The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Karan Johar watched Fawad Khan starrer The Legend Of Maula Jatt in dubai?

करण जौहर ने दुबई जाकर देखी फवाद खान की फिल्म 'द लीजेंड ऑफ मौला जट्ट'?

फिल्म देखते और सिनेमाघर से निकलते करण जौहर की फोटो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही है.

Advertisement
karan johar, fawad khan, the legend of maula jatt
दुबई के एक थिएटर में 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' देखते करण जौहर की दो तस्वीरें.
pic
श्वेतांक
1 नवंबर 2022 (अपडेटेड: 1 नवंबर 2022, 01:05 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

दुनियाभर के सिनेमाघरों में The Legend Of Maula Jatt नाम की पाकिस्तानी फिल्म चल रही है. इंडिया में ये फिल्म रिलीज़ नहीं हुई है. क्योंकि ये पाकिस्तानी फिल्म है. इन दिनों सोशल मीडिया पर एक फोटो चल रही है. इसमें Karan Johar, Fawad Khan स्टारर इस फिल्म को थिएटर में बैठकर देखते नज़र आ रहे हैं.  

पहले पब्लिक को इस तस्वीर पर शक हो रहा था. लोगों ने कहा कि ये फिल्म में इंडिया में रिलीज़ ही नहीं हुई, तो करण जौहर ने कहां देख ली. इसका जवाब है- दुबई जाकर. जो लोग वहां पिक्चर देखने गए थे, उन्होंने करण की फोटो लेकर सोशल मीडिया पर डाल दी. एक फोटो पिक्चर चलने के दौरान की है, जिसे देख करण मुस्कुराते नज़र आ रहे हैं.

Image embed

जबकि दूसरी तस्वीर फिल्म के एंड क्रेडिट रोल्स के दौरान ली गई है. इस तस्वीर में करण थिएटर से बाहर निकलते दिखाई दे रहे हैं. जबकि बैकग्राउंड में स्क्रीन पर 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' के डायलॉग राइटर नसीर अदीब का नाम लिखा नज़र आ रहा है. वायरल हो रही इन तस्वीरों पर करण जौहर ने अब तक इस पर कोई कमेंट नहीं किया है.

Image embed

फवाद खान ने 'खूबसूरत' नाम की फिल्म से अपना हिंदी सिनेमा डेब्यू किया था. इसके बाद करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी फिल्म 'कपूर एंड संस' में काम किया. फवाद की आखिरी हिंदी फिल्म थी- 'ऐ दिल है मुश्किल', जिसे करण जौहर ने ही प्रोड्यूस किया था. इसके बाद पाकिस्तानी आर्टिस्ट के हिंदी सिनेमा में काम करने पर रोक लगा दी गई.

फवाद ने पिछले दिनों हिंदी सिनेमा में दोबारा काम करने के सवाल पर कहा था-

Image embed

फवाद खान की फिल्म 'द लेजेंड ऑफ मौला जट्ट' ने दुनियाभर से 130 करोड़ रुपए से ज़्यादा की कमाई कर ली है. ऐसा करने के साथ वो पाकिस्तानी सिनेमा इतिहास की सबसे कमाऊ फिल्म बन चुकी है. इस फिल्म में फवाद खान के के साथ माहिरा खान, हमज़ा अली अब्बासी और हुमैमा मलिक जैसे एक्टर्स ने लीड रोल किया है. इस फिल्म को डायरेक्ट किया है बिलाल लशारी ने. 

वीडियो देखें: करण जौहर ने बताया, 'कॉफी विद करण' के गिफ्ट हैम्पर में क्या-क्या होता है?

Advertisement

Advertisement

()