The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dunki teaser: Social media users found a editing, VFX mistake in Shahrukh Khan starrer movie teaser

शाहरुख खान की फिल्म 'डंकी' के टीज़र में बड़ा ब्लंडर

Dunki Teaser में एडिटिंग या VFX की वजह से हुई ये गड़बड़ी. पब्लिक बोली इतनी बड़ी फिल्म में ऐसी चूक नहीं होनी चाहिए.

Advertisement
pic
3 नवंबर 2023 (अपडेटेड: 3 नवंबर 2023, 07:53 PM IST)
dunki teaser, shahrukh khan,
'डंकी' टीज़र के फौल्टी सीन का स्क्रीनशॉट.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Shahrukh Khan के बर्थडे पर उनकी अगली फिल्म Dunki का टीज़र रिलीज़ किया गया. पब्लिक पसंद कर रही है. कुछ नकारात्मकता भी है. मगर रेस्पॉन्स अधिकतर पॉज़िटिव ही है. इस टीज़र से हमें फिल्म की दुनिया के बारे में पता चलता है. शाहरुख ने हार्डी नाम का किरदार निभाया है. पंजाब के रहने वाले इस आदमी के चार दोस्त हैं. इस पांच लोगों की गैंग का सपना है, लंदन जाना. मगर लीगल तरीके से लंदन पहुंचने में कुछ अड़चने हैं. ऐसे में हार्डी 'डंकी फ्लाइट' नाम के इल्लीगल प्रोसेस से लंदन जाता है. ये बुनियादी कहानी हो गई. साथ में ढेर सारा मस्ती-मज़ाक, विषय को लेकर गंभीरता और इमोशन होगा. राजकुमार हिरानी मार्का सिनेमा. मगर पब्लिक ने 'डंकी' के पहले टीज़र में ही बहुत बड़ा ब्लंडर पकड़ लिया.

जब से 'डंकी' का टीज़र आया है, तब से इसी फिल्म की बातें हो रही हैं. नेगेटिव-पॉज़िटिव हर तरह की. कोई कह रहा है कि टीज़र एक दम फ्रेश हवा के झोंके जैसा है. तो कोई कह रहा है कि इससे शाहरुख की 'ज़ीरो' वाली वाइब आ रही है. तीसरे तबके का कहना है कि ये मलयालम फिल्म CIA की रीमेक है. ये सारी बातें महज़ फिल्म के टीज़र के आधार पर हो रही हैं. ख़ैर, इसी बीच एक सोशल मीडिया यूज़र ने 'डंकी' टीज़र में एक बड़ी गड़बड़ी पकड़ ली. ये एडिटिंग और VFX टीम की गलती है. ये चूक आप टीज़र में 56वें सेकंड पर देख सकते हैं-

'डंकी' टीज़र के एक सीन में शाहरुख खान पंजाब के एक बाज़ार में डांस कर रहे हैं. उनके आसपास जितने भी लोग खड़े हैं उन्होंने या तो कैनडा की टी-शर्ट पहनी हुई या फिर ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड का झंडा उठाया हुआ है. मगर इस सीन में अचाकर से एक आदमी और उसका झंडा गायब हो जाता है. वो देखकर साफ समझ आता है कि ये एडिटिंग के स्तर पर हुई लापरवाही का नतीजा है. शायद इस पर किसी का ध्यान नहीं गया. अब इस क्लिप को शाहरुख विरोधी खेमा सोशल मीडिया पर फैला रहा है.

शाहरुख फैन्स तो इस गलती का ठीकरा भी 'एनिमल' पर फोड़ रहे हैं. क्योंकि रेड चिलीज़ की VFX टीम ने ही 'एनिमल' का VFX किया है. खबरें आ रही थीं कि रणबीर कपूर की डी- एजिंग करने यानी उनकी उम्र कम दिखाने के चक्कर में रेड चिलीज़ की टीम को काफी समय लग गया. जिसकी वजह से 'जवान' पोस्टपोन हुई और 'डंकी' पोस्टपोन होते-होते बची है. इसलिए फैन्स का कहना है कि दूसरी फिल्मों के चक्कर में रेड चिलीज़ को अपने प्रोडक्शन की फिल्म का काम जल्दबाज़ी में करना पड़ा. 'डंकी' टीज़र में ये ग्लिच इसी हड़बड़ी का नतीजा है. वहीं तीसरे खेमे का कहना है कि इतने बड़े सुपरस्टार की इतनी बहुप्रतीक्षित फिल्म में इस किस्म की दिक्कतें नहीं होनी चाहिए. 

ख़ैर, 'डंकी' में शाहरुख खान के साथ तापसी पन्नू, विकी कौशल, बोमन ईरानी, अनिल ग्रोवर और विक्रम कोचर जैसे एक्टर्स काम कर रहे हैं. इस फिल्म को राजकुमार हिरानी ने डायरेक्ट किया है. 'डंकी' इंटरनेशनल मार्केट्स में 21 दिसंबर को रिलीज़ होगी. मगर फिल्म की इंडिया रिलीज़ डेट अब तक अनाउंस नहीं की गई है.

वीडियो: 'डंकी' टीज़र में शाहरुख खान के अलावा ये 10 एक्टर्स भी काम कर रहे हैं, जो टीज़र में नहीं दिखे

Advertisement

Advertisement

()