The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Sunny Deol speaks on Drugs in Bollywood, says hindi film industry shouldn't be blamed

"बॉलीवुड सड़ा हुआ नहीं, इंसान सड़े हुए होते हैं" - सनी देओल

सनी ने कहा कि फिल्म वालों के बारे में लिखकर लोगों को मज़ा आता है. वो भूल जाते हैं कि फिल्म इंडस्ट्री वाले भी इंसान ही हैं जिन्हें ये सब पढ़कर दुख पहुंचता है.

Advertisement
pic
6 अगस्त 2023 (अपडेटेड: 6 अगस्त 2023, 04:26 PM IST)
sunny deol drugs bollywood
सनी देओल ने सेंसिबल ढंग से ड्रग्स वाली बात का जवाब दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Sunny Deol की Gadar 2 आ रही है. फिल्म के प्रमोशन शुरू हो चुके हैं. उसी के सिलसिले में कास्ट घूम-घूमकर इंटरव्यूज़ भी दे रही है. हाल ही में सनी देओल आजतक की सीधी बात के एपिसोड में बतौर गेस्ट आए. वहां उनसे इंडिया-पाकिस्तान पर बात हुई. ‘गदर’ पर बात हुई. साथ ही बात हुई हिंदी फिल्म इंडस्ट्री की छवि की. पूछा गया कि बॉलीवुड का नाम ड्रग्स जैसे केसेज़ में आने पर आप क्या सोचते हैं. क्या फिल्म इंडस्ट्री अंदर से सड़ी हुई है. 

इस पर सनी का कहना था,   

सड़ा हुआ बॉलीवुड नहीं, सड़े हुए इंसान हैं. और वो किस फील्ड में नहीं हैं. बिज़नेसमैन हो, स्पोर्ट्समैन हो, जिसके अंदर भी उस चीज़ की लत लगी हुई है वो चारों तरफ है. चूंकि हम ग्लैमर वाले हैं तो हमारे बारे में लिखकर लोगों को मज़ा आता है. वो भूल जाते हैं कि हम भी वही इंसान हैं जिन्हें दर्द होता है जब आप उनके बारे में ऐसा कहते हो. बाकी लोग भी वो करते हैं. बस छुपकर करते हैं इसलिए किसी को पता नहीं चलता. 

सनी ने आगे कहा कि वो इस धारणा को नहीं मानते कि बॉलीवुड खराब है. बताया कि उनका परिवार इस इंडस्ट्री में है. और भी इतने एक्टर्स फिल्म इंडस्ट्री का हिस्सा हैं. वो सब तो ये नहीं करते. साल 2020 में सुशांत सिंह राजपूत की डेथ के बाद से NCB छानबीन में ड्रग्स की बात सामने आई थी. रिया चक्रवती को अरेस्ट किया गया. मीडिया डिबेट्स में महीनों तक ये टॉपिक चलता रहा. हर बहस का निष्कर्ष यही निकलता कि हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में धड़ल्ले से ड्रग्स का बिज़नेस चलता है. सब आकर कैमरा पर बस अपनी राय देकर चले जाते. फिर शाहरुख के बेटे आर्यन खान की गिरफ्तारी के बाद भी ये बहस गर्म हुई. 
हालांकि सनी ने इस पूरी बहस पर सेंसिबल जवाब दिया. उनका कहना है कि ऐसी चीज़ें इंसान करते हैं. हर इंडस्ट्री में काम करने वाले इंसान. लोगों को एंटरटेनमेंट जगत वालों की ज़िंदगी में खास रुचि होती है. इसलिए मीडिया सिर्फ उनके बारे में ही लिखता है.             
 

वीडियो: गदर 2 ट्रेलर लॉन्च में सनी देओल बोले, "दोनों तरफ जनता नहीं चाहती कि हम लड़ें, सब इसी मिट्टी से"

Advertisement

Advertisement

()