The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Helen opens up about marrying Salim Khan, says I never ever wanted a separation

हेलन ने अरबाज खान से कहा, "मैं नहीं चाहती थी, सलीम खान का तुम्हारी मां से तलाक हो जाए"

हेलन और सलीम खान ने 1981 में शादी की थी.

Advertisement
pic
19 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 19 फ़रवरी 2023, 06:31 PM IST)
Helen opens up about marrying Salim Khan
सलमा, सलीम खान और हेलन (फोटो- आजतक)
Quick AI Highlights
Click here to view more

अरबाज़ खान आजकल एक चैट शो होस्ट कर रहे हैं. ‘दी इनविंसिबल्स’ नाम से. चैट शो के तीसरे एपिसोड में अरबाज़ ने हेलन से बातचीत की. हेलन ने अपनी लाइफ, बॉलीवुड और अरबाज़ के पिता सलीम खान के बारे में खुलकर चर्चा की. इसी दौरान हेलन ने सलीम खान से अपनी शादी के बारे में भी बताया.

हेलेन (Helen) ने अरबाज खान के चैट शो में उन दिनों को याद किया, जब वो शादीशुदा सलीम खान को दिल दे बैठी थीं. उन्होंने अरबाज़ और सलमान खान की मां सलमा खान के साथ अपनी बॉन्डिंग के बारे में भी बात की. उन्होंने कहा,

“सलीम की बदौलत मुझे एक फिल्म में रोल मिला. और हम दोनों के बीच दोस्ती हो गई. मम्मी (सलमा खान) बड़ी प्यारी थीं. ये सब उनके लिए काफी कठिन रहा होगा. वो तब काफी कठिनाइयों से गुजरीं होंगी. मैं सोचती हूं कि किस्मत मुझे तुम सब तक खींचकर लाई है. मैं सभी का आभार जताना चाहूंगी. मैंने सलीम को कभी परिवार से दूर नहीं करना चाहा.”

हेलन ये बात कहते-कहते थोड़ा भावुक भी हो गईं. हेलन और सलीम खान ने साल 1981 में शादी की थी. उस वक्त सलीम और सलमा के चार बच्चे थे. सलमान, अरबाज़, सोहेल और अल्विरा. स्क्रीन राइटर सलीम खान ने सलमा खान से 1954 में शादी की थी.

हेलन ने आगे बताया कि वो कभी नहीं चाहती थीं कि उनकी वजह से सलीम खान अपने परिवार से दूर हों. वो सलमा खान का भी बहुत सम्मान करती हैं. उन्होंने कहा,

“जब मैं बैंड स्टैंड के सामने से गुजरती थी, तो मैं जानती थी कि सलमा खान बालकनी में होंगी. वो मुझे देख न पाएं, इसलिए मैं सिर नीचे झुका लेती थी, ताकि वो समझें कि कार में कोई नहीं है. मैंने उनका बहुत सम्मान किया है.”

हेलन 1950 और 1960 के दशक में हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में अपने डांस के लिए मशहूर थीं. सलीम खान ने इस वक्त हेलन को फिल्म इंडस्ट्री में कई प्रोजेक्ट्स भी दिलवाए थे. जिसके बाद दोनों की दोस्ती बढ़ी थी और प्यार में तब्दील हो गई. एक्ट्रेस ने फिल्मों में डांस को लेकर कहा, मैं लकी रही कि 42 साल की उम्र तक फिल्मों में डांस करती रही. लोग सोचते थे कि फिल्मों में काम नहीं करना चाहिए, ये अच्छी बात नहीं है.

सलीम खान ने क्या बताया?

‘दी इनविंसिबल्स’ के पहले एपिसोड में अरबाज़ खान ने अपने पिता सलीम खान से बात की थी. इस एपिसोड में सलीम ने हेलन के साथ अपने रिश्ते को एक ‘इमोशनल एक्सीडेंट’ कहा था. सलीम ने बताया,

“हेलन एक ऐसी उम्र में पहुंच गई थीं, जहां उस तरह के कैरेक्टर निभाना मुश्किल हो गया था. वो मेरे पास काम की वजह से आई थीं और हमारा काम वास्तव में काफी अच्छा चल रहा था. जिसके बाद मैंने उन्हें कुछ फिल्में दी और हम दोनों एक साथ ज्यादा वक्त बिताने लगे.”

हेलन के बारे में बताते हुए सलीम ने कहा,

“हम दोनों यंग थे. मैंने सिर्फ मदद के लिए ये किया था. मेरा कोई ऐसा इरादा नहीं था. हेलन मेरे स्वभाव और व्यवहार का सम्मान करने लगी थीं.”

सलीम खान ने चैट शो में ये भी बताया कि उन्होंने हेलन के साथ अपने रिश्ते के बारे में पहली पत्नी सलमा को भी बताया था. सलमा ने उनसे ये नहीं कहा था कि उन्होंने कुछ अच्छा किया है और उन्हें इसके लिए सम्मान मिलना चाहिए. बल्कि सलमा ने सलीम से कहा कि ये ‘इमोशनल एक्सीडेंट’ है. किसी के साथ भी हो सकता है.

सलीम खान ने अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत में कुछ छोटे रोल्स किए थे. उन्होंने ‘तीसरी मंजिल’, ‘सरहदी लुटेरा’ और ‘दीवाना’ जैसी फिल्मों में एक्टिंग की थी. इसके बाद उन्होंने राइटर अबरार अल्वी के साथ काम करना शुरू किया और खुद भी स्क्रीन राइटिंग करने लगे. हिंदी सिनेमा में जावेद अख्तर के साथ सलीम खान ने कई हिट फिल्में दी हैं. 

वीडियो: शाहरुख खान को 80 साल की महिला ने डीडीएलजे करने पर कैसे मजबूर किया

Advertisement

Advertisement

()