The Lallantop
Advertisement
  • Home
  • Entertainment
  • Chandrachur Singh calls Salman Khan liar for his statement about kuch kuch hota hai casting

'कुछ कुछ होता है' कास्टिंग का मामला गरम हुआ, चंद्रचूड़ सिंह ने कहा - ''सलमान खान झूठे हैं''

करण जौहर का एक पुराना वाडियो वायरल हो रहा है. ये उनके चैट शो 'कॉफी विद करण' का वीडियो है. जिसमें करण, सलमान से 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म और उनके रोल अमन के बारे में बात कर रहे हैं. चंद्रचूड़ सिंह ने इसी मामले में सलमान खान को झूठा बोला है.

Advertisement
pic
25 अक्तूबर 2023 (पब्लिश्ड: 11:28 AM IST)
Salman Khan
चंद्रचूड़ सिंह ने सलमान को झूठा बताते हुए कमेंट किया था, बाद में इस कमेंट को डिलीट कर दिया.
Quick AI Highlights
Click here to view more

पिछले दिनों शाहरुख खान, रानी मुखर्जी और करण जौहर ने 'कुछ-कुछ होता है' के 25 साल पूरे होने का जश्न मनाया. इस मौके पर मुंबई के एक मल्टिप्लेक्स में 'कुछ-कुछ होता है' के स्पेशल शोज़ भी रखे गए थे. एक इंटरव्यू में करण जौहर ने बताया कि अमन का रोल सलमान से पहले कई सारे एक्टर्स को ऑफर किया था. इन एक्टर्स में एक नाम चंद्रचूड़ सिंह का भी था. अब चंद्रचूड़ सिंह ने इसी मामले में सलमान खान को झूठा बोला है. पहले समझते हैं क्या है पूरा मामला.

दरअसल करण जौहर का एक पुराना वाडियो वायरल हो रहा है. ये उनके चैट शो 'कॉफी विद करण' का वीडियो है. जिसमें करण, सलमान से 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म और उनके रोल अमन के बारे में बात कर रहे हैं. करण इस वीडियो में कहते हैं -

''मुझे याद है पहली बार जब मैं आपके घर आया था और आपको पहली बार स्टोरी नरेट की थी. सैफ अली खान और चंद्रचूड़ सिंह ने इस रोल को ना कह दिया था. आपने उस वक्त कहा था कि ये रोल कोई भी नहीं करेगा. मैं कल आऊं और आपसे फिर मिलूं.''

इसका रिप्लाई करते हुए सलमान कहते हैं -

''अपनी फिल्म के लिए शाहरुख खान को लेना आपके लिए मुश्किल नहीं था मगर अमन की कास्टिंग मुश्किल थी. क्योंकि सैफ उस वक्त कुछ और कर रहे थे और चंद्रचूड़ सिंह कुछ भी नहीं कर रहे थे, खाली थे. उसने भी इस रोल को ना कह दिया. तो मैंने ये रोल किया. मैंने तुम्हारे अंदर टैलेंट देखा करण. मगर उसके बाद भी तुमने मेरे साथ दोबारा काम नहीं किया.''

सलमान के इसी बयान पर चंद्रचूड़ सिंह ने रिप्लाई किया. सोशल मीडिया पर लोगों को जवाब देते हुए चंद्रचूड़ सिंह ने लिखा,

''सलमान झूठ बोल रहे हैं.''

जब लोगों ने पूछा कि सलमान क्या झूठ बोल रहे हैं? तो चंद्रचूड़ सिंह ने कहा कि वो उस वक्त जॉबलेस नहीं थे. बल्कि उनके पास ज़्यादा फिल्में थीं. उन्होंने लिखा,

''मेरे पास उस वक्त 'जोश', 'दाग: द फायर', 'क्या कहना', 'सिलसिला है प्यार का' जैसी फिल्में थीं. मैंने अपनी पसंद से 'कुछ-कुछ होता है' फिल्म छोड़ी थी.''

हालांकि अब चंद्रचूड़ सिंह ने ये कमेंट डिलीट कर दिया. लेकिन फिर भी इसके स्क्रीनशॉट्स वायरल हो गए हैं. खैर, चंद्रचूड़ सिंह जल्द ही सुष्मिता सिंह की वेब सीरीज़ 'आर्या 3' में दिखाई देंगे.

ये भी पढें - यो यो हनी सिंह ने कहा- ''मैं सलमान खान और अक्षय कुमार को थैंक यू बोलना चाहता हूं''

बात करें करण जौहर और सलमान खान की, तो दोनों 25 साल बाद फिर से साथ काम करने वाले हैं. कुछ दिनों पहले सलमान खान ने ये कंफर्म किया था कि उन्हें एक एक्शन फिल्म ऑफर हुई है. बताया जा रहा है कि ये फिल्म करण जौहर बनाएंगे और जल्द ही इस पर काम शुरू होगा. 

वीडियो: सिनेमा अड्डा: मशहूर एक्टर जगदीप के पोते मीज़ान का कूल किस्सा और जब सलमान को देख नर्वस हुई दिव्या खोसला

Advertisement

Advertisement

()