अजय देवगन की 'थैंक गॉड' और वरुण धवन की 'जुग-जुग जियो' कब रिलीज़ होगी? कब आएगाशाहिद की 'जर्सी' का ट्रेलर और कंगना रनौत से उनका पद्म श्री क्यों वापिस करवानाचाहती है दिल्ली सिख गुरुद्वारा प्रबंधक समिति. आज के सिनेमा शो में इन्हीं खबरोंको आप नीचे पढ़ सकते हैं. 1. अजय देवगन की फिल्म 'थैंक गॉड' 29 जुलाई को होगीरिलीज़ पहली खबर अजय देवगन की. जिन्हें बॉलीवुड में आज 30 साल पूरे हो चुके हैं.अजय की पहली फिल्म 'फूल और कांटे' आज ही के दिन रिलीज़ हुई थी. अपने 30 साल केफिल्मी करियर में अजय ने कई सुपरहिट फिल्में की. अजय जल्द ही रकुल सिंह औरसिद्धार्थ मल्होत्रा के साथ 'थैंक गॉड' में नज़र आने वाले हैं. जिसकी रिलीज़ डेटअनाउंस कर दी गई है.Happy to announce that #ThankGod, our slice of life hilarious film with a beautiful message, will release on29th July 2022❤️@ajaydevgn@SidMalhotra@Rakulpreet@Indra_kumar_9#BhushanKumar#KrishanKumar#AshokThakeria@SunirKheterpal@DeepakMukutpic.twitter.com/GXWLAGJRPK— Rakul Singh (@Rakulpreet) November 21, 2021मूवी 29 जुलाई 2022 को रिलीज़ की जाएगी. ये एक कॉमेडी ड्रामा फिल्म होगी. जिसमें एकखास सोशल मैसेज भी दिया जाएगा. 2. 24 जून 2022 को रिलीज़ होगी वरुण-कियारा की'जुग-जुग जियो' अनिल कपूर, वरुण धवन, कियारा अडवाणी और नीतू सिंह की फिल्म 'जुग-जुगजियो' की भी रिलीज़ डेट अनाउंस हो गई है. इस फैमिली ड्रामा फिल्म को राज मेहता नेडायरेक्ट किया है.#JugJuggJeeyoin cinemas 24th June 20222 Apni family ke saath aana shukriya 🙏pic.twitter.com/nDwWMEqzoQ— VarunDhawan (@Varun_dvn) November 20, 2021करण जौहर के प्रोडक्शन में बनी ये फिल्म 24 जून 2022 को रिलीज़ की जाएगी. 3. 23नवंबर को आएगा शाहिद कपूर की फिल्म 'जर्सी' का ट्रेलर शाहिद कपूर जल्द ही फिल्म'जर्सी' में नज़र आने वाले हैं. तमिल की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'जर्सी' की येहिंदी रीमेक होगी. जिसका ट्रेलर कल यानी 23 नवंबर को रिलीज़ किया जाएगा.View this post on InstagramA post shared by Shahid Kapoor (@shahidkapoor)फिल्म में शाहिद के साथ मृणाल ठाकुर और पंकज कपूर भी नज़र आएंगे. 4. 13 मई कोरिलीज़ होगी परेश रावल की फिल्म 'आंख-मिचौली' परेश रावल, अभिमन्यू और मृणाल ठाकुरकी फिल्म 'आंख मिचौली' की रिलीज़ डेट लॉक कर ली गई है. ये रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 13मई 2022 को थिएटर्स में रिलीज़ की जाएगी.View this post on InstagramA post shared by Abhimanyu (@abhimanyud)फिल्म में शरमन जोशी और दिव्या दत्ता के साथ कई सितारे नज़र आएंगे. 5. अमिताभ बच्चनने पान-मसाला कंपनी को भेजा लीगल नोटिस अमिताभ बच्चन ने रिसेंटली एक पान मसालाकंपनी का ऐड किया था. जिसके बाद वो ट्रोल हुए और उन्होंने उस कंपनी से कॉन्ट्रैक्टखत्म कर दिया. अब खबर है कि अमिताभ ने उस कंपनी को लीगल नोटिस भेजा है. उन्होंनेकंपनी से उनका ऐड टेलीकास्ट करने से रोकने की मांग की है. अमिताभ के कॉन्ट्रैक्टखत्म करने के बाद भी ये ऐड लगातार प्रसारित किया जा रहा है. जिसे रोकने के लिए बिगबी ने ये एक्शन लिया है. 6. जॉन अब्राहम ने 'सत्यमेव जयते 2' को 'एवेंजर्स' सेकम्पेयर किया जॉन अब्राहम जल्द ही फिल्म 'सत्यमेव जयते 2' में नज़र आने वाले है.जिसमें वो डबल नहीं बल्कि ट्रिपल रोल में होंगे. रिसेंटली फिल्म के प्रमोशन केदौरान का एक वीडियो खूब वायरल हो रहा है. जिसमें जॉन ने 'सत्यमेव जयते 2' की तुलनामार्वल की फिल्म 'एवेंजर्स' से कर दी है. वीडियो में जॉन अपने फैन्स के सवालों काजवाब दे रहे थे. जिसमें किसी ने उनकी तुलना हल्क से कर दी. इसपर जॉन ने कहा,''मार्वल स्टूडियो आपको पता नहीं हम अपना हल्क बना रहे हैं, हम पूरी एवेंजर सीरीज़बना रहे हैं. 'सत्यमेव जयते 2' के मेरे किरदार से सबको रिप्लेस कर दो.''वैसे जॉन ने ये बहुत बड़ी बात बोल दी है. 