तेलंगाना में 7 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने की घोषणा हो गयी है. पुलिस सख्ती से पेश आ रहीहै. प्राइवेट गाड़ियों के चलने पर रोक है. निजी गाड़ियों को भी विशेष परिस्थिति मेंही पास दिया गया है. इस सब के बीच हैदराबाद के एक ऑटो ड्राइवर का वीडियो वायरल होरहा है. इसमें वह पुलिस पर मारपीट का आरोप लगा रहा है.क्या है वीडियो में ट्विटर पर वायरल इस वीडियो में एक ऑटो ड्राइवर पुलिस के व्यवहारसे हताश होकर एक पुलिसवाले पर चिल्ला रहा है. वह कह रहा है, तीन दिन से खाने को कुछनहीं है. कोई खाने को पैसा नहीं दे रहा. मैंने बोला कि मैं गैस भराने निकला हूं.लेकिन तुम ने मुझे मारा. ऑटो तोड़ दिया. मेरी क्या गलती है.ट्विटर पर वायरल वीडियो का स्क्रीनशॉट. साभार- आशीषवीडियो वायरल होने के बाद इस पर रीएक्शंस भी आने लगे हैं. लोग पुलिस के व्यवहार कोलेकर भी सवाल उठा रहे हैं. एक्टिविस्ट और नेता एम. आदित्य रेड्डी ने ट्वीट किया,It is clearly evident that food and supplies are not reaching people! Ration,food, essential supplies must be delivered. Please divert all resources toensure people get BASICS! @TelanganaCMO@SingireddyTRS@Eatala_Rajender@MPsantoshtrs@TelanganaDGP#CoronaVirushttps://t.co/pjFbdgykYV— Adithya M Reddy (@AdithyaMarri) April 22, 2020 -------------------------------------------------------------------------------- --------------------------------------------------------------------------------वीडियो देखें: लॉकडाउन: तेलंगाना की एक मां अपने बेटे को लेने 1400 किमी स्कूटीचलाकर गई