The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • entry denied to Neena gupta in VIP lounge at bareilly airport, actress posted a video on instagram

नीना गुप्ता को एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री नहीं दी, एक्ट्रेस ने कहा, "अभी तक VIP नहीं बनी"

नीना गुप्ता ने एयरपोर्ट पर ही एक वीडियो बनाया और उसे अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया.

Advertisement
pic
5 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 05:18 PM IST)
neena gupta at bareilly airport
नीना गुप्ता ने एयरपोर्ट से वीडियो जारी कर तंज कसा है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

एक्ट्रेस नीना गुप्ता को कौन नहीं जानता? उनके करियर की पहली पारी हो या दूसरी, उनकी अदाकारी के फैन हर दौर में रहे हैं. तब भी, जब वो पैरलल सिनेमा में उम्दा काम करते हुए अपना नाम बना रही थीं. और अब भी, जब वो 'बधाई हो' जैसी मेनस्ट्रीम फिल्मों में कमाल का काम करते हुए नए फैन बना रही हैं. उनको जानने-पहचानने वाले इस देश में करोड़ों हैं. सिवाय बरेली एयरपोर्ट पर तैनात कुछ सज्जनों को छोड़कर. इन महानुभवों में से कोई नीना गुप्ता जैसी कमाल अभिनेत्री को नहीं पहचानता. तभी तो उन्हें एयरपोर्ट लाउंज में एंट्री करने से रोक दिया गया.

पूरा मामला कुछ यूं है. नीना गुप्ता बरेली आई हुई थीं. यहां एयरपोर्ट पर मौजूद रिज़र्व्ड लाउंज में उन्हें एंट्री नहीं दी गई. वजह ये बताई गई कि वो लाउंज सिर्फ VIP's के लिए है. इसके बाद नीना गुप्ता ने एयरपोर्ट पर ही एक वीडियो बनाया और उसे अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर पोस्ट कर दिया. इस वीडियो में नीना गुप्ता तंजिया लहजे में कहती हैं,

"हैलो मैं बरेली एयरपोर्ट से बोल रही हूं. ये रिज़र्व्ड लाउंज है, जहां मैं पहले एक बार जाकर बैठी थी लेकिन आज मुझे अलाउ नहीं किया गया. ये रिज़र्व्ड लाउंज VIP के लिए होता है, तो मुझे लगा कि मैं VIP हूं लेकिन अभी तक VIP नहीं बनी. और बहुत मेहनत करनी पड़ेगी VIP बनने के लिए. अच्छा है, इस बहाने मेहनत करूंगी VIP बनने के लिए. थैंक यू सो मच".

नीना द्वारा ये वीडियो पोस्ट करने के बाद उनके फैन्स इस पूरे मामले पर नाराज़गी जता रहे हैं. कोई कह रहा है कि मैडम आप बिल्कुल VIP हैं, तो कोई कह रहा है कि इस VIP कल्चर को ही ख़त्म कर देना चाहिए. ये ज़्यादातर सिर्फ भारत में ही नज़र आता है.

ये भी पढ़ें: एक्ट्रेस नीना ने कहा 'मुझे बच्चा पैदा करना है लेकिन शादी नहीं', फिर घर में तूफान आ गया

बहरहाल, वर्क फ्रंट की बात करें तो नीना गुप्ता हाल ही में अनुपम खेर के साथ फिल्म 'शिव शास्त्री बल्बोआ' में नज़र आई थीं. आने वाले दिनों में वो अनुराग बासु की फिल्म 'मेट्रो इन दिनों' में दिखाई देने वाली है. इसमें उनके साथ आदित्य रॉय कपूर, सारा अली खान, अनुपम खेर, पंकज त्रिपाठी और कोंकणा सेन शर्मा जैसे एक्ट्रेस दिखाई देंगे. 

वीडियो: नीना गुप्ता ने 'बिकाऊ चेहरों' की बात कर डायरेक्टर श्याम बेनेगल पर आरोप लगा दिए

Advertisement

Advertisement

()