7. फैन की कपिल शो में आने की रिक्वेस्टपर कॉमेडियन का जवाब कपिल शर्मा अपनी कॉमेडी के अलावा अपने पोस्ट को लेकर भी चर्चामें रहते हैं. रिसेंटली उन्होंने अपने एक फैन के लिए ऐसा ही ट्वीट किया जो चर्चामें है. दरअसल ट्विटर पर एक शख्स ने कपिल को टैग करते हुए लिखा, ''मुंबई में मेरीबेटी की पहली ट्रिप है और वो आपका लाइव शो देखना चाहती है. उसे आपका शो पसंद है.प्लीज़ उसे और मेरे परिवार को शो का हिस्सा बनने का चांस दीजिए.''Brother we r shooting tmrw, Pls send me your contact, someone from my team willcontact you n arrange for you, thank you 🙏 https://t.co/U67ePjy2Cd— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 21, 2021कपिल ने रिप्लाई में कहा, ''भाई हम कल शूटिंग कर रहे हैं. प्लीज़ अपना कॉन्टैक्टभेजिए हमारी टीम आपको कॉन्टैक्ट करेगी और आपके लिए व्यवस्था करेगी.'' कपिल के इसरिप्लाई की खूब तारीफ हो रही है. 8. 'जय भीम' के डायरेक्टर ने वन्नियार समुदाय सेमांगी माफी बीते कई दिनों से एक्टर सूर्या की फिल्म 'जय भीम' को लेकर बवाल चल रहाथा. इन बवालों के बाद डायरेक्टर टीजे ज्ञानवेल ने पट्टाली मक्काल काची यानी पीएमकेके सदस्यों के लगाए आरोपों पर लिखा और वन्नियार समुदाय से माफी मांगी है. उन्होंनेलंबे-चौड़े स्टेटमेंट में कहा कि एक निर्देशक के रूप में उन्हें इसकी ज़िम्मेदारीलेनी चाहिए. सूर्या से इस विवाद की ज़िम्मेदारी लेने के लिए कहना ठीक नहीं है. जोकुछ भी हुआ उसके लिए वो माफी मांगते हैं.Brother we r shooting tmrw, Pls send me your contact, someone from my team willcontact you n arrange for you, thank you 🙏 https://t.co/U67ePjy2Cd— Kapil Sharma (@KapilSharmaK9) November 21, 2021'जय भीम' किसी व्यक्ति या समुदाय विशेष को निशाना बनाना या शर्मिंदा नहीं करता. 9.सिख समुदाय ने कंगना से पद्म श्री वापिस लेने की मांग की दिल्ली सिख गुरुद्वाराप्रबंधक समिति ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक टिप्पणी करने को लेकर कंगना रनौतके खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करायी है. समिति का कहना है कि सोशल मीडिया पर हालमें किए गए उनके पोस्ट में कंगना ने जानबूझकर किसानों के प्रदर्शन को खालिस्तानीआंदोलन बताया था. बयान में कहा गया कि कंगना ने सिख समुदाय के खिलाफ आपत्तिजनक औरअपमानजनक भाषा का उपयोग किया. समिति ने राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद को एक लेटर भीलिखा है जिसमें कंगना को दिए गए पद्म श्री को वापिस लेने की भी मांग की है. अकालीदल के लीडर मनजिंदर सिंह सिरसा ने अपने एक पोस्ट में लिखा, ''कंगना रनौत नफरत कीफैक्ट्री हैं. उन्हें या तो मेंटल हॉस्पिटल में रखा जाना चाहिए या जेल में. हमसरकार से उसके खिलाफ सख्त एक्शन लेने की डिमांड करते हैं.''I urge the followers of Kangana Ranaut to see through her politics and policiesof hatred. Do you subscribe to communal hatred as glorified by her?And those trying to threaten me or abusing me; I will be in Khar police stationtomo. Show some courage and meet me! https://t.co/lbm90uymHJ— Manjinder Singh Sirsa (@mssirsa) November 21, 2021दरअसल सरकार के कृषि कानून बिल वापिस लेने के फैसले पर कंगना तिलमिलाई हुई हैं.उन्होंने अपने पोस्ट में इसे दुखद और शर्मनाक बताया है. 10. बच्चे को अपनी नकल करतेदेख अमिताभ का एपिक रिएक्शन केबीसी में इन दिनों स्टूडेंट्स स्पेशल वीक चल रहा है.जिसमें हॉट सीट पर छोटे-छोटे बच्चे बतौर कंटेस्टेंट आ रहे हैं. शो के नए प्रोमो मेंऐसे ही एक कंटेस्टेंट ने जब अमिताभ की नकल उतारी तो बिग बी हक्का-बक्का हो गए.अमिताभ बच्चन की स्टाइल में कंटेस्टेंट अरुणोदय ने जब कहा ''ये क्या कर दियामान्यवर आपने'', तो अमिताभ खूब ज़ोर से हंसने लगे. रिप्लाई करके कहा, ''मैं नहींखेल रहा भाई साहब आपके साथ.'' ये शो इस हफ्ते टेलीकास्ट किया जाएगा.तो बस ये थी आज की बड़ी खबरें. आप चाहे तो इन खबरों को वीडियो फॉर्म में भी देखसकते हैं. इन्हें रोज़ शाम 06 बजे पब्लिश किया जाता है.