आप फेसबुक पर हैं पर थोड़े कच्चे हैं. सर्चबॉक्स पर दोस्त का नाम सर्च करने जाते हैंऔर स्टेटस में पोस्ट कर आते हैं? पर्सनल फोन नंबर दोस्त की वाल पर लिख आते हैं. समझनहीं पाते Interested In में मेल लिखना है या फीमेल? तो ये आपके लिए ही लिखा गयाहै. फेसबुक पर सबसे बुरा क्या होता है? टैगिंग? नहीं. फेक प्रोफाइल! फेक प्रोफाइलसे जुड़ना उस इन्वेस्टमेंट की तरह है जो डूबेगा ही. आप अपना समय और पर्सनल जानकारीफेक प्रोफाइल के पीछे छुपे e-युवक e-युवती, एक्स और स्टाकर को न दीजिए. उसे पहचाननासीखिए. ये रहे फंडे. 1. अगर प्रोफाइल पिक्चर में सिर्फ एक फोटो हो तो उससे दूरभागिए. Not now दबाइए और डेटोल से हाथ धो लीजिए. आंख पर ठंडे पानी के छींटे देखिए.किसी समझदार आदमी का कहा याद रखिए. अच्छे दिनों का ऐतबार और सिंगल प्रोफाइल पिक्चरवाले लड़के/लड़की से प्यार कभी मत करना. एक बार दिसंबर 2012 में दुनिया खत्म होने कीभविष्यवाणी सच्ची हो भी सकती थी. ये कभी सच्चा न होगा. 2. रिक्वेस्ट आई है? आप Sexमें Male टिक करते हैं? लड़की ने आगे बढ़कर आपको फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजी हो तो वोपक्का फर्जी है. ऐड मत कीजिए. यकीन मानिए जिस लड़के को घर वाले गेंहू पिसाने के लिएभेजने लायक नहीं समझते? उसे खाक कोई असली लडकी फ्रेंड रिक्वेस्ट भेजेगी. आप लड़कीहैं और लड़की की रिक्वेस्ट आई है, और उसका नाम भी नहीं सुना कहीं. तो ऐड न कीजिए.वजह? याद कीजिए आपने आखिरी बार किसी अंजान लड़की को कब रिक्वेस्ट भेजी थी. 3. अगरअगले की फ्रेंडलिस्ट में हजारों की भीड़ हो और DP पर 'aap baat kyu nahi karti dear'वाले डेढ़ दर्ज़न कमेंट हों तो अगली पक्का अगला है. जिसने सिर्फ लाइक्स देखकर खुशहोने और इनबॉक्स में लड़कों के मजे लेने के लिए प्रोफाइल बना रखी है. वहीं अगर सामनेवाला लड़का है. फ्रेंडलिस्ट में सिर्फ एक-दो दोस्त हैं तो वो फेक है. उसकी प्रोफाइलपर इतना अकेलापन है. बियाबान है. आप वहां क्या करने जाएंगे? पोकेमोन गो खेलने? 4.DP पर हर कमेन्ट के जवाब में अगर thanxx आ रहा है तो अगला असली हो सकता है. ऐसेमौके पर कमेंट्स पढ़ा कीजिए. उसके दोस्त उसके बेइज्जती कर रहे हैं. अच्छी फोटो कीऐसी-तैसी कर रहे हैं. फोटो के अलावा धनिया-पुदीना- नमोना का जिक्र हो रहा हो तोअगला असली हो सकता/ सकती है. 6. प्रोफाइल पिक पर खुद की फोटो न हो लेकिन सेलेनागोमेज, एमा वाटसन या आलिया भट्ट या फिर शक्ति कपूर की बिटिया लगी है. टोनी स्टार्कका मुंह है, सलमान की साइकल चैन लटकी है. महेश बाबू या भगत सिंह हैं तो चांसफिफ्टी-फिफ्टी हो जाते हैं. 7. अगले को पहला मैसेज ही हाय डियर भेजिए और अगर उधर सेभी जवाब ऐसा ही आये तो समझिए आगे डियर, हिरणी नही हिरण है. क्योंकि कोई भी सामान्यबुद्धि की कन्या या अजनबी से डियर-बियर सुनकर सिर्फ लताड़ सकती है. लड़का है और पहलीही हाय डियर पर लसिया जाए तो दूर भागिए. अगर असली भी है तो आगे ये आपको खखोर कर रखदेगा. 8. रिश्तेदार खोजिए, देखिए भाई-बहन हैं कि नहीं? कुछ रिश्तेदार होने चाहिए जो'बेटा बहुत सुन्दर' लिख रहे हैं कि नहीं? ये भी देखिए कि अच्छी फोटो पर भी कुछजले-कटे कमेंट आ रहे हैं? ये कजिन होंगे. 9. इस सब से इतर अगर प्रोफाइल के Works atमें Student या Not yet i am still studying लिखा हो तो सामने वाला फेक नहीं है.VIP अकाउंट लिखने वाले भी जेनुइन ढक्कन होते हैं, असली हो सकते हैं. 10. अगर आपकोअब तक पता न चला हो कि इस पूरे आर्टिकल में नंबर 5 तो था ही नहीं तो एंजल प्रिया सेचैट करते रहिए, आपको कभी असली और फेक में भी अंतर पता न चलेगा.