बाबिल बोले, "लोगों ने कहा मैं अपने पिता इरफ़ान की मौत का इस्तेमाल अपने करियर के लिए कर रहा हूं"
Babil Khan ने बताया कि पिता Irrfan की मौत ने उन्हें रातोंरात बदल दिया. उनके जाने से पूरी लाइमलाइट उन पर आ गई और बाबिल इसके लिए तैयार नहीं थे.

Babil Khan की नई फिल्म Logout हाल ही में Zee5 पर रिलीज़ हुई है. जिसके लिए उनकी तारीफें हो रही हैं. मगर वो इसका सारा श्रेय उस मज़बूत दरख़्त को देते हैं. जिसकी वो खुद एक शाख हैं. अपनी सारी वाहवाही का श्रेय बाबिल अपने पिता Irrfan Khan को देते हैं. इरफ़ान को गए पांच साल बीत गए. मगर बाबिल आज भी उस घटना से उबर नहीं पाए हैं. इतने सालों में भी वो भूले नहीं हैं कि पिता के देहांत ने उन्हें किस तरह बदल कर रख दिया.
हाल ही में Lallantop Cinema से बातचीत में उन्होंने बड़ी खुली-खिली बतकही की. इस गुफ्तगू में उनके दिल की सारी गिरहें खुलीं. पिता की यादें तो इनमें थीं ही, मगर उनकी यादों को अपने करियर के लिए इस्तेमाल करने जैसे इल्ज़ामों से जन्मी टीस भी थी. अपने ही पिता की यादें साझा करने पर लोगों से मिलती कड़वी प्रतिक्रिया के बारे में बाबिल ने कहा,
बाबिल की मां सुतपा ने उनसे कहा था कि जिसे भी ये लगता है कि इरफ़ान खान का जाना उनकी निजी क्षति है, वो हमारे परिवार का हिस्सा है. इसीलिए बाबिल पिता की यादें इस नए परिवार के साथ शेयर करते थे. इस बारे में बाबिल ने कहा,
इंडियन एक्सप्रेस को दिए हालिया इंटरव्यू में बाबिल ने बताया कि जीने का उनका फ़लसफ़ा क्या है. बाबिल ने कहा,
अन्विता दत्ता की ‘क़ला’, बतौर एक्टर बाबिल की पहली फिल्म थी. उसके बाद वो यशराज फिल्म्स की वेब सीरीज़ ‘रेलवे-मेन’ में नज़र आए. अब Zee5 की ताज़ा फिल्म ‘लॉग आउट’ से वो फिर से सुर्खियों में है. बाबिल ने बताया कि उनकी सात-आठ फिल्मों की शूटिंग हो चुकी है. मगर इन फिल्मों के बारे में बात करने की परमिशन उन्हें नहीं है.
वीडियो: सोशल लिस्ट: अपनी ट्रोलिंग पर बाबिल खान ने जवाब दिया, ‘नकली’ होने के आरोप पर भी बोले

.webp?width=60)

