कारवां ट्रेलर: गाड़ी में लाश रखकर इरफान खान पूरा देश घूम रहा है
इस ट्रेलर में इरफान को देखना दिल को ठंडक देता है, सुकून देता है.
Advertisement

कृष 3 और हमशकल्स जैसी फिल्में लिख चुके आकाश खुराना इसे डायरेक्ट कर रहे हैं.
Quick AI Highlights
Click here to view more
'ब्लैकमेल' के बाद इरफान की अगली फिल्म आ रही है 'कारवां'. ये फिल्म उस समय आ रही है, जब इरफान अपने इलाज के लिए देश से बाहर हैं. 27 जून को फिल्म का पहला ट्रेलर रिलीज़ किया गया. 'कारवां' में इरफान के साथ दुलकर सलमान, मिथिला पालकर और कृति खरबंदा भी नज़र आएंगी. ये फिल्म 3 अगस्त को सिनेमाघरों में लग रही है. जानते हैं फिल्म से जुड़ी कुछ बातें:-
1.) इरफान ने मार्च, 2017 में बताया था कि वो न्यूरोएन्डोक्राइन ट्यूमर से जूझ रहे हैं. इसके इलाज के लिए उन्हें देश से बाहर जाना पड़ेगा. फिलहाल वो देश से बाहर ही हैं, लेकिन उनकी फिल्म 'कारवां' का ट्रेलर रिलीज़ हुआ है. ये एक रोड ट्रिप बेस्ड कॉमेडी फिल्म है. तीन लोगों की कहानी, जो अलग-अलग वजहों से एक साथ आए हैं. उन्हें मजबूरी में रोड ट्रिप पर जाना पड़ता है.

इरफान फिलहाल अपने इलाज के लिए देश से बाहर हैं और उम्मीद है कि ये फिल्म उनकी एब्सेंस में ही रिलीज़ होगी.
2.) कहानी शुरू होती है, सलमान के किरदार अविनाश के पिता की डेथ से. वो गंगोत्री गए थे, जहां उनकी किसी वजह से मौत हो गई है. ट्रैवल कंपनी ने उनकी लाश किसी और की लाश समझकर कोच्चि भेज दी है. गलत आदमी की लाश लौटाने और अपने पापा की लाश लेने अविनाश अब कोच्चि जा रहा है. इसमें उसके साथ जाता है उसका दोस्त शौकत यानी इरफान. इसी रास्ते में उन्हें एक और साथी मिलती है- तान्या. तान्या का किरदार मिथिला पालकर ने निभाया है. ऐसे करते-करते ये एक हंगामाखेज़ रोड ट्रिप बन जाती है, जहां ये तीनों एक-दूसरे को अच्छे से जान पाते हैं.

मिथिला ने 2015 में आई कट्टी-बट्टी से अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. दुलकर की ये पहली हिंदी फिल्म है.
3.) दुलकर सलमान साऊथ के सुपरस्टार ममूटी के बेटे हैं. वो खुद मलयाली भाषा की फिल्मों के बड़े नामों में गिने जाते हैं. उन्होंने 'बैंगलोर डेज़', 'चार्ली' और 'कढ़ाल ओ कनमनी' जैसी फिल्मों में काम किया है. 'कढ़ाल ओ कनमनी' को हिंदी में 'ओके जानू' नाम से रीमेक जा चुका है. पहले इस फिल्म में दुलकर वाले रोल के लिए अभिषेक बच्चन को चुना गया था. लेकिन अभिषेक जे.पी. दत्ता की फिल्म 'पलटन' में व्यस्त थे इसलिए उन्होंने इसके लिए इन्कार कर दिया. हालांकि अब वो 'पलटन' का भी हिस्सा नहीं हैं.

दुलकर जल्द ही सोनम कपूर के साथ अनुषा चौहान की नॉवल पर बेस्ड फिल्म 'दी ज़ोया फैक्टर' में नज़र आने वाले हैं.
4.) मिथिला यूट्यूब स्टार हैं. उनकी 'लिटल थिंग्स' और 'गर्ल इन दी सिटी' जैसी वेब सीरीज़ काफी पॉपुलर रही हैं. साथ ही वो फिल्मों में भी खासी एक्टिव हैं. 2015 में आई कंगना रनौत की फिल्म 'कट्टी बट्टी' से उन्होंने अपना बॉलीवुड डेब्यू किया था. इसके बाद वो मराठी फिल्म 'मुरांबा' में दिखी थीं. इनके अलावा फिल्म में कृति खरबंदा भी दिखाई देंगी. कृति संभवत: सलमान की लव इंट्रेस्ट का रोल कर रही हैं. उनका कैरेक्टर एक्सटेंडेड कैमिया जैसा होगा. हालांकि फिल्म के ट्रेलर में वो कहीं नहीं दिखती हैं. और इन सबके साथ हैं इरफान.

मिथिला इंटरनेट स्टार हैं और उनकी मशहूर वेब सीरीज़ 'लिटल थिंग्स' को किताब में भी तब्दील किया जा चुका है.
5.) इस फिल्म को डायरेक्ट किया है आकर्ष खुराना ने. आकर्ष इससे पहले 'हमशकल्स' और 'कृष 3' का स्क्रीनप्ले लिख चुके हैं. बतौर डायरेक्टर ये उनकी पहली फिल्म है. फिल्म को डायरेक्ट करने के अलावा 'ये जवानी है दिवानी' और '2 स्टेट्स' जैसी फिल्मों का स्क्रीनप्ले लिख चुके हुसैन दलाल के साथ मिलकर उन्होंने इसकी स्क्रिप्ट भी लिखी है. 'कारवां' की शूटिंग अगस्त, 2017 में केरल के कोच्चि शहर में शुरू हुई थी, जो आगे चलकर ऊटी और कोयंबटूर तक पहुंची.
फिल्म का ट्रेलर यहां देखें:
ये भी पढ़ें:
फन्ने खां टीज़रः लंबे समय बाद अनिल कपूर की कोई फिल्म मज़ेदार होने वाली है
क्यों अमिताभ बच्चन की फिल्म ‘झुंड’ को लेकर आपको बहुत एक्साइटेड होना चाहिए?
‘गोल्ड’ का ट्रेलर देखें : अक्षय कुमार की ये सबसे ज्यादा देशभक्ति से भरी फिल्म है
अमिताभ बच्चन की ये अगली रिवेंज थ्रिलर इतनी अच्छी लगी कि शाहरुख खान पैसे लगा रहे हैं
वीडियो देखें: यमला पगला दीवाना 2 में सलमान खान क्या कर रहे हैं?