The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Gadar 2 shoot scene viral on social media, Tara Singh seen in iconic scene again

रिलीज से पहले 'गदर-2' का एक सीन लीक हुआ, अब तारा सिंह क्या उखाड़ते दिखे!

'गदर' को 15 जून, 2023 को फिर से रिलीज़ किया जाएगा.

Advertisement
pic
4 फ़रवरी 2023 (अपडेटेड: 4 फ़रवरी 2023, 12:27 PM IST)
Gadar 2 film scene leak
'गदर- एक प्रेम कथा' का एक सीन व 'गदर 2 का वायरल वीडियो'
Quick AI Highlights
Click here to view more

गदर-एक प्रेम कथा (Gadar- Ek Prem Katha). सनी देओल स्टारर ये फिल्म साल 2001 में रिलीज़ हुई थी. गदर का दूसरा पार्ट आने वाला है. ‘गदर 2’ 11 अगस्त, 2023 को रिलीज़ होगी. लेकिन इससे पहले गदर का एक सीन सोशल मीडिया पर लीक हो गया है. पहली वाली गदर में सनी देओल का हैंडपंप उखाड़ने वाला आइकॉनिक सीन तो सबको याद होगा. ऐसा ही कुछ 'गदर 2' में होने वाला है. सनी देओल उर्फ तारा सिंह इस बार सीमेंट का खंभा उखाड़ते हुए नज़र आएंगे.    

सोशल मीडिया पर एक वीडियो क्लिप वायरल है. ये क्लिप ‘गदर 2’ की शूटिंग के समय की है. ट्विटर यूजर गोलू मीना ने 13 सेकेंड का एक वीडियो शेयर किया है. इसमें तारा सिंह को एक सीमेंट के खंभे से बांधा गया है. तारा सिंह अपने क्लासिक गदर वाले लुक में नजर आ रहे हैं. काले पठानी कुर्ते में. तारा को चारों तरफ से सैनिकों ने घेर रखा है. इतने में ही तारा को गुस्सा आता है. वो सीमेंट के खंभे को उखाड़ कर अलग कर देता है. ऐसा ही एक सीन पहली वाली गदर में था. जहां पाकिस्तानियों से लड़ते वक्त तारा सिंह ने हैंडपंप उखाड़ फेंका था.

# गदर 2 में चक्का उठाए नज़र आएंगे सनी देओल

बीते दिनों ज़ी स्टूडियोज़ ने 2023 में आने वाले अपने प्रोजेक्ट्स पर एक मोन्टाज जारी किया था. इसमें ‘गदर 2’ की भी एक महीन सी झलक थी. इसमें सनी देओल बैलगाड़ी का चक्का उठाए नज़र आ रहे थे. वो चक्का किसी के ऊपर फेंक रहे थे.

पहली वाली ‘गदर’ की तरह ही 'गदर 2' को भी अनिल शर्मा ही डायरेक्ट कर रहे हैं. फिल्म में सनी देओल के साथ अमीषा पटेल और उत्कर्ष शर्मा जैसे एक्टर्स काम करते हुए नजर आएंगे. गदर 2 की शूटिंग 2022 के बीच में शुरू हुई थी. इस फिल्म की शूटिंग हिमाचल प्रदेश, इंदौर, लखनऊ और मुंबई में हुई थी. फिल्म का शूट दिसंबर 2022 में खत्म हुआ था.  

# गदर को फिर से रिलीज़ किया जाएगा

‘गदर 2’ की रिलीज़ से पहले फिल्म के मेकर्स ने ‘गदर’ को फिर से रिलीज़ करने का फैसला लिया है. 'गदर' को 15 जून, 2023 को फिर से रिलीज़ किया जाएगा. फिल्म को उसी तारीख पर री-रिलीज़ किया जाएगा. इसका मक़सद फिल्म का बज़ क्रिएट करने के लिए किया जा रहा है. 'गदर' को दोबारा रिलीज़ किए जाने के प्लान के बारे में प्रोडक्शन कंपनी Zee Studios के एक ऑफिशियल ने PTI से बात करते हुए कहा-

''गदर के दूसरे पार्ट को लीड करने के इरादे से ज़ी स्टूडियोज़ ने 'गदर' के डिजिटली रीस्टोर किए गए फॉरमैट को दोबारा से सिनेमाघरों में रिलीज़ करने का प्लान बनाया है. ठीक वैसे ही जैसे, 'अवतार' को रिलीज़ किया गया था. ये फिल्म उसी दिन रिलीज़ होगी, जिस दिन ओरिजिनल रिलीज़ हुई थी. यानी 15 जून.''  

'गदर' हिंदी सिनेमा की सबसे सफल फिल्मों में से एक मानी जाती है. किसी फिल्म को कितने लोगों ने देखा, इसका पता टिकट सेल और फुटफॉल्स से लगाया जाता है. यानी, जितने टिकट बिके, उतने लोग पिक्चर देखने थिएटर में आए. 'गदर' का फुटफॉल 5.57 करोड़ रहा था. 'टाइगर ज़िंदा है' के बाद किसी भी इंडियन मूवी ने 3 करोड़ फुटफॉल्स का आंकड़ा नहीं छुआ है. 90 के दशक के बाद की बात करें तो सलमान खान की ‘हम आपके हैं कौन’ के नाम सबसे ज्यादा फुटफॉल का रिकॉर्ड है. इस फिल्म के 7.37 करोड़ से ज्यादा टिकट बिके थे. गदर इसमें दूसरे नंबर पर आती है. ‘गदर’ के कुल फुटफॉल्स की संख्या 5.57 करोड़ रही थी. इस लिस्ट में तीसरे नंबर पर ‘बाहुबली 2’ आती है. इसके 5.52 करोड़ टिकट बिके थे.

वीडियो: दी सिनेमा शो: पत्रकार ने शाहरुख खान को बताया इंडिया का टॉम क्रूज, विवाद हो गया

Advertisement

Advertisement

()