The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Dunki Actors List: Gurpreet Singh Ghuggi joins Shah Rukh Khan, Taapsee Pannu and Boman Irani in Rajkumar Hirani's film

'डंकी' में इस धांसू पंजाबी कॉमेडियन का कैमियो होगा

'डंकी' को लेकर मेकर्स ने अभी तक कोई ऑफिशियल फर्स्ट लुक पोस्टर तक रिलीज़ नहीं किया है. ऐसे में बताया जा रहा है कि शाहरुख के जन्मदिन पर फिल्म का टीज़र आ सकता है.

Advertisement
pic
18 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 12:47 PM IST)
dunki gurpreet singh ghuggi
'डंकी' अपनी तय डेट यानी 22 दिसम्बर को ही सिनेमाघरों में आ रही है.
Quick AI Highlights
Click here to view more

Pathaan और Jawan के बाद Shah Rukh Khan साल 2023 Dunki के साथ खत्म करने जा रहे हैं. फिल्म की रिलीज़ के लिए 22 दिसम्बर की डेट लॉक हो चुकी है. उसी दिन Prabhas की फिल्म Salaar भी आ रही है. मीडिया में खबरें चलने लगी कि शाहरुख अपनी फिल्म खिसका सकते हैं. पहली वजह तो ये कि ‘सलार’ बड़ी फिल्म है. दूसरा ये कि अभी तक ‘डंकी’ का कोई ऑफिशियल पोस्टर या टीज़र नहीं आया है. कहा जाने लगा कि मेकर्स प्रमोशन के लिए भी पूरा टाइम लेंगे तो फिल्म को पोस्टपोन ही किया जाएगा. मगर ऐसा नहीं होने वाला. खुद शाहरुख खान ने कंफर्म कर दिया कि ‘डंकी’ अपने तय समय पर ही आएगी. मुमकिन है कि शाहरुख के जन्मदिन यानी 02 नवंबर को फिल्म से जुड़ा कुछ रिलीज़ किया जाएगा. बाकी अभी हाल ऐसा है कि मेकर्स ने तमाम एक्टर्स के नामों की चिट्ठी भी नहीं खोली है. 

हालांकि पंजाबी एक्टर और कॉमेडियन गुरप्रीत सिंह घुग्गी का एक वीडियो वायरल हो रहा है. ये उनके एक इंटरव्यू से है. वहां घुग्गी बताते हैं कि उन्होंने ‘डंकी’ के लिए कैमियो शूट किया है. वो कहते हैं,      

मैं अभी एक फिल्म में कैमियो कर के आया हूं. शाहरुख खान की फिल्म आ रही है ‘डंकी’. उसमें मैंने कैमियो रोल किया है. राजकुमार हिरानी साहब ने बड़ी इज़्ज़त से मुझसे कहा कि कैमियो है, रोल छोटा है लेकिन मैं चाहता हूं कि ये रोल सिर्फ आप ही करें. जब राजकुमार हिरानी जैसे आदमी आपसे कुछ ऐसा कहें तो इससे अच्छी बात सुनने के लिए हो ही नहीं सकती. मैं वो रोल कर के आया हूं और मुझे बहुत मज़ा आया. 

घुग्गी से पहले बोमन ईरानी भी फिल्म में अपनी मौजूदगी कंफर्म कर चुके हैं. उन्होंने साल 2022 में एक इवेंट के दौरान फिल्म को लेकर कहा था, 

‘डंकी’ बहुत अलग किस्म का सब्जेक्ट है. राजकुमारी हिरानी मेरे दोस्त हैं. कमाल के डायरेक्टर हैं. जितनी राजकुमार हिरानी की फिल्में एंटरटेनिंग होती हैं, ये उससे ज़्यादा एंटरटेनिंग है. आप इन्जॉय करेंगे. आपको कुछ चीज़ों को लेकर सोचने पर मजबूर करेगी. मैं ‘डंकी’ का इंतज़ार नहीं कर सकता. 

यह भी पढिए - शाहरुख खान की 'डंकी' को लेकर बहुत बड़ा अपडेट आया है

‘डंकी’ में शाहरुख के ओपोज़िट तापसी पन्नू होंगी. फिल्म में दोनों के बीच रोमांस वाला ऐंगल होगा. हालांकि तापसी का कहना है कि उनका रोल सिर्फ यहीं तक सीमित नहीं. बॉलीवुड हंगामा को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने कहा था, 

अगर कुछ स्पेशल नहीं होता तो मुझे नहीं लगता कि राजकुमार हिरानी सर ने मुझे ये फिल्म करने के लिए अप्रोच किया होता. एक वजह है उन्होंने मुझे ये फिल्म दी है. वो आपको फिल्म देखने पर पता चलेगी. मुझे बहुत खुशी है कि राजू सर और शाहरुख सर के साथ मैं ये फिल्म कर रही हूं. 

तापसी ने कहा कि फिल्म की कहानी लव स्टोरी से ज़्यादा है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ‘डंकी’ में शाहरुख, बोमन ईरानी और तापसी पन्नू के साथ-साथ सतीश शाह और विकी कौशल भी नज़र आएंगे.  
 

वीडियो: शाहरुख खान की डंकी का कनाडा इमिग्रेशन से क्या लेना-देना है?

Advertisement

Advertisement

()