शन किया था.

'लाल सिंह चड्ढा' ऑस्कर विनिंग फिल्म 'फॉरेस्ट गंप' की ऑफिशियल हिंदी रीमेक है. फिल्म में काम किया था- आमिर खान, करीना कपूर खान, मानव विज, मोना सिंह और नागा चैतन्य जैसे एक्टर्स ने. 'लाल सिंह चड्ढा' के डायरेक्टर हैं अद्वैत चंदन. इन्होंने इससे पहले आमिर के ही प्रोडक्शन की फिल्म 'सीक्रेट सुपरस्टार' डायरेक्ट की थी.

आमिर की फिल्म देसी टिकट खिड़की पर भयंकर फ्लॉप साबित हुई है. अब तो बात यहां तक पहुंच गई कि ओटीटी प्लैटफॉर्म्स भी इस फिल्म को अपने यहां रिलीज़ करने से कतरा रहे हैं.

'लाल सिंह चड्ढा' की थिएट्रिकल कमाई से अब कोई उम्मीद नहीं बची. क्योंकि 25 अगस्त को विजय देवरकोंडा की 'लाइगर' रिलीज़ हो रही है. इसके आने के बाद बचे-खुचे सिनेमाघरों से भी आमिर की फिल्म उतर जाएगी. ट्रेड के जानकार लोगों को उम्मीद है कि 'लाइगर' बॉक्स ऑफिस पर चल रहे सूखे को खत्म कर सकती. मगर कोई भी पुख्ता तौर पर कुछ भी कहने से बच रहा है.

वीडियो देखें: शाहरुख, सलमान और ऋतिक के फैंस ने शुरू किया ये नया सोशल मीडिया कैंपेन!

Advertisement

Advertisement

()