The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Gadar 2 collects more than 400 crores in just 12 days sunny deol amisha patel anil sharma utkarsh sharma

गदर 2 की छप्परफाड़ कमाई, 12 दिनों में ही 400 करोड़ कमा डाले

'गदर 2' धीरे-धीरे 'पठान' की कमाई के नज़दीक पहुंच रही है.

Advertisement
pic
23 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 23 अगस्त 2023, 11:36 AM IST)
gadar 2 collection
सनी देओल की पिक्चर ने बॉक्स ऑफिस पर कहर उठा रखा है
Quick AI Highlights
Click here to view more

Gadar 2 बॉक्स ऑफिस पर छप्पर फाड़ कमाई कर रही है. पहले इसने 8 दिनों में ही 300 करोड़ कमाए और अब 12 दिनों में ही 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. सनी देओल की पिक्चर डोमेस्टिक कलेक्शन के मामले में शाहरुख खान की 'पठान' के नज़दीक पहुंचती जा रही है.

गदर 2 ने अपने पहले सप्ताह में 284 करोड़ के आसपास का बिजनेस किया था. फिल्म ने अपने दूसरे रविवार को करीब 39 करोड़ के आसपास की कमाई की थी, जो कि बहुत ही अच्छा नम्बर है. इतनी कमाई तो कई फ़िल्में अपने पहले दिन नहीं कर पातीं. सोमवार यानी रिलीज के 11वें दिन फिल्म की कमाई में 65 प्रतिशत की गिरावट आई. इस दिन 'गदर 2' ने कमाए कुल 13.5  करोड़ रुपए. अब बारी थी 12वें दिन यानी मंगवार की. फिल्म को सोमवार जैसी स्थिति बनाए रखनी थी. ऐसा हुआ भी, कमाई में सिर्फ 10 प्रतिशत की गिरावट आई. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक़ फिल्म ने 12 करोड़ के ऊपर का बिजनेस किया. वर्किंग डे के हिसाब से ये बढ़िया आंकड़े हैं. साथ ही फिल्म रिलीज हुए भी 12 दिन हो गए हैं. इसलिए ज़्यादातर जनता तो फिल्म देख ही चुकी है.

12 दिनों का नेट डोमेस्टिक कलेक्शन: 400.70 करोड़ 

12 दिनों का  ग्रॉस डोमेस्टिक कलेक्शन: 477 करोड़

12 दिनों का ग्रॉस वर्ल्डवाइड कलेक्शन : 525.41 करोड़

'गदर 2' अगर इस सप्ताह के बचे वर्किंग डेज में 10 करोड़ का आंकड़ा मेनटेन रखती है, तो ये नम्बर आगे चलकर बढ़ेंगे. कहने का मतलब है, शनिवार और रविवार को फिल्म बढ़िया पैसा पीट सकती है. बीते सप्ताह के ट्रेंड को देखकर इस बात की सम्भावना भी है. 'गदर 2' 400 करोड़ कमा चुकी है. ये धीरे-धीरे 'पठान' के डोमेस्टिक कलेक्शन के नज़दीक जा रही है. 'पठान' के हिंदी वर्जन ने भारत में 524 करोड़ के आसपास कमाए थे. सभी भाषाओं को मिलाकर इसका नेट कलेक्शन 543 करोड़ था. हालांकि फिल्म का वर्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 1050 करोड़ था. 'गदर 2' के लिए ये आंकड़ा छू पाना काफी मुश्किल होगा.

हम दोनों फिल्मों की कमाई की तुलना तो कर रहे हैं. लेकिन 'गदर 2' को 'पठान' से काफी कम शो मिले थे. क्योंकि इसी दिन 11 अगस्त को अक्षय कुमार की फिल्म OMG 2 भी रिलीज हुई थी. एक दिन पहले ही रजनीकांत की 'जेलर' भी सिनेमाघरों में उतरी थी. इस हिसाब से सनी देओल की फिल्म की कमाई काबिल-ए-तारीफ है. फिल्म की कमाई के पीछे की वजहों पर बात करें, तो इसके साथ 'गदर' का नाम जुड़ा हुआ है, जो अपने जमाने की सबसे कमाऊ फिल्म थी. इसके अलावा 'गदर 2' के पक्ष में देशभक्ति वाला सेंटीमेंट और भारत-पकिस्तान ऐंगल भी काम कर रहा है.

वीडियो: बॉलीवुड किस्से: कहानी गदर 2 में विलन बने मनीष वाधवा की, जो चाणक्य के लिए गंजे हुए और आजतक बाल नहीं उगा सके

Advertisement

Advertisement

()