The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Neena gupta reveals she had to rinse her mouth with Dettol after her first kissing scene

पहला किसिंग सीन करने के बाद मैंने डेटॉल से मुंह धोया : नीना गुप्ता

बाद में ये सीन सीरियल से हटाना भी पड़ा था.

Advertisement
pic
27 जून 2023 (अपडेटेड: 27 जून 2023, 04:11 PM IST)
lust story 2 neena gupta
नीना गुप्ता 'लस्ट स्टोरीज 2' में दिखाई देंगी
Quick AI Highlights
Click here to view more

नीना गुप्ता की एंथोलॉजी फिल्म 'लस्ट स्टोरीज 2' नेटफ्लिक्स पर 29 जून को आ रही है. इसके सिलसिले में वो इंटरव्यूज दे रही हैं. ऐसे ही एक इंटरव्यू में नीना ने अपने पहले किसिंग सीन पर बात की है. 1990 के आसपास उन्होंने पहली बार स्क्रीन पर कोई किसिंग सीन किया, तो वो कांप रही थी. उन्होंने एंटीसेप्टिक से अपना मुंह धुला. 

नीना बताती हैं कि उस समय स्क्रीन पर फिजिकल इंटीमेसी के लिए कोई ख़ास जगह नहीं थी. और सबसे बड़ी बात थी, टीवी शो 'दिल्लगी' को ये कहकर प्रमोट किया जाना था, कि इसमें भारतीय टेलीविजन इतिहास का पहला किसिंग सीक्वेंस होने वाला है. नीना ने इनसाइड बॉलीवुड से बात करते हुए कहा:

बतौर ऐक्टर आपको हर तरह के सीन करने होते हैं. कई बार आपको कीचड़ में घुसना पड़ता है, कई बार धूप में घंटों खड़े रहना होता है.

अपने किसिंग सीन को याद करते हुए नीना ने कहा:

सालों पहले मैंने दिलीप धवन के साथ एक सीरियल किया था. इसमें इंडियन टेलीविजन हिस्ट्री का पहला लिप-टू-लिप किसिंग सीन था. मैं रातभर सो नहीं पाई थी. ऐसा नहीं था कि वो (दिलीप धवन) दोस्त थे, मैं बस उन्हें जानती थी. वो दिखने में भी अच्छे थे, लेकिन इन परिस्थितियों में ये मायने नहीं रखता है. क्योंकि मैं शारीरिक और मानसिक रूप से उस वक़्त तैयार नहीं थी.

इसके बाद नीना को लगा कि वो एक ऐक्टर हैं और उन्हें इससे बाहर आना ही होगा. वो इस पर कहती हैं:

ये ऐसा है कि कुछ लोग कॉमेडी नहीं कर पाते और कुछ स्क्रीन पर रो नहीं पाते. इसलिए मैंने अपने दिमाग में ये बात डाली और सीन परफॉर्म किया. हालांकि सीन ख़त्म होते ही मैंने डेटॉल से अपना मुंह धोया. मेरे लिए किसी ऐसे व्यक्ति को चूमना बहुत मुश्किल था, जिसे मैं नहीं जानती.

नीना याद करती हैं कि चैनल के हाथ तो जैसे सोना लग गया था. उन्होंने किस वाले क्लिप को प्रमोशन के तौर पर इस्तेमाल किया. लेकिन ये बैकफायर कर गया. दरअसल उस समय बहुत सारे चैनल थे नहीं. तिस पर से पूरा परिवार एक साथ बैठकर टीवी देखता था. इसलिए लोगों ने किसिंग सीक्वेंस का विरोध किया. इसलिए वो सीन सीरियल से हटाना पड़ा. 'उत्सव' में भी नीना गुप्ता ने एक लव सीन किया था. ये भी उनके लिए काफी कठिन रहा था.    

खैर, ‘लस्ट स्टोरीज’ का दूसरा पार्ट 29 जून को आ रहा है. इसमें चार कहानियां होंगी. इन्हें सुजोय घोष, अमित शर्मा, आर. बाल्की और कोंकणा सेन शर्मा ने डायरेक्ट किया है.

वीडियो: नीना गुप्ता ने जब पैसों की तंगी की वजह से गुलज़ार से काम मांगा

Advertisement

Advertisement

()