फिल्मी दुनिया से जुड़ी तमाम बड़ी और ज़रूरी खबरें यहां मिल जाएंगी. आज पढ़िए वरुणधवन की फिल्म 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक कैसा है? अमिताभ बच्चन के शो KBC में कौनहोने वाला है स्पेशल गेस्ट और कंगना ने अपने ऊपर हुई FIR के रिएक्शन में कौन सीतस्वीर पोस्ट की है, इन सब पर करेंगे बात. 1. जेनिफर लॉरेन्स ने लीक्ड हुई न्यूडफोटो पर की बात पहली खबर हॉलीवुड एक्ट्रेस जेनिफर लॉरेन्स की. कुछ सालों पहलेइंटरनेट पर उनकी न्यूड फोटोज़ लीक हुई थीं. रिसेंटली वैनिटी फेयर के एक इंटरव्यूमें जेनिफर ने इस घटना पर बात की. कहा, ''उस वक्त कोई भी बिना कपड़ों के मेरे शरीरको देख सकता था, बिना मेरी इजाज़त के, दिन के किसी भी वक्त. फ्रांस के एक शख्स नेउन्हें पब्लिश किया था, मेरा ये ट्रॉमा ताउम्र रहेगा.'' हैकर्स ने जेनिफर का अकाउंटहैक किया था और फिर उनका आई क्लाउड हैक करके प्राइवेट इमेजेज़ का एक्सेस पा लियाथा. 2. सुष्मिता सेन की वेब सीरीज़ 'आर्या 2' का ट्रेलर रिलीज़ सुष्मिता सेन कीसीरीज़ 'आर्या 2' का ट्रेलर आज रिलीज़ हो गया. इस बार भी सुष्मिता फुल टू एक्शन मोडमें हैं. दो मिनट 29 सेकेंड के इस ट्रेलर में सुष्मिता अपने परिवार के लिए दुश्मनोंसे लड़ती नज़र आ रही हैं. आर्या के पहले सीज़न को लोगों ने बहुत पसंद किया था. इसेएमी अवॉर्ड्स के लिए भी नॉमिनेट किया गया था. इसका दूसरा सीज़न 10 दिसंबर को रिलीज़किया जाएगा. 3. अक्षय कुमार-सारा अली खान की 'अतरंगी रे' का ट्रेलर रिलीज़ अक्षयकुमार, सारा अली खान और धनुष की फिल्म 'अतरंगी रे' का ट्रेलर कल रिलीज़ कर दियागया. लगभग तीन मिनट के इस ट्रेलर से अंदाजा लगाया जा सकता है कि फिल्म में धनुष औरसारा की ज़बरदस्ती शादी करवाई जाती है. सारा, अक्षय कुमार के किरदार से प्यार करतीहै. बाद में तीनों की लाइफ में काफी ट्विस्ट एंड टर्न्स आते हैं. आनंद एल. राय केडायरेक्शन में बनी ये फिल्म डिज़्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज़ की जाएगी. 4. वरुणधवन-कृति सेनन की 'भेड़िया' का फर्स्ट लुक रिलीज़ वरुण धवन और कृति सेनन की फिल्म'भेड़िया' का फर्स्ट लुक रिलीज़ कर दिया गया. जिसमें वरुण काफी इंटेंस लुक में दिखरहे हैं. फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स पर काफी काम किया जा रहा है.VARUN DHAWAN: 'BHEDIYA' FIRST LOOK + NEW RELEASE DATE... Team #Bhediya unveils#FirstLook of #VarunDhawan from #Bhediya... Visual effects company Mr. X -associated with #Hollywood biggies - is handling the visual effects... Also,RELEASE DATE LOCKED: 25 Nov 2022. pic.twitter.com/DUZveVLXPN— taran adarsh (@taran_adarsh) November 25, 2021 वरुण ने इस लुक को शेयर करते हुएबताया कि फिल्म 25 नवंबर 2022 में रिलीज़ की जाएगी. 5. एक दिसंबर को आएगा रणवीर कीफिल्म '83' का ट्रेलर? रणवीर सिंह की फिल्म '83', कई महीनों से रिलीज़ के लिए अटकीपड़ी है. अब खबर है कि क्रिकेट के बैकड्रॉप पर बनी इस फिल्म का ट्रेलर एक दिसंबर कोरिलीज़ किया जाएगा. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक '83', 24 दिसंबर को थिएटर्स मेंरिलीज़ की जाएगी. वैसे अभी तक रिलीज़ डेट को लेकर कोई ऑफिशियल अनाउंसमेंट नहीं कीगई है. 6. नेटफ्लिक्स ने बंद किया सोनाक्षी की 'बुलबुल तरंग' पर काम इसी साल मार्चमें नेटफ्लिक्स ने अपनी फिल्म 'बुलबुल तरंग' की अनाउंसमेंट की थी. जिसमें सोनाक्षीसिन्हा और ताहिर राज होने वाले थे. मगर अब खबर आ रही है कि नेटफ्लिक्स ने इस फिल्मको बनाने का इरादा छोड़ दिया. वैसे तो मेकर्स ने अभी तक फिल्म को कैंसिल करने कीवजह नहीं बताई मगर बॉलीवुड हंगामा की रिपोर्ट के मुताबिक सोनाक्षी सिन्हा ने इसप्रोजेक्ट से खुद को अलग कर लिया था. जिसके बाद नेटफ्लिक्स ने इसे बनाने का इरादाबदल दिया. 7. 'केबीसी' में अमिताभ की बेटी श्वेता और नातिन नव्या आएंगी अमिताभबच्चन के शो 'केबीसी' पर जल्द ही उनकी बेटी श्वेता बच्चन और नातिन नव्या बतौर गेस्टपहुंचने वाली हैं. अमिताभ ने दोनों के साथ सेट की तस्वीरें पोस्ट करके इस बात कोकंफर्म किया. T 4106 - बेटियाँ सब से प्यारी ; उनका ही जहां हैpic.twitter.com/v0MhXFrJzG — Amitabh Bachchan (@SrBachchan) November 24, 2021 इसबार शानदार शुक्रवार के एपिसोड में इसे टेलीकास्ट किया जाएगा. 8. FIR के रिएक्शनमें कंगना ने भद्दी तस्वीर शेयर की कंगना रनौत पर सिखों के ऊपर आपत्तीजनक टिप्पणीकरने को लेकर FIR दर्ज करवाई गई थी. अब दिल्ली विधानसभा की शांति और सद्भाव समितिने उन्हें समन जारी करते हुए 6 दिसंबर को पेश होने के लिए कहा है. कंगना ने इन्हींFIR पर अपना रिएक्शन दिया है. कंगना ने इंस्टा पर एक स्टोरी लागाई. जिसमें एक भद्दीफोटो शेयर की और लिखा, ''एक और दिन, एक और FIR...बस अगर वो गिरफ्तारी के लिए आतेहैं, तो घर पर ऐसा होगा मेरा मूड.'' तस्वीर में कंगना हाथ में शराब का ग्लास पकड़ेनज़र आ रही हैं.कंगना की तस्वीर से दो चीज़ें समझी जा सकती हैं. पहली ये कि उनके लिए कानून की कोईवैल्यू नहीं. या दूसरी ये कि कंगना के खिलाफ इतने FIR हो चुकी हैं कि अब उन्हेंइससे कोई फर्क ही नहीं पड़ता. 9. 'बॉब बिस्वास' की शूटिंग के वक्त 100 किलो थाअभिषेक का वज़न अभिषेक बच्चन जल्द ही 'बॉब बिस्वास' में नज़र आने वाले हैं. जूनियरबच्चन ने बताया कि इस फिल्म के लिए उन्होंने काफी वेट पुट ऑन किया था. इंडिया टुडेको दिए इंटरव्यू में अभिषेक ने कहा, ''आज कल लोग एक्टर में रिएलस्टिक चीज़ देखनाचाहते हैं. मैं शूट के वक्त 100 से 105 किलो वज़न का था. अगर आप बॉब की शक्लदेखेंगे तो आपको समझ आएगा कि उसके गाल भरे-भरे हैं. इस वेट को कुछ दिनों तक बनाएरखना मेरे लिए टफ और चैलेंजिंग था.'' अभिषेक की ये फिल्म 03 दिसंबर को रिलीज़ होगी.तो बस आज के लिए इतना ही. आप चाहें तो वीडियो फॉर्म में भी देख सकते हैं. इसेरोज़ाना शाम 06 बजे रिलीज़ किया जाता है.