The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Kapil Sharma photographer Das Dada passes away, entertainment industry mourns

कपिल शर्मा के फोटोग्राफर दास दादा का निधन

कपिल शर्मा शो पर दिखने वाले दास दादा यानी कृष्ण दास का निधन हुआ. चंदन प्रभाकर ने कहा, वो परिवार जैसे थे.

Advertisement
kapil sharma photographer das dada death
कपिल शर्मा अपने शो में अक्सर दास दादा का ज़िक्र किया करते थे.
pic
मेघना
23 मई 2025 (पब्लिश्ड: 12:09 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

The Kapil Sharma Show में कपिल अक्सर अपने फोटोग्राफर Das Dada का ज़िक्र किया करते थे. कितने ही इंटरव्यूज़ के बीच में वो दास दादा पर भी चुटकुले बनाया करते थे. कपिल के फोटोग्राफर दास दादा का बीते दिनों निधन हो गया. उनका पूरा नाम कृ्ष्ण दास था. कपिल शर्मा की टीम ने इंस्टाग्राम पर इस बात की जानकारी दी और दास दादा का श्रद्धांजलि दी.

टीम कपिल शर्मा ने इंस्टा पोस्ट में दास दादा की कुछ तस्वीरें लगाकर इमोशनल पोस्ट किया. जिसमें लिखा,

Image embed

इसी पोस्ट पर कपिल शर्मा की को-स्टार सुगंधा मिश्रा ने कमेंट किया. इसके अलावा अनूप सोनी और जय भानुशाली ने भी दास दादा की आत्मा की शांति के लिए प्रार्थना की. हालांकि अभी तक कपिल शर्मा ने उनके निधन पर कुछ भी नहीं कहा है. उनकी तरफ से कोई रिएक्शन नहीं आया है. उनकी मृत्यु कैसे हुई, अभी तक इस बारे में भी कोई जानकारी नहीं मिली है. कीकू शारदा ने भी दास दादा को याद करते हुए पोस्ट किया.

Image embed

कपिल शर्मा शो में नज़र आने वाले एक्टर चंदन प्रभाकर ने भी कृष्ण दास के निधन पर बात की. पिंकविला से हुई बातचीत में उन्होंन कहा,

Image embed

कृष्ण दास के इंस्टाग्राम प्रोफाइल के मुताबिक साल 2018 में उन्हें फोटोग्राफी के लिए दादा साहब फाल्के अवॉर्ड से सम्मानित भी किया गया था. ख़ैर, कपिल शर्मा की बात करें तो वो जल्द ही 'किस किस को प्यार करूं 2' में दिखाई देने वाले हैं. जिसे अनुकल्प गोस्वामी डायरेक्ट करेंगे. इसके अलावा कपिल का नेटफ्लिक्स वाला शो 'द ग्रेट इंडियन कपिल शो' का तीसरा सीज़न भी शुरू होने वाला है. जिसकी अनाउंसमेंट हो चुकी है.

वीडियो: अब कपिल शर्मा पर क्यों भड़के मुकेश खन्ना?

Advertisement

Advertisement

()