The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • hollywood film on american whistleblower edward snowden made by oliver stone

USA में भी बंटेंगे 'देशद्रोही' अौर 'जनता का हीरो' के तमगे

सदी के सबसे बड़े अमेरिकी जासूसी कांड से जुड़ा सबसे बड़ा राज़ फाश हो गया है.

Advertisement
Img The Lallantop
फोटो - thelallantop
pic
मियां मिहिर
28 अप्रैल 2016 (अपडेटेड: 28 अप्रैल 2016, 12:10 PM IST)
font-size
Small
Medium
Large
font-size
Small
Medium
Large
whatsapp share

विकीलीक्स वाले जूलियन असांज के बाद शायद यह ब्लोअर एडवर्ड स्नोडन का ही नाम है जिसने अमेरिका अौर प्रथम विश्व को इतनी एक्सट्रीम बहसबाज़ी में उलझाया. अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी एनएसए के उच्च श्रेणी प्रोग्रामर एडवर्ड स्नोडन का नाम तब दुनियाभर के न्यूज़ चैनलों अौर अखबारों में छा गया था जब उन्होंने 2013 में गार्डियन के पत्रकार ग्लेन ग्रीनवार्ल्ड अौर डॉक्यूमेंट्री फिल्ममेकर लॉरा पॉइट्रास के साथ मिलकर अमेरिकी सुरक्षा एजेंसी के काले कारनामे पब्लिक में लीक कर दिए थे. अमेरिकी सरकार ने स्नोडन को अपराधी घोषित कर दिया अौर इसके साथ ही वे स्वतंत्र प्रेस अौर अभिव्यक्ति की आज़ादी के समर्थक लोगों के हीरो हो गए. आज भी वे सरकार के लिए भगोड़े अपराधी हैं अौर जनता के बड़े हिस्से के लिए रीयल लाइफ हीरो.

अब निर्देशक अॉलिवर स्टोन इस विवादित व्यक्तित्व पर हॉलीवुड फिल्म लेकर आ रहे हैं. स्टोन की प्रतिभा रियल लाइफ स्टोरीज़ पर अौर इतिहास की ऐसी ही विवादित घटनाअों पर फिल्में बनाने के दौरान निखरकर आती है.

https://www.youtube.com/watch?v=QlSAiI3xMh4

फिल्म का पहला ट्रेलर पारंपरिक बायोग्राफी सरीखा है. एंट्री शॉट में जवान एडवर्ड स्नोडन की भूमिका में डार्क नाइट फेम जोसफ गार्डन लेविट सेना की ट्रेनिंग लेते दिख रहे हैं. लेकिन फौरन ही दिखाया गया है कि पैर में आई खराबी उनका सेना में जाने का सपना तोड़ देती है. इसके आगे उनके एनएसए में जाने अौर जीनियस प्रोग्रामर बनने के रेफरेंस हैं.

लेकिन असली मज़ा इसके आगे है. फिल्म सीधे हमें हॉंग-कॉंग के उस होटल के कमरे में ले जाती है जहां स्नोडन गुप्त रूप से ग्लेन ग्रीनवार्ल्ड अौर लॉरा पॉइट्रास से मिले थे अौर उनके माध्यम से 'अमेरिकी सुरक्षा' के नाम पर सरकारों द्वारा हो रही अपने ही नागरिकों की जासूसी से जुड़े दस्तावेज़ पब्लिक में लीक कर दिए थे. पिछले साल अॉस्कर में बेस्ट डॉक्यूमेंट्री का पुरस्कार जीतनेवाली 'सिटिज़नफोर' इसी घटनाक्रम से निकली फिल्म थी, जिसकी शुरुआत इसी होटल के कमरे से होती है.

वैसे ट्रेलर में अमेरिकी जासूसी से जुड़ा सबसे बड़ा राज़ फाश हो गया है.स्नोडन रुबी'ज़ क्यूब में चिप छिपाकर सारी खुफिया जानकारी बाहर ले जाते दिखाए गए हैं.

सिटिज़नफोर का ट्रेलर यहां देखें − https://www.youtube.com/watch?v=XiGwAvd5mvM

फिल्म नागरिक सुरक्षा अौर उसके नाम पर सरकारों की मनमानी की बहस को वापस बहस के केन्द्र में ले आएगी. फिर 'देशद्रोही' अौर 'पब्लिक का हीरो' जैसे तमगे हवाअों में उड़ेंगे.

फिल्म सितम्बर 16 सितम्बर को सिनेमाघरों में उतरेगी.

कल शाम फिल्म का ट्रेलर खुद स्नोडन ने किसी अनजान लोकेशन से ट्वीट किया, इस मैसेज के साथ, 'अौर दो मिनट अौर उन्तालीस सेकेन्ड के लिए एनएसए में सब कुछ ठहर गया.'

Advertisement

Advertisement

